अनन्या पांडे (Ananya Pandey)
Ananya Pandey Life Journey

अनन्या पांडे (Ananya Pandey) ने बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 से फिल्‍मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कई फिल्में की है, जिनमें उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद भी किया है। अभिनेत्री अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए खासा लोकप्रिय है। उनकी अभी हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज़ हुई है। जिसमें उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया है। अब वो जल्द सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

ANANYA PANDEY BIOGRAPHY

जन्मअनन्या पांडे
30 अक्टूबर 1998 (आयु 24)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आवासमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
व्यवसायअभिनेत्री
कार्यकाल2019 वर्त्तमान
ऊंचाई1. 75 मी॰ (5 फीट 4 इंच)
माता-पिता चंकी पांडे (पिता)
भावना पांडे (माता)
संबंधीचंकी पांडे
Facebook@AnanyaPandey
Instagram @AnanyaPandey
Twitter@AnanyaPandey
Ananya Pandey Bio

अनन्या पांडे पोस्ट


अनन्या पांडे जीवनी

अनन्या का जन्म 29 मार्च 1999 को मुंबई में फिल्म अभिनेता चंकी पाण्डेय और भावना पाण्डेय के घर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही की है। इसके बाद उन्हें करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर 2 में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में अनन्‍या के अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में थे। अनन्या की दूसरी फिल्म पति, पत्नी और वो, में भी उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब सराहा था।
अनन्या ने अपने फिल्मी करियर में विजय देवरकोंडा जैसे साउथ सुपरस्टार के साथ भी फिल्म ‘खाली पीली’ में काम किया था। इसके बाद अब वह आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में भी नजर आने वाली हैं। अनन्या के अगर निजी जीवन की बात करें, तो वह इस समय अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही है और दोनों के वेकेशंस की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Ananya Pandey Before And After Pic

अनन्या पांडे फ़िल्म

सालफिल्मअन्य नोट
2019स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2श्रेया रंधावा
2019पति पत्नी और वोतपस्या सिंह
2020खाली पीली टीबीए
2022गहराइयांटिया खन्ना
2022लिगरतान्या पांडे
Ananya Pandey Films

अनन्या पांडे तस्वीरें


FAQ | अनन्या पांडे

अनन्या का बॉयफ्रेंड कौन है?

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पिछले काफी समय से रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों साथ में अक्सर देखे जाते है।

अनन्या किसकी बेटी है?

अनन्या पांडे मशहूर अभिनेता चंकी पांडे की बड़ी बेटी है। इन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से इंडस्ट्री में कदम रखा हैं।

क्या अनन्या पांडे की एक्टिंग अच्छी है?

अनन्या पांडे की एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने कुछ फिल्मों में पसंद किया है। लेकिन, कई फिल्मों में उन्हें अपने अभिनय के कारण खासा आक्रोश भी झेलना पड़ा है।

अनन्या पांडे की अगली फिल्म कौन सी है?

अनन्य पांडे जल्द सिद्धार्थ चतुर्वेदी के साथ फिल्म खो गए हम कहां में नज़र आने वाली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 2024 को रिलीज़ होगी।