Overview:
27 साल की जाह्नवी की टोंड बॉडी, ग्लैमरस अंदाज, शानदार ड्रेसिंग सेंस सभी युवाओं को इंप्रेस करता है। जाह्नवी खाने की बेहद शौकीन हैं और इसके लिए वो बोरिंग और सख्त डाइट फॉलो नहीं करती हैं। बल्कि वह अपने पसंदीदा खाने के साथ एक्सरसाइज पर फोकस करती हैं।
Janhvi Kapoor Birthday: जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में शामिल हो चुकी हैं। यह खूबसूरत एक्ट्रेस बहुत फूडी है और अक्सर अपनी फेवरेट डिशेज के बारे में बातें करती हैं। हालांकि इसके बावजूद जाह्नवी काफी फिट हैं। 6 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रही जाह्नवी आखिर कैसे रखती हैं अपने आप को फिट और क्या है उनका डाइट प्लान आइए जानते हैं।
एक्सरसाइज में कोताही नहीं
जाह्नवी कपूर की सेलिब्रिटी ट्रेनर नम्रता पुरोहित के अनुसार एक्ट्रेस पारंपरिक से हटकर फ्रिक्शन ट्रेनिंग पर फोकस करती हैं। इस वर्कआउट में बहुत कुछ अलग है। जिसमें साइड वर्ड लेग मूवमेंट, माउंटेन क्लाइंबर्स और हाफ पुश-अप्स शामिल है। इसी के साथ पिलेट्स वेरिएशन हैं, जिसमें कई प्रकार के स्क्वैट्स शामिल किए गए हैं। इससे बॉडी एक्टिव होने के साथ ही उसमें लचीलापन भी आता है। ये फंक्शनल स्ट्रेंथ को बढ़ाता है। जिससे जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। ये वर्कआउट सिर्फ शरीर को टोन नहीं करता, बल्कि उसे लचीला और मजबूत बनाता है। जाह्नवी की एक्सरसाइज में खासतौर पर ग्लूट्स पर फोकस किया जाता है। इससे पीठ को आकार और मजबूती दोनों मिलती है। साइड वर्ड मोशन में अलग-अलग मांसपेशी समूहों को शामिल किया जाता है, जो शरीर के निचले हिस्से को टोंड करता है। इससे खूबसूरती निखरती है। एक्ट्रेस के वर्कआउट रूटीन में मल्टीटास्कर एक्सरसाइज भी शामिल है, जो हाथों और पीठ की मांसपेशियों को फोकस करता है। इससे मांसपेशियां टोंड होती है। ये सभी वर्कआउट शारीरिक के साथ ही मानसिक सेहत के लिए अच्छी है।
ऐसे होती है दिन की शुरुआत

27 साल की जाह्नवी की टोंड बॉडी, ग्लैमरस अंदाज, शानदार ड्रेसिंग सेंस सभी युवाओं को इंप्रेस करता है। जाह्नवी खाने की बेहद शौकीन हैं और इसके लिए वो बोरिंग और सख्त डाइट फॉलो नहीं करती हैं। बल्कि वह अपने पसंदीदा खाने के साथ एक्सरसाइज पर फोकस करती हैं। जाह्नवी सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद डालकर लेती हैं। इस ड्रिंक से उनका शरीर डिटॉक्स होता है और आंतें भी स्वस्थ रहती हैं। विटामिन सी से भरा नींबू और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद स्किन के लिए भी अच्छा रहता है। ब्रेकफास्ट जाह्नवी के दिनभर के मील का एक अहम हिस्सा है। इससे पहले वह एक टीस्पून देसी घी लेती हैं। इसके कई फायदे हैं, यह भूख को कंट्रोल करता है और आपको लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होने देता है। नाश्ते में पराठा, दही, जूस लेना पसंद करती हैं। इन दिनों जाह्नवी के फेवरेट ब्रेकफास्ट में मूंगदाल का चीला भी शामिल हो चुका है। जिसे वह दही और अचार के साथ खाना पसंद करती हैं।
इंटरमिटेंट फास्टिंग पर फोकस
फिट रहने के लिए जाह्नवी इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं। वह 16:8 विंडो फॉलो करती हैं। इसके अनुसार वह दिन में करीब 8 घंटे के अंतराल में ही भोजन करती हैं। और 16 घंटे फास्टिंग करती हैं। जाह्नवी कपूर दोपहर में घर का बना सिंपल भोजन करना पसंद करती हैं। जिसमें ग्लूटेन फ्री रोटियां, दाल और मौसमी सब्जियां शामिल होती हैं। पालक, भिंडी और मेथी उनकी पसंदीदा सब्जियां हैं। प्रोटीन के लिए वह दाल के साथ ही पनीर, टोफू और ग्रिल्ड चिकन खाना पसंद करती हैं। दूसरी सेलिब्रिटी की तरह जाह्नवी भी समय पर डिनर करना पसंद करती हैं। हालांकि वह इसे काफी लाइट रखती हैं। ढेर सारा सलाद, लाल चावल से बनी बिरयानी उन्हें डिनर में खाना पसंद है। एक्ट्रेस हर दो घंटे में कुछ न कुछ जरूर खाती हैं, जिससे उनका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
कोरियन फूड है फेवरेट
जाह्नवी को कोरियन फूड बेहद पसंद हैं और अपने चीट डे पर वह इसका भरपूर आनंद लेती हैं। चीट डे पर वह मसालेदार नूडल्स, हेमुल पजेओन और बिंबबाप जैसे कोरियन फूड खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस को इटेलियन और जैपनीज फूड भी पसंद है। शिराताकी नूडल्स और लोडेड नाचो उनकी फेवरेट लिस्ट में शामिल है।जाह्नवी मीठे की शौकीन हैं। उन्हें चॉकलेट और आइसक्रीम खाना बहुत अच्छा लगता है। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वह दिनभर में पर्याप्त पानी पीती हैं और नारियल पानी पीती हैं।
