कैटरीना कैफ जैसी टोन्ड बॉडी चाहिए? जानें उनके फिटनेस रूल्स और डाइट प्लान: Katrina Kaif Fitness Secret
Katrina Kaif's Diet Plan and Workout Routine

Katrina Kaif’s Diet Plan and Workout Routine: दूसरे देश से भारत में आकर अपनी पहचान बनाने वाली कैटरीना कैफ आज सबकी ड्रीम गर्ल बनी हुई हैं। कैटरीना खुद की फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। घंटों जिम में पसीना बहाना और हेल्दी डाइट फॉलो करना कोई कैटरीना से सीखे। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी फिटनेस और हेल्थ के लिए जाने जाती हैं। वर्कआउट, हेल्दी डाइट और योगा के कटरीना साइकलिंग और जॉगिंग पर भी काफी जोर देती हैं। एक्ट्रेस खाने में बॉयल्ड फूड प्रेफर करती हैं। “चिकनी चमेली” और “शीला की जवानी” जैसे गानों में कैटरीना की फिट बॉडी तो सबने देखी है। इस फिटनेस का राज कैटरीना की कड़ी मेहनत है। आए दिन सोशल मीडिया पर कैट अपनी वर्कआउट और जिम की फोटोज पोस्ट करती रहती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी इंस्पायर होते हैं।सुपरहिट हीरोइन कैटरीना कैफ भले ही आजकल फिल्म जगत में पहले की तरह एक्टिव नहीं हैं लेकिन आज भी उनके दिवानों की कमी नहीं है। अगर आप कैटरीना जैसी फट और टोंड बॉडी चाहती हैं तो आप उनके डाइट और वर्कआउट टिप्स से मदद ले सकती हैं।

कैटरीना कैफ की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराची वाला और रेजा कटानी हैं, जो बड़े-बड़े एक्टर जैसे सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिस और सोनाक्षी सिन्हा को भी ट्रनिंग देती हैं। यास्मीन कराची वाला बताती हैं कि कैटरीना कैफ काफी हार्डवर्किंग हैं। एक हफ्ते में दो से तीन दिन वह पाइलेट्स करती हैं, जिससे वह फाइटिंग सीन्स में अपना बैलेंस बनाकर रख पाएं। कैटरीना वेट लिफ्ट करती हैं, जिससे उनकी स्ट्रेंथ और फ्लैक्सिबिलिटी ट्रेनिंग दोनों ही एक साथ हो जाती है। यास्मीन का कहना है कि लोगों को ऐसा लगता है कि वेटलिफ्टिंग एक मैस्क्युलिन फॉर्म ऑफ़ वर्कआउट है। लेकिन इसका जेंडर से कोई रिलेशन नहीं है और कैटरीना इस प्रूफ करती हैं। डंबल और हैवी वेट उठाकर कैटरीना अपनी बॉडी की बोन्स को मजबूत करती हैं। वेट लिफ्ट करने से लोअर बॉडी फैट खत्म होता है और इंजरी के चांसेस भी कम होते हैं।

यास्मीन कराची वाला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया है कि कैटरीना काफी डिसिप्लिन्ड एक्ट्रेस हैं। इंडस्ट्री में बने रहना कैटरीना के लिए आसान नहीं था। आज जो मुकाम कैटरीना के पास है उसे पाने के लिए कैटरीना ने कड़ी मेहनत की है। उनकी बॉडी टाइप को सभी बहुत पसंद करते हैं और बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस भी कैटरीना जैसी बॉडी ही चाहती हैं। यास्मीन का कहना है कि कैटरीना सॉफ्ट और हार्ड दोनों ट्रेनिंग करना पसंद करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैट के लाइफ पार्टनर विकी कौशल ने भी अब फिटनेस पर बहुत ध्यान देना शुरू कर दिया है। कैटरीना के डिसिप्लिन की वजह से विक्की उन्हें मॉन्स्टर बुलाते हैं।

कैटरीना अपनी वर्कआउट में कार्डियो फंग्शनल ट्रेंनिंग स्ट्रेचिंग के साथ-साथ योग भी करती हैं। फिजिकल फिटनेस के साथ-साथ कैटरीना मेंटल पीस के लिए भी हेवी एक्सर्साइज करती हैं। फिट फीगर की मालकिन कैट पिलेट्स, कैटल बेल्स बोसू जैसे एक्सरसाइज भी करती हैं। मसल्स को टोन करने के लिए एक्ट्रेस बर्पी बॉक्स जंप्स (burpees exercise benefits) जैसी एक्सरसाइज करती हैं। यह एक्सरसाइज बॉडी को टोन करने के साथ-साथ यह स्टैमिना को भी बढ़ाता है और मेटाबॉलिज्म भी बर्न करता है।

कैटरीना अपने फिटनेस को बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। वह अपने दिन की शुरुआत पानी पीकर करती हैं। नाश्ते में कैटरीना फ्रेश फ्रूट, जूस और ओट्स लेती हैं। नाश्ते में वह दलिया, अंडे का सफेद हिस्सा और अनार का जूस भी लेना पसंद करती हैं। अपने लंच में कैटरीना दाल-चावल और ग्रीन सलाद खाती है। जिम करने से पहले कैटरीना हेल्दी स्नैक्स खाना प्रेफर करती हैं, जिसमें हेल्दी केक प्रोटीन जैसी चीज शामिल है। कैटरीना लो शुगर वाले स्नेक्स और चॉकलेट वगैरह खाना पसंद करती हैं। फ्राइड फूड और चीनी से यह एक्ट्रेस काफी दूर रहती हैं। खाने में भी वह कम कार्बोहाइड्रेट वाला खाना पसंद करती हैं। उनका डिनर काफी लाइट होता है। कैरीना डिनर में वेजिटेबल सूप और एग खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह बिना बटर और घी लगी रोटियां अपने डिनर में शामिल करती हैं। वह अपने खाने में कभी कोई लापरवाही नहीं करती हैं।

कुल मिलाकर कैटरीना ऐसे वर्कआउट और डाइट प्लान को फॉलो करती हैं, जो उनके फीगर को कर्वी बनाने में मदद करता है और उनकी बॉडी में फुरती भी बनाए रखता है। क्योंकि एक्ट्रेस को दिनभर शूटिंग, स्टंट, फाइटिंग सीन करने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत होती है इसलिए वह पावरलिफ्टिंग करती हैं। इसे करने से बॉडी की रफ्तार तेज़ होती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...