एवोकाडो में छिपा है खूबसूरती का खजाना, चेहरे पर ऐसे करें इस्तेमाल: Avocado Beauty Benefits
Avocado Beauty Benefits

एवोकाडो से निखारे चेहरे की खूबसूरती

एवोकाडो एक सुपरफूड है, जिसका सेवन काफी फायदेमंद होता है और इसके सेवन से शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैंI साथ ही एवोकाडो त्वचा को खूबसूरत बनाने में भी मदद करता हैI

Avocado Beauty Benefits:आपने सोशल मीडिया पर एवोकाडो टोस्ट के बारे में जरूर देखा होगाI एवोकाडो का इस्तेमाल खाने के साथ-साथ त्वचा की खूबसूरती निखारने के लिए भी किया जाता हैI दरअसल एवोकाडो एक सुपरफूड है, जिसका सेवन काफी फायदेमंद होता है और इसके सेवन से शरीर की कई तरह की समस्याएं दूर होती हैंI साथ ही एवोकाडो त्वचा को खूबसूरत बनाने में भी मदद करता हैI इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, विटामिन ई और अन्य एंटी-ऑक्सिडेंट्स के गुण मौजूद होते हैं, जो स्वस्थ और अच्छी त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता हैI एवोकाडो को आप अपनी रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं या फिर इसका पल्प सीधे अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैंI

आपको बता दें कि हर साल 31 जुलाई को नेशनल एवोकाडो डे सेलिब्रेट किया जाता हैI आइए जानते हैं कि एवोकाडो त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है और त्वचा पर इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिएI

Also read: घर पर करना है हेयर स्‍पा तो ट्राय करें एवोकाडो और शहद

Avocado Beauty Benefits
Cures pimples

जब चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते हैं तो चेहरा देखने में अच्छा नहीं लगता है, इसकी वजह से कॉन्फिडेंस भी कम होता हैI ऐसी त्वचा पर एवोकाडो का तेल या फिर इससे बना फेस पैक लगाने पर चेहरे पर इसका असर दिखाई देता है और त्वचा से दाग-धब्बे भी दूर हो जाते हैंI

natural moisturizer
Works as a natural moisturizer

एवोकाडो एक नैचुरल मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता हैI इसमें सॉल्युबल फैट, विटामिन और मोनोसैचरेटेड फैट्स मौजूद होते हैं जो त्वचा को मॉइश्चराइज करने के साथ-साथ उसकी टोनिंग करने में भी मदद करते हैंI 

wrinkles
Reduces wrinkles

एवोकाडो में एंटी-एजिंग गुण विधमान होता हैI त्वचा पर एवोकाडो के इस्तेमाल से झुर्रियाँ कम होती हैं, साथ ही यह त्वचा को नमी भी पहुंचाता है, जिससे त्वचा जवां और खूबसूरत नज़र आती हैI

एवोकाडो सूर्य की हानिकारक यूवी रेज से त्वचा को नुकसान होने से बचाता है, साथ ही त्वचा से अतिरिक्त ऑइल को भी निकालने में मदद करता है, जिसे त्वचा खूबसूरत नजर आती हैI

avocado on the face
How to use avocado on the face
  • 2 चम्मच एवोकाडो पेस्ट में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाकर एक अच्छा सा पेस्टतैयार करेंI अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा कर रखेंI उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लेंI इससे त्वचा चमकदार होने के साथ-साथ त्वचा की सूजन भी दूर हो जाती हैI
  • 2 चम्मच ओटमील में 2 चम्मच एवोकाडो का गूदा मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट तैयार करेंI अब इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा कर रखेंI उसके बाद चेहरे को पानी से धो लेंI इससे त्वचा की टैनिंग की समस्या दूर होती है और ब्लैक हेड्स धीरे-धीरे खत्म हो जाते हैंI इस मास्क को आप हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएंI ध्यान रहे जब आप ये मास्क हटाएं, तो त्वचा पर हल्के हाथ से रब करें, ऐसा करने से आपकी त्वचा एकदम साफ हो जाएगीI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...