'स्त्री 2' की श्रद्धा कपूर जैसी फिटनेस चाहिए तो आज ही जानें उनका डाइट और वर्कआउट प्लान: Shraddha Fitness Routine
Shraddha Fitness Routine

Overview:

श्रद्धा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ही अपने जिम लुक और फिटनेस वीडियोज को लेकर भी चर्चा में हैं। खुद को फूडी कहने वाली यह एक्ट्रेस अक्सर अपने खाने की फोटोज और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती है।

Shraddha Fitness Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ का पहला ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में श्रद्धा हमेशा की तरह ही एक दम फिट और खूबसूरत नजर आ रही हैं। फिल्म में श्रद्धा के साथ एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे। दर्शकों को अब इस हॉरर कॉमेडी का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर श्रद्धा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ ही अपने जिम लुक और फिटनेस वीडियोज को लेकर भी चर्चा में हैं। खुद को फूडी कहने वाली यह एक्ट्रेस अक्सर अपने खाने की फोटोज और वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती है। हालांकि अपनी फिटनेस से वे अपने फैंस को इंप्रेस भी करती हैं। कैसे करती हैं श्रद्धा ये दोनों काम एक साथ, चलिए जानते हैं।

श्रद्धा अपने वर्कआउट की शुरुआत मेडिटेशन से करती हैं। वह करीब पांच मिनट तक मेडिटेशन करती हैं। इसके बाद वे फोम रोलिंग करती हैं। फिर करीब 10 मिनट तक स्टैटिक स्ट्रेचिंग और मोबिलिटी ड्रिल्स करती हैं। अपनी स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए वह करीब 25 मिनट जिमनास्टिक करना पसंद करती हैं। इसमें एंड्योरेंस वर्कआउट भी शामिल होता है। इसके बाद वे एक बार फिर से पांच मिनट के लिए मेडिटेशन करके बॉडी को रिलेक्स करती हैं। आउटडोर शूटिंग के दौरान श्रद्धा सुबह 5.30 बजे से अपना वर्कआउट शुरू कर देती हैं।

श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर हैं, वे वीक में पांच बार  जिम जाना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं आउटडोर शूटिंग के दौरान भी वह अपना फिटनेस रूटीन नहीं छोड़ती हैं। वह जिम में घंटों वर्कआउट करके पसीना बहाती हैं। फैट बर्न करने के लिए यह एक्ट्रेस कार्डियो एक्सरसाइज करती है। उनके वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी शामिल है। पुश अप्स और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज वे नियमित रूप से करती हैं। पिलेट्स, बर्पीज, बोसू बॉल, साइड रन, शॉर्ट एक्सप्लोसिव स्प्रिंट, लंज वॉक सभी उनके वर्कआउट का हिस्सा हैं। इसी के साथ यह खूबसूरत एक्ट्रेस डेली करीब दो घंटे डांस करती है।

वर्कआउट के साथ ही श्रद्धा अपनी डाइट पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह हाई फाइबर, मीडियम प्रोटीन, कम कार्ब्स और कम फैट वाला फूड खाती हैं। फूडी होने के बावजूद वह हेल्दी और बैलेंस डाइट प्लान फॉलो करती हैं। श्रद्धा अपनी डाइट में मल्टीग्रेन रोटी, मिलेट्स, राइस, दाल के साथ ही ढेर सारा सलाद लेना पसंद करती हैं। कुछ साल पहले तक श्रद्धा नॉनवेज भी खाया करती थीं, लेकिन अब वह पूरी तरह से वेजिटेरियन बन गई हैं और उसी के अनुसार अपनी डाइट प्लान करती हैं। श्रद्धा पोषण से भरपूर ब्रेकफास्ट करती हैं। वे उपमा, पोहा, ककड़ी ची भाकरी, डोसा, इडली या वेजिटेबल दलिया ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करती हैं। लंच में दाल, ब्राउन राइस के साथ अचार, ग्रिल्ड वेजिटेबल उनका फेवरेट है। इसी के साथ वे स्प्राउट्स सलाद, टोफू की डिशेज, पनीर टिक्की, बीटरूट टिक्की, पालक टिक्की, ढेर सारी सब्जियों के साथ ग्लूटेन फ्री पास्ता आदि भी खाती हैं।

श्रद्धा अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखने पर पूरा फोकस करती हैं। वे दिनभर में पर्याप्त लिक्विड पीती हैं। वह पानी के साथ ही वेजिटेबल जूस, आंवला, अदरक, हल्दी जूस, नींबू पानी, नारियल पानी आदि का सेवन करती हैं। इसी के साथ रात में कम से कम आठ घंटे जरूर सोती हैं।