मानसून के मौसम में यात्रा का रोमांच
इस दौरान आप ऐसी तमाम जगहों से होकर गुज़रते हैं जो आपको तरह तरह की प्राकृतिक सुंदरता दिखाती हैं। कुछ तो ऐसे ट्रेने हैं जो आपको मानसून में हसीन वादियों का सफर कराने के साथ आपको अपनी पसंदीदा जगह पर भी ले जाती हैं।
Monsoon Trip With Indian Railway: मानसून के मौसम में यात्रा का अपना एक अलग रोमांच होता है। यह यात्रा यदि ट्रेन से हो तो यह रोमांच और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। इस दौरान आप ऐसी तमाम जगहों से होकर गुज़रते हैं जो आपको तरह तरह की प्राकृतिक सुंदरता दिखाती हैं। कुछ तो ऐसे ट्रेने हैं जो आपको मानसून में हसीन वादियों का सफर कराने के साथ आपको अपनी पसंदीदा जगह पर भी ले जाती हैं। यह मौसम अपने साथ ख़ूबसूरत मौसम और बारिश लेकर आता है। यदि आपको ऐसी ही जर्नी करनी हो तो आपको इन गाड़ियों से आपको एक बार यात्रा ज़रूर करनी चाहिये।
Also read: जैव विविधता से भरपूर छत्तीसगढ़ की करें यात्रा, मिलेगी पूरी जानकारी
कोंकण रेलवे (Konkan Railway)

कोंकण रेलवे को इंजीनियरिंग का एक अद्भुत चमत्कार बताया जाता है। यह मुंबई और गोवा को जोड़ते हुए कोंकण तट के साथ चलती है। कोंकण तट की ख़ूबसूरती बहुत ही लाजवाब है जो मानसून के दौरान और भी निखर जाती है। बारिश पश्चिमी घाट को एकदम हरभरा बना देती है। जिससे यह रूट बेहद रोमांचक लगने लगता है। जिधर देखो उधर ही झरने दिखाई देते हैं और नदियाँ पूरी तरह से उफान पर होती हैं। यह दृश्य सैलानियों को बाँधने का काम करता है।
2. मंडोवी एक्सप्रेस (Mandovi Express)

मुंबई से मडगांव तक चलने वाली मंडोवी एक्सप्रेस की यात्रा भी कुछ ऐसी होती है कि उसका अनुभव कभी नहीं भुलाया जा सकता है। ट्रेन पर सवार होकर इस रूट से गुज़रना प्रकृति के बेहतरीन अनुभवों से गुज़रना होता है। ऐसा लगता है कि हम प्रकृति के विविध रंगों की खोज में कदम रखने जैसा है। मंडोवी एक्सप्रेस पश्चिमी घाट के कई जगहों से होकर गुजरती है, इस यात्रा में सैलानी घने जंगलों, झरनों और बारिश का भरपूर आनंद लेते हैं। इस दौरान सह्याद्रियों के मनोरम नजारे देखने को मिलते हैं।
3. नीलगिरि माउंटेन रेलवे (Nilgiri Mountain Railway)

नीलगिरि माउंटेन रेलवे हमारे देश की प्रमुख जगहों में आती है। यह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है जो पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से होकर गुजराती है। मानसून के दौरान इस यात्रा में आप आसपास के पहाड़ और उनकी ख़ूबसूरती को देख सकते हैं। इस जगह पर बादलों की चिकिमिकी आँखों को बहुत ही सकून देती है। इन पहाड़ियों पर छायी हुई धुंध बहुत ही आकर्षक जान पड़ती है। इस ट्रेन में लगे भाप इंजन यात्रा के आकर्षण को और भी बढ़ा देते हैं।
4. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (Darjeeling Himalayan Railway)

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को हमारे देश के प्रमुख आकर्षणों में गिना जाता है। यह हमारे देश की एक और हेरिटेज लाइन है जो सैलानियों को पूर्वी हिमालय के शानदार दृश्य प्रदान करती है। मानसून के दौरान जैसे ही बारिश शुरू होती है यह जगह और भी ज़्यादा निखर जाती है। इस जगह और आसपास के दृश्य और भी ज़्यादा निखर जाते हैं। मौसम भी बहुत ही सुहाना और मनोरम हो जाता है। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच चलती जो अपने चाय के बाग़ानों के लिए जाना जाता है।
5. कालका-शिमला रेलवे (Kalka Shimla Railway)

कालका-शिमला रेलवे कई मायने में एतिहासिक है और मानसून के दौरान इससे यात्रा करना किसी जादुई अनुभव की तरह से होता है। यह हमारे देश के सबसे खूबसूरत रेलमार्गों में से एक है। इस ट्रेन यात्रा में आपको कई पुलों, सुरंगों और मनोहारी दृश्यों के मध्य से गुज़रना होता है। बारिश के दौरान तो ऐसा लगता है कि हम किसी और ही दुनिया में आ गए हैं। कालका से शिमला के मध्य का यह सफ़र एक यादगार सफ़र होता है।
