बालों में एवोकैडो हेयर मास्क लगाने के फायदे और तरीका: Avocado Hair Mask
Avocado Hair Mask

एवोकैडो लगाने के फायदे और तरीका

बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप एवोकाडो से तैयार हेयर मास्क लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसेक फायदे और लगाने का क्या तरीका है?

Avocado Hair Mask: गर्मियों में तेज धूप और प्रदूषण की वजह बालों में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। मुख्य रूप से पसीने के कारण बालों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से आपके बाल काफी ज्यादा कमजोर होने लगते हैं। साथ ही बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसमें दो मुंहे बाल, सफेद बाल, डैंड्रफ, बालों की ग्रोथ कम होना इत्यादि शामिल है। बालों की इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप एवोकैडो से तैयार हेयर मास्क अपने बालों में लगा सकते हैं।

आज हम आपको इस लेख में बालों के लिए एवोकैडो से तैयार हेयर मास्क के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं बालों के लिए कैसे तैयार करें एवोकैडो हेयर मास्क?

बालों के लिए एवोकैडो हेयर मास्क के फायदे

बालों में कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो बालों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। मुख्य रूप से इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट होते हैं, जिसकी वजह से यह बालों को पोषण प्रदान कर सकता है। साथ ही इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होता है।

Avocado Hair Mask
avocado benefits for hair

एवोकैडो आपके बालों की फॉलिक्स डैमेज को रोक सकता है। इससे दोमुंहे से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसके अलावा एवोकैडो में बायोटिन मौजूद होता है, जिससे आप अपने स्कैल्प की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

बालों के लिए कैसे बनाएं एवोकैडो हेयर मास्क?

बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप घर पर आसान विधि से एवोकैडो हेयर मास्क तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें एवोकैडो हेयर मास्क?

आवश्यक सामग्री:

  • एवोकैडो – 1 पका हुआ
  • नारियल का तेल – 2 बड़े चम्मच
  • शहद – 1 बड़ा चम्मच

विधि

  • एवोकैडो हेयर मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले एवोकैडो लें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • इसके बाद इसमें नारियल तेल और शहद डालकर इसे कुछ देर के लिए फेट लें। आप चाहें, तो इसमें थोड़ा सा लैवेंडर ऑयल डाल सकते हैं।
  • सभी सामग्री को इसमें मिस्क करने के बाद इसे कुछ समय के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • अब इस हेयर मास्क को अपने बालों की जड़ों से सिरे तक लगाएं और बैंड से बांधकर छोड़ दें।
  • आप चाहे तो इससे स्कैल्प की सर्कुलेशन मोशन में मसाज़ भी कर सकते हैं। इससे स्कैल्प में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर होगा। इसे करीब 20 से 30 मिनटों के लिए छोड़ दें।
  • गुनगुने पानी से अपने बालों को धो लें। ध्यान रखें कि आपको 24 घंटे तक बालों में शैंपू एप्लाई नहीं करना है।
  • इस हेयर मास्क को सप्ताह में करीब दो बार लगाएं। इससे आपको बहुत ही अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
Benefits of Avocado Hair Mask
Benefits of Avocado Hair Mask

एवोकैडो हेयर मास्क को बालों में अप्लाई करने से आपको काफी लाभ हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको बालों को एवोकैडो से एलर्जी की परेशानी है, तो इस स्थिति में इस मास्क को अपने बालों में न लगाएं। इससे आपके बालों की समस्या बढ़ सकती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...