बालों पर हेयर मास्क लगाने के फायदे हैं कमाल, जान लीजिए हेयर मास्क लगाने का स्टेप बाय स्टेप तरीका: Hair Mask Step by Step
how to use hair mask on hair know step by step in hindi

Overview: बालों में हेयर मास्क कैसे लगाते हैं?

How to apply a hair mask step by step: बालों को अगर सही पोषण ना मिले, तो इससे वो बेजान और डल नजर आने लगते हैं। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। अगर आपके बाल भी डैमेज और बेजान नजर आने लगे हैं, तो आपको उन पर हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। हेयर मास्क से बालों को जरूरी विटामिन, मिनरल, वसा और प्रोटीन की प्राप्ति होती है।

How to apply a hair mask step by step: बालों को अगर सही पोषण ना मिले, तो इससे वो बेजान और डल नजर आने लगते हैं। इसके लिए लड़कियां महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट लेना पसंद करती हैं। अगर आपके बाल भी डैमेज और बेजान नजर आने लगे हैं, तो आपको उन पर हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर मास्क बालों को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। हेयर मास्क से बालों को जरूरी विटामिन, मिनरल, वसा और प्रोटीन की प्राप्ति होती है।

इसके इस्तेमाल से बालों को कई तरह फायदे होते हैं, लेकिन इसे सही तरीके से लगाना बहुत ही जरूरी है। आइए आज आपको बताते हैं हेयर मास्क अप्लाई करने का सही तरीका क्या है? हेयर मास्क को स्टेप बाय स्टेप कैसे लगाएं?

Also read: इन 10 वजहों से झड़ते हैं पूरी दुनिया के बाल, ध्यान ना देने पर हो जाएंगे गंजे! जल्दी से करें पहचान: Causes of Hair Loss

बालों में हेयर मास्क कैसे लगाएं-How To Apply Hair Mask on Hair

स्टेप 1 बालों को साफ करें

Hair Mask Step by Step
washing hair with lukewarm water

हेयर मास्क को हमेशा साफ बालों पर ही अप्लाई करना चाहिए। बालों में हेयर मास्क लगाने से पहले सबसे पहले उन्हें हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड शैंपू की मदद से साफ करें। अब बालों को तौलिए की मदद से अच्छे से निचोड़ लें। बालों में बहुत ज्यादा पानी नहीं होना चाहिए। बालों को हल्का गीला रखना है।

स्टेप 2 बालों की पार्टेशन करें

हेयर मास्क को पूरे बालों पर अच्छे से लगाने के लिए उन्हें छोटे-छोटे पार्ट्स में बाटें। ध्यान रहे बाल हल्के गीले ही होने चाहिए। हेयर मास्क कभी भी सूखे बालों पर ना लगाएं।

स्टेप 3 जड़ों से करें शुरुआत

Start from the roots
Hair Mask for White Hair

हेयर मास्क को आप ब्रश की मदद से स्कैल्प से लगाना शुरू कर सकते हैं। इसे पहले स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद इसे अपने बालों की टिप पर लगाएं। इसे पूरे बालों पर सही से अप्लाई करें।

स्टेप 4 हेयर कैप लगाकर रखें

हेयर मास्क को बालों पर लगाने के बाद ऊपर से हेयर कैप पहन लें। मास्क को बालों पर कम से कम 20-30 मिनट तक लगाकर रखें। तभी बालों को इसका सही पोषण मिल पाएगा।

स्टेप 5 हेयर वॉश करें

 Wash hair
It is important to wash hair

30 मिनट पूरे होने पर बालों को ठंडे पानी की मदद से धो लें। बालों को धोने के लिए किसी माइल्ड शैंपू की मदद लें। इसके बाद एक कैमिकल फ्री कंडीशनर भी बालों पर लगाएं। इसके बाद बालों को तौलिए की मदद से साफ कर लें। ध्यान रहे बालों को तौलिए से जोर से न रगड़ें। इससे बाल डैमेज हो सकते हैं।

हेयर मास्क लगाने के फायदे-Hair Mask Benefits

Hair Mask Benefits
Hair Mask
  1. हेयर मास्क के इस्तेमाल से रूखे और बेजान बालों में भी जान आ जाती है। इसके इस्तेमाल से डैमेज बाल फिर से रिपेयर होते हैं।
  2. बालों में हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से स्कैल्प भी हेल्दी बना रहता है। इससे डैंड्रफ की समस्या से भी राहत मिलती है।
  3. अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं, तो इससे निजात पाने में भी हेयर मास्क आपकी मदद कर सकता है।
  4. हेयर मास्क लगाने से बाल शाइनी और सॉफ्ट भी बने रहते हैं। इसके साथ ही इससे हेयर ग्रोथ भी बेहतर होती है।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...