Travel : मानसून में घूमने के लिए राजस्थान की 10 बेहतरीन जगहें

Travel 

निक्की मिश्रा

'झीलों का शहर' उदयपुर मानसून के सीजन में काफी ज्यादा आकर्षक होता है। इस सीजन में बारिश की वजह से यहां की झीलें भर जाती हैं, जिससे वे काफी खूबसूरत नजर आती हैं।

उदयपुर

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है, मानसून में काफी सुंदर नजर आने लगता है। यहां की हरियाली, नक्की झील और झरनें लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

माउंट आबू

"गुलाबी नगर" जयपुर राजस्थान का काफी खूबसूरत शहर है, जो मानसून के दौरान काफी शानदार नजर आता है। बारिश के कारण किलों और महलों का नया लुक नजर आता है।

जयपुर

बूंदी राजस्थान का एक कम प्रसिद्ध एक खूबसूरत रत्न है, जो शानदार महलों, किलों और बावड़ियों वाला एक आकर्षक शहर है। शहर की सुरम्य सेटिंग लोगों को आकर्षित करती है।

बूंदी

बाघों के लिए यह उद्यान काफी मशहूर है, जो मानसून में काफी हरा-भरा हो जाता है। यहां बारिश से भीगे परिदृश्य के शानदार नजारे देखना आपको एक अलग अनुभव देता है।

रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है, जो मानसून के दौरान काफी खूबसूरत नजर आती है। इससे अरावली पहाड़ियों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं।

कुंभलगढ़

मानसून में चित्तौड़गढ़ जाना काफी अच्छा हो सकता है। यहां का किला भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है, जो बारिश के बादलों की पृष्ठभूमि में आपको शानदार दिख सकता है।

चित्तौड़गढ़

मानसून में बांसवाड़ा एक हरे-भरे स्वर्ग में बदल जाता है, यहां कई झीलें और द्वीप हैं। इसके आसपास हरे जंगर और शांत वातावरण आपके मन को भा सकती हैं।

बांसवाड़ा

मानसून में आप बीकानेर भी विजिट कर सकते हैं। बरसात में यहां के आसपास का वातावरण काफी शांत और मनमोहक होता है। शहर से कुछ दूरी पर माता का मंदिर भी है।

बीकानेर 

यह अपनी पवित्र झील और ब्रह्मा मंदिर के लिए काफी प्रसिद्ध है। मानसून के दौरान और भी शांत हो जाता है और यहां की झील भर जाती है, जो काफी सुंदर लगती है।

पुष्कर

मध्य प्रदेश के टॉप 7 टूरिस्ट प्लेस 

निक्की मिश्रा

Travel