Summary: छुट्टी के दिन घर पर हैं तो इन तरीक़ों से करें रिलैक्स
रिलैक्स होने और फिर अगले सप्ताह भर काम के लिए ख़ुद को तैयार करने के लिए इस एक दिन की छुट्टी का बहुत तरीक़े से इस्तेमाल करना आना चाहिए।
Ways to Relax at Home: सप्ताह में 6 दिन तक काम करते-करते शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी हम काफ़ी परेशान हो जाते हैं। साथ में अगर घर और बच्चों की भी ज़िम्मेदारी हो तब तो यह थकान और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में रिलैक्स होने और फिर अगले सप्ताह भर काम के लिए ख़ुद को तैयार करने के लिए इस एक दिन की छुट्टी का बहुत तरीक़े से इस्तेमाल करना आना चाहिए। यह एक दिन आप अपने लिए निकालिए और बस रिलैक्स करिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं किस तरह आप अपने इस एक दिन को बना सकते हैं फ्रूटफुल-
डिजिटल डिटॉक्स

आजकल ऑफिस ही नहीं घर आकर भी लैपटॉप और फ़ोन हमारा पीछा नहीं छोड़ते हैं। ऑफिस के कॉल्स की वजह से घर में ठीक से समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में कोशिश करिए कि छुट्टी के दिन फ़ोन को बिलकुल दूर कर दें। नॉटिफ़िकेशंस बंद कर दें और वर्चुअल वर्ल्ड की जगह रियल वर्ल्ड में समय बिताएँ।
एक्सरसाइज या मेडिटेशन

छुट्टी के दिन मानसिक शांति के लिए कुछ देर एक्सरसाइज या मेडिटेशन ज़रूर करें। इससे आपकी थकान और टेंशन दूर होगा और आप काफ़ी हल्का महसूस करेंगे। एक्सरसाइज करने से हैप्पी हॉर्मोन सीक्रेट होते हैं, इससे हमारा मूड भी अच्छा रहता है। अगर आपको मेडिटेशन करने की आदत नहीं है तो ऐसे ही 15-20 मिनट तक आँख बंद करके बैठे रहें। मेडिटेशन से एंजाइटी दूर हो जाएगी और काफ़ी अच्छा महसूस करेंगे।
अपने शौक़ का काम करें

सप्ताह भर भागदौड़ के चलते हमें ऑफिस और घर के कामों में ही इतना समय हो जाता है कि हम अपने मन का कोई भी काम नहीं कर पाते हैं। लेकिन, छुट्टी के दिन आप अपने लिए समय निकालें। इसमें म्यूजिक, इंस्ट्रूमेंट, डांस, बुक रीडिंग, पेंटिंग, गार्डनिंग, कुकिंग या फोटोग्राफी जो भी आपकी हॉबी हो उसके लिए समय निकालें। छुट्टी के दिन डायरी लिखने की भी कोशिश करें।
बाहर घूमने जायें
छुट्टी के दिन आप फ़ैमिली के साथ घूमने जा सकते हैं। इससे साथ में समय बिताने से बॉडी को रिलैक्स मिलता है और मूड भी फ्रेश हो जाता है। चाहें तो लाँग ड्राइव के लिए कहीं जा सकते हैं या मूवी देखने या डिनर के लिए भी जा सकते हैं।
स्पा या मसाज लें
हफ़्ते भर की थकान दूर करना चाहते हैं तो छुट्टी के दिन मसाज लें या फिर स्पा करवा लें। इससे बहुत रिलैक्स फील करेंगे। साथ ही अगले सात दिनों के लिए ख़ुद को एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे। इसके साथ ही अच्छे से शॉवर लें। इसके लिए मिल्क बाथ, रोज वाटर, ग्रीन टी और नींबू बाथ या फिर साना बाथ भी ले सकते हैं। इन सभी चीज़ों से आपकी थकान बिलकुल दूर हो जाएगी।
तो, आप भी सप्ताह भर काम करके थक जाती हैं और छुट्टी के एक दिन सिर्फ़ रिलैक्स करना चाहती हैं तो ये तरीक़े अपनाइए और फिर देखिए अगले पूरे सप्ताह के लिए आपके अंदर दुगनी एनर्जी रहेगी।
