जाह्नवी कपूर का फिटनेस फंडा है जबरदस्त, आप भी फॉलो करें उनका वर्कआउट और डाइट प्लान: Janhvi Kapoor Toned Body secrets
Janhvi Kapoor Toned Body secrets

Janhvi Kapoor Toned Body secrets: जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ‘कलंक’ मूवी में अपना डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के एक्टिंग स्किल्स के लिए तो वह जानी जाती हैं लेकिन वह अपने फिटनेस के लिए भी काफी फेमस हैं। ग्लैमरस जहान्वी कपूर अक्सर जिम या योग के लिए जाती हुई देखी जाती है। सोशल मीडिया पर भी फिटनेस कोर्स अपलोड करती रहती हैं। बेहद खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर को देखकर लड़के हो या लड़कियां सभी इंस्‍पायर होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस की बॉडी पर कभी काफी फैट हुआ करता था। जाह्नवी कपूर की फिटनेस ट्रेनर नम्रता पुरोहित का कहना है कि वैसे तो जाह्नवी कपूर एक सिंपल लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं लेकिन जब भी वह कोई मूवी कर रही होती हैं तो अपना 100% देती हैं और जिम में घंटो पसीने बहाती हैं। नम्रता पुरोहित कहती हैं कि एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। आईए जानते हैं जानवी कपूर का फिटनेस रूटीन और डाइट और वर्कआउट, जो उन्हें फिट रखने में मदद करता है।

जाह्नवी कपूर ने अपनी इंटरव्यू में बताया है कि खाने के लिए उनका मतलब है कि उनका स्ट्रैंथ मजबूत रहे, कैलोरी बर्न हो और सही खान पान हो। खुद को और जवां बनने के लिए वह कसरत करती हैं ना कि उनके दिमाग में दुबला होने का विचार रहता है। नम्रता पुरोहित कहती हैं कि जाह्नवी कपूर का ज्यादातर समय वेटलिफ्टिंग वर्कआउट या फिर कार्डियो करने में बितता है। जाह्नवी हफ्ते में चार दिन जिम जाती है और तीन दिन काम से कम 1 घंटा योग करना पसंद करती हैं। पिलेट्स और योग जाह्नवी का पसंदीदा एक्सरसाइज रहा है। वह बताती हैं कि उन्हें एंटी ग्रेविटी चैलेंज काफी पसंद है। इसलिए रोप ट्रेनिंग उनकी फेवरेट एक्सरसाइज है।

जाह्नवी कपूर अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी जिम वर्कआउट और योग की वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनको लेग वर्कआउट करना काफी पसंद है। यह पैरों को मजबूत करने के साथ-साथ पैरों को टोन करता है। लेग वर्कआउट करने से बट को शेप मिलता है और मसल्स स्ट्रांग बनती हैं।

जाह्नवी कपूर को पिलेट्स गर्ल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कई बार फिलिप्स के लिए अपने प्यार को जताया है। वो कहती हैं कि उन्हें यह नहीं लगता कि वह कोई वर्कआउट कर रही हैं बल्कि उन्हें लगता है कि यह उनकी फेवरेट हॉबी है। पिलेट्स से उन्हें फ्लैक्सिबिलिटी और स्ट्रैंथ मिलती है। नियमित रूप से यह करने से मानसिक और शारीरिक फायदे होते हैं। जाह्नवी कपूर एक उम्दा बेली डांसर हैं। बेली डांस से कोर स्ट्रैंथ बढ़ता है। यह बॉडी फिगर को अच्छा बनाता है। बेली डांसिंग के कई लाभ हैं। उससे हमारी त्वचा भी स्वस्थ और जवां दिखती है। जाह्नवी रोप ट्रेनिंग करना पसंद करती हैं। यह फुल बॉडी वर्कआउट है। रोप ट्रेनिंग से पेट, हाथ, ग्लूट्स इत्यादि की एक्सरसाइज होती है। जाह्नवी कपूर को योग करना काफी पसंद है। उनका कहना है कि वह किसी भी परिस्थिति में हों योगा करने से हमेशा उन्हें शांति मिलती है।

जाह्नवी के दिन की शुरुआत एक चम्मच घी से होती है। वह पिछले कई सालों से सुबह उठते ही एक चम्मच नींबू और शहद खाती हैं। जाह्नवी कपूर घर का बना खाना पसंद करती हैं। अपनी परफेक्ट बॉडी शेप को बनाए रखने के लिए वह बाहर का खाना अवॉइड करती हैं। उनके डाइट में हेल्दी फैट प्रोटीन और कार्ब्स शामिल है। वह पंजाबी हैं इसलिए वह नाश्ते में पराठा और दही खाना पसंद करती हैं। उनके नाश्ते में जूस और ताजे फल भी शामिल होते हैं। नाश्ते में वह टोस्ट एंड और ग्रीन टीवी पसंद करती हैं। नाश्ते में फ्रूट्स की स्मूदी, नट्स और मेवे खाना भी पसंद करती हैं। लंच में जाह्नवी कपूर ब्राउन राइस और सब्जियों के साथ ग्रिल्ड फिश या चिकन खाना पसंद करती हैं। डिनर में जाह्नवी अक्सर सलाद, सूप और ग्रिल्ड फिश खाती हैं। जाह्नवी हाइड्रेटेड रखने में भरोसा करती हैं। वह काफी मात्रा में पानी पीती हैं। हेल्दी रहने के लिए ड्रिंक और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करती हैं। अगर आप भी उनकी तरह परफेक्ट बॉडी शेप पाना चाहती हैं तो अपनी डाइट में हाई प्रोटीन मील को जरूर शामिल करें। बैलेंस्ड डाइट और प्रोटीन युक्त भोजन लेने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हार्ड ट्रेनिंग के दौरान मसल्स ब्रेकडाउन होने के चांसेस काम होते हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...