Chikankari Suit Designs: आज स्टाइलिश हर कोई दिखना चाहता है इसलिए फैशन के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। यदि आप सलवार सूट की बात करें तो आजकल चिकनकारी सूट्स बेहद ट्रेंड में है। इनमें बहुत सारे स्टाइल आपको मार्केट में मिल जाएंगे। आप इन्हे रेडिमेड भी ले सकती है या फिर सिलवा भी सकती है। इन सूट में किस तरह के रंग और पैटर्न मार्किट में मौजूद हैं। इस लेख में हम आपको चिकनकारी सूट के कुछ स्टाइल बता रहे हैं जिन्हे आप चुन सकती हैं।
Also read: एक बार जरूर ट्राय करें ये खूबसूरत सलवार सूट, हर कोई करेगा आपकी तारीफ: Salwar Suits Designs
स्ट्राइप या फिर कट स्लीव्स

यदि आपको स्टाइलिश दिखना है तो आप चिकनकारी सूट में स्ट्राइप या कट स्लीव्स बनवाए। इसमें आप मॉर्डन नजर आएंगी। क्योंकि स्ट्रैप सूट बेहद मॉर्डन नजर आते है। लेकिन इनकी फिटिंग अच्छी होनी चाहिए। आजकल सूटस में जो कलर्स इन है वे है मोव, ब्लू,रेड आदि ये बेहद अट्रैक्टिव नजर आते है। चिकनकारी सूट में आप कॉटन या फिर जॉर्जेट किसी भी फैब्रिक में इन्हे खरीद सकती है। ये दोनों फैब्रिक में ही सुंदर नजर आते है।
अंगरखा स्टाइल

चिकनकारी सूट यदि आप लें तो इसमें अंगरखा स्टाइल का सूट जरूर लें। क्योंकि ये सूट काफी स्टाइलिश नजर आते है। इनमें आपको बहुत सारे कलर और पैटर्न मिल जाएंगे। यदि आप सूट को सिलवाने जा रही है तो जरूरी है कि ये स्टाइल इस तरह बनवाएं कि इस पर कुछ लेस से ये स्टाइल अट्रैक्टिव नजर आए। कलर्स में आप इनमे लाइट ब्लू, ग्रीन, यलो, सफेद आदि वियर कर सकती है।
कॉर्ड सेट

आजकल कॉर्ड सेट का काफी फैशन इन है और अगर आपका मन चिकनकारी में कॉर्ड सेट पहनने का है तो इनमे ढेरों वैरायटी मार्केट में मिल जाएगी। इसमें आप शॉर्ट से लोंग सभी तरह के कुर्ते पैंट या प्लाजो के साथ ले सकती। ये पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आते है। इनमें आप कलर्स अपनी पसंद के हिसाब से ले सकती है। वैसे पिस्ता ग्रीन कलर इनमें काफी पसंद किए जा रहे है।
सफेद प्लाजो के साथ चिकनकारी कुर्ता

इसका फैशन तो काफी समय से चला आ रहा है। समर्स में तो वैसे भी ये बेहद सुंदर नजर आते है। आपके पास चिकनकारी कोई भी कुर्ता हो उसके नीचे सफेद प्लाजो यदि आप पहन लेती है तो उसका लुक ही चेंज हो जाता है। इस सूट को आप कहीं भी पहन सकती है चाहे आप घूमने जाएं या फिर ऑफिस ये सूट सभी जगह सोबर और स्टाइलिश नजर आता है।
अनारकली चिकनकारी सूट

आपको कहीं पार्टी में जाना है और आपको कुछ सोबर लेकिन स्टाइलिश नजर आने वाला सूट पहनना है तो आप चिकनकारी सूट के फैब्रिक में अनारकली सूट पहनें। ये देखने में बेहद आकर्षक नजर आते है। इनमे पेस्टल कलर महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद है। यदि आप दिन में किसी पार्टी में जा रहे है तो इस तरह के चिकनकारी सूट को वियर कर सकती है। इनमें आप हैवी और लाइट किसी भी तरह के सूट को कैरी कर सकती है। इनमें कलर की बात की जाए तो पिंक,लाइट ग्रीन,पीच आदि इस तरह के कलर्स आप वियर कर सकती है। ये पहने हुए बेहद खूबसूरत नजर आते है साथ ही आप इनमें आपका लुक रॉयल नजर आता है।
