Ananya Panday Fitness Secrets: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बॉलीवुड में एंट्री काफी कम उम्र में ले लिया और तब वह काफी स्लिम ऐंड ट्रिम थी। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म में अनन्या पांडे ने डेब्यू किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने दर्शकों का दिल जीत लिया। अनन्या पांडे के बोल्ड अंदाज को बहुत पसंद किया जाता है। साथ ही वह हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस हैं। सभी उनकी जैसी बॉडी पाना चाहते हैं। स्लिम और ट्रिम अनन्या तो पहले से ही थी लेकिन अपनी परफेक्ट बॉडी शेप पाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। अनन्या की खूबसूरती और फिटनेस के तो सभी दीवाने हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने जिम और फूड की फोटोज शेयर करना नहीं भूलती। अनन्या पांडे की तरह परफेक्ट फिगर पाने के लिए आपको भी पता होना चाहिए उनका फिटनेस रूटीन।
अनन्या पांडे का फिटनेस रूटीन

खुद को मेंटेन रखने के लिए अनन्या पांडे हर तरह की एक्सरसाइज को करती हैं। अनन्या जिम तो करती ही हैं लेकिन साथ ही साथ वहां योग में बहुत भरोसा रखती हैं। अनन्या पांडे की योगा ट्रेनर अंशुका परवानी हैं। अंशुका परवानी का कहना है कि अनन्या योगा करना बहुत पसंद करती हैं। वह फुली फोकस्ड और डिसिप्लिन होकर योगा करती हैं। अनन्या का मानना है कि योगा करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और वह शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ मानसिक रूप से बहुत अच्छा महसूस करती हैं।
अनन्या पांडे करती हैं सूर्य नमस्कार
इंस्टाग्राम पर अनन्या ने सूर्य नमस्कार करते हुए कई फोटोज अपलोड किए हैं। सूर्य नमस्कार 12 आसनों की सीरीज है, जिसे करने से स्ट्रैंथ फ्लैक्सिबिलिटी और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
अनन्या पांडे का जिम रूटीन
अनन्या पांडे की ट्रेनर नम्रता पुरोहित का मानना है कि अनन्या अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हैं। वह घंटों जिम में पसीने बहाती हैं। पिलेट्स जो कि एक हार्ड एक्सरसाइज है उसे वह हफ्ते में तीन से चार बार करती हैं।
सारा अली खान अनन्या की पिलेट्स पार्टनर हैं। यह फुल बॉडी को एक्टिव करता है। अनन्या को भार उठाने में काफी इंटरेस्ट है l ऐस में वह जिम जाकर अन्य वेट ट्रेनिंग और कार्डियो करती हैं, जिससे उनकी बॉडी में फैट इकट्ठा नहीं होता। लचीलेपन में सुधार के अलावा, पिलेट्स पेट की मांसपेशियों, पीठ के निचले हिस्से, कूल्हों और नितंबों की ताकत और टोन को बढ़ाता है । यह आपकी पीठ और अंगों के बेहतर मसल्स कंट्रोल में भी मदद करता है।
अपने आप को फिट रखने के लिए एक्ट्रेस स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। वर्कआउट को उन्होंने अपने जीवन शैली का एक रेगुलर हिस्सा माना है। अपनी कैलोरीज बर्न करने के लिए यह एक्ट्रेस डांस भी करती हैं। अनन्या अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए योग, जिम, स्विमिंग डांसिंग, साइकलिंग और कार्डियो वर्कआउट पर फोकस करती हैं। हफ्ते में तीन से चार बार पिलेट्स भी नियमित तौर पर करती हैं।
अनन्या पांडे का डाइट प्लान

फिट और स्लिम देखने के लिए अनन्या पांडे अपनी डाइट का काफी ख्याल रखती हैं। ऑयली फूड और जंक फूड से अनन्या पांडे काफी दूर रहती हैं। दिन की शुरुआत वह गुनगुना पानी पीकर करती हैं एक्ट्रेस अपने ब्रेकफास्ट में लो फैट मिल्क और साउथ इंडियन फूड जैसे- इडली, डोसा, उपमा और प्रोटीन के लिए दो अंडे खाती हैं ।
अनन्या पांडे अपने लंच में कार्ब्स इंटेक के लिए दो रोटी और उबली हुई सब्जियां खाती हैं। वह ग्रिल्ड फिश खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा शाम के स्नैक्स में वह फिल्टर्ड कॉफी पीती हैं और साथ ही नट्स खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस हरी सब्जियां और सलाद खाना बहुत पसंद करती हैं। उनका फेवरेट स्नैक्स वेजिटेबल सलाद है। डिनर के लिए अनन्या पांडे हरी सब्जियां, सलाद और रोटी प्रेफर करती हैं। साथ ही साथ वह सीजनल फ्रूट्स खाना पसंद करती हैं। वैसे तो चॉकलेट्स और पिज़्ज़ा अनन्या का फेवरेट फूड है लेकिन अपनी बॉडीकी फिटनेस के लिए वैसा खाना अवॉइड करती हैं। हालांकि कभी-कभी चीट डे मनाती हैं वो भी तब, जब वह अपने जिम वर्कआउट से छुट्टी लेती हैं।
अभिनेत्री काफी बैलेंस डाइट लेती है और नियमित रूप से अपना वर्कआउट फॉलो करती हैं। अपनी बॉडी को शेप में रखने के लिए यह एक्ट्रेस काफी हार्ड वर्क करती हैं। यह एक फिटनेस फ्रिक हैं और यूथ आइडियल है। इनका हार्ड वर्क हम सभी के लिए इंस्पिरेशन है।
