शहनाज गिल ने वजन घटाने के लिए फॉलो किया था ये खास Diet Plan, जानें उनकी फिटनेस रूटीन और डाइट: Shehnaz Gill Diet plan
Shehnaaz Gill's weight loss transformation secret

Shehnaz Gill Diet plan: शहनाज गिल अपने खुशदिल अंदाज और फिटनेस के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बिग बॉस सीजन 13 में आई इस कंटेस्टेंट ने सभी को अपना दीवाना बना दिया। शो को 5 हफ्ते बढ़ा दिया गया था जिसका श्रेय शहनाज गिल को जाता है। यह एक्ट्रेस जब शो में आई तो उनका वजन काफी ज्यादा था और यह मोटी और चबी दिखती थी। लेकिन शो से बाहर आने के बाद एक्ट्रेस ने अपने आप को पूरी तरीके से बदल लिया। वह बिल्कुल फिट हो गई और काफी हॉट एंड सेक्सी नजर आती हैं। अपना वजन कम करने के लिए शहनाज गिल ने बहुत मेहनत की और लगभग 12 KG वेट कम किया। वेट कम करने के साथ-साथ फिटनेस को बनाए रखना सबसे चुनौती पूर्ण काम होता है।

अपने इंटरव्यू में शहनाज बताती हैं कि उन्होंने अपना वजन घटाने के लिए वर्कआउट से ज्यादा अपने डाइट प्लान पर फोकस किया। शहनाज काफी फूडी हैं और उनके लिए अपने खाने पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है। फिर भी एक्ट्रेस बहुत सोच समझकर डाइट लेती हैं। शहनाज गिल सुबह उठने के बाद सबसे पहले हल्दी वाला पानी पीती हैं। इसके अलावा शहनाज गिल का कहना है कि वह अपने शरीर के हिसाब से बहुत ज्यादा पानी पीती हैं ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेटेड और डिटॉक्सिफाई हो जाए। उसके बाद एक्ट्रेस भीगे हुए अखरोट और बादाम का सेवन करती है। इससे उनकी स्किन काफी ग्लोइंग नजर आती है और यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। डाइट पर ध्यान देने के साथ-साथ शहनाज सुबह योग और मेडिटेशन भी करती हैं। ताकि वह स्ट्रेस फ्री रहें और फिट रहें। अपना डाइजेशन सही रखने के लिए एक्ट्रेस अपना मील लेने से पहले एक गिलास पानी पीती हैं, जिसमें वह एप्पल साइडर विनेगर मिलाना पसंद करती है।

उनका कहना है कि वो फिट रहने के लिए एक बार में सब चीजें एक साथ खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा करके खाती हैं। शहनाज गिल ब्रेकफास्ट में टेस्टी और हेल्दी चीज खाना पसंद करती हैं। अक्सर वह ब्रेकफास्ट में सब्जियों वाला पोहा और दही खाना पसंद करती हैं। ब्रेकफास्ट में उन्हें ओट्स खाना भी काफी अच्छा लगता है। शहनाज अपने लंच में कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार शामिल करती हैं। इनका सेवन करने से उनका डाइजेशन काफी बेहतर होता है। इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसे खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती।

फूडी होने के कारण इन्हें अक्सर भूख लगती है। ऐसे में वह घी में रोस्टेड मखाने खाना पसंद करती हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो मेटाबॉलिज्म को सही बनाता है और चेहरे पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को आने से रोकता है। मखाने खाकर शहनाज अपने क्रेविंग्स को शांत कर लेती हैं। डिनर में शहनाज बहुत हल्का खाना खाती हैं। इसके बाद डिनर में वह सूप खिचड़ी और दही खाना प्रेफर करती हैंं। वह खाने का अमाउंट काफी कम रखती हैं, जिससे उनकी फिटनेस मेंटेन रहे।

शहनाज गिल के पतले होने के राज में सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने किसी जिम या हेवी एक्सरसाइज का सहारा नहीं लिया ।उन्होंने बहुत हल्के वर्कआउट किया और उनकी प्राथमिकता में योग और मेडिटेशन ही रहा सुबह उठकर वह योग करती हैं। वर्कआउट की शुरूआत करने से पहले उनका वजन 67 किलो हुआ करता था। हालांकि अब वो 55 किलो की हैं। शहनाज उत्थिता पार्श्वकोणासन करती हैं। इस योग को करने से कमर की चर्बी घटती है। इसके साथ ही पिंडलियों, छाती, कंधों और बैकबोन में खिंचाव आता है और छाती भी चौड़ी होती है। इस आसन के लिए आपको मैट बिछाकर उसपर खड़े हो जाना है। ताड़ासन की स्थिति में खड़े होकर आप लंबी गहरी सांस ले।

दोनों पैरों को खोल लेंफिर दाएं पैर को अंदर की तरफ मोड दें और बाएं पैर को बाहर की तरफ मोड़ने की कोशिश करें। दोनों एड़ियां एक सीध में होनी चाहिए। वहीं, दोनों हाथों को ऊपर उठाकर कंधों के बराबरी में लाएं। अब बाएं हाथों को नीचे जमीन की तरफ ले जाएं और घुटनों को 90 डिग्री में मोड़ें। अपने सिर को जांघो की तरफ ले जाने की कोशिश करें। अब अपने बाएं हाथ को बाएं पैर के साथ रखें और दाएं हाथ को सिर के बिल्कुल ऊपर ले जाएं। ध्यान रहे कि आपकी बाहें कानों से लगी हुई हो ऐसी स्थिति में आप अपने दाएं हाथ की उंगलियों को देखें। इस आसन में आने के बाद आपको अपना संतुलन बनाए रखना है। इस अवस्था में अच्छे से सांस लेने के बाद आप फिर से ताड़ासन की स्थिति में खड़े हो जाएं। कुछ देर बाद इसी प्रक्रिया को दाएं तरफ से भी दोहराएं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...