Overview: कपल्स की लड़ाईयों को कैसे कम करें?
How do couples get over a fight: झगड़े लगभग हर तरह के रिश्ते में होते हैं, लेकिन अगर ये हद से ज्यादा बढ़ने लगे, तो रिश्ते को निभा पाना मुश्किल हो जाता है। एक हद तक लड़ाई किसी भी रिश्ते में नॉर्मल है, लेकिन जब हदें पार होने लगें, तो रिश्ता टॉक्सिक हो जाता है। आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगे हैं। कई बार गलतफहमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने लगती है।
Relationship Problems and Solutions: झगड़े लगभग हर तरह के रिश्ते में होते हैं, लेकिन अगर ये हद से ज्यादा बढ़ने लगे, तो रिश्ते को निभा पाना मुश्किल हो जाता है। एक हद तक लड़ाई किसी भी रिश्ते में नॉर्मल है, लेकिन जब हदें पार होने लगें, तो रिश्ता टॉक्सिक हो जाता है। आजकल लोग छोटी-छोटी बातों पर झगड़ने लगे हैं। कई बार गलतफहमी के कारण भी रिश्तों में खटास आने लगती है।
अगर आपका रिश्ता भी लगातार बढ़ते लड़ाई-झगड़ों की वजह से खराब होने लगा है, तो आपको इसमें सुधार करने के लिए कुछ खास टिप्स की मदद ले सकते हैं। आइए जानें किन तरीकों से आप अपने पार्टनर से हो रही लड़ाईयों को कम कर सकते हैं?
‘सॉरी’ कहकर आगे बढ़ें

अगर किसी मुद्दे पर आप दोनों की लड़ाई हो रही है, तो आपको आप ही ‘सॉरी’ कहकर बात को खत्म करने की कोशिश करें। पहले ‘सॉरी’ बोलकर आप छोटे नहीं होंगे। अक्सर अपनी गलती ना मानने की वजह से ही दो लोगों के बीच झगड़ा होता है। ऐसे में आपको ही पहल करनी चाहिए। शांतिपूर्ण तरीके से माफी मांग लें।
अपने प्यार का अहसास दिलाएं
ऐसे नाजुक समय में आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छे से पेश आने की कोशिश करनी चाहिए। झगड़ों को कम करते हुए उनसे अपने प्यार का इजहार करें। इससे उनके मन में भी आपका प्यार बढ़ने लगेगा। लड़ाई को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उन्हें उनकी अहमियत बताएं। उन्हें दिखाएं कि उनकी आपकी जिंदगी में कितनी ज्यादा अहमियत है। इससे आपके झगड़े कम होंगे।
अपने प्यार को दें प्राथमिकता
लड़ाई को खत्म करना है, तो अपने प्यार को प्राथमिकता दें। दोनों साथ में अच्छा वक्त गुजारें और अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करें। इससे आप दोनों लड़ाई के मुद्दे से आगे बढ़ पाएंगे।
एक-दूसरे को स्पेस दें

अगर बात करने से भी आपकी लड़ाई सुलझ नहीं पा रही है, तो ऐसे में आप दोनों एक-दूसरे को स्पेस दें। आराम से अकेले में खुद को शांत करने की कोशिश करें। एक-दूसरे को गलत बोलने और लड़ने से बचने का ये सबसे अच्छा तरीका है। एक लंबी सांस लें और खुद को शांत करें। इसके बाद अपने पार्टनर को भी शांत करने की कोशिश करें।
सुनने की कोशिश करें
झगड़ों को कम करने के लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को सुनें। अक्सर झगड़े इसी बात पर होते हैं क्योंकि कपल्स एक-दूसरे की बात ही नहीं सुनते। ऐसे में कोशिश करें अपने पार्टनर की बात सुनें।
खुद को सही साबित करने में ना लगें

अक्सर खुद को साबित करने के चक्कर में कपल्स झगड़ने लगते हैं। आपकी इस गलती से बचना चाहिए। इससे रिश्ते खराब होते हैं। अगर आप गलत हैं, तो अपनी गलती को मानें और सब कुछ ठीक करने के बारे में सोचें। इससे आपके पार्टनर की नजर में आपकी इज्जत और बढ़ जाएगी।
