A couple in grey jacket against the ice backdrop; A woman in golden saree with red blouse; A couple in beige traditional dress
Trisha Krishnan and Thalapthy Vijay

Summary: आर. पार्थिबन की टिप्पणी से शुरू हुआ तृषा कृष्णन विवाद

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक रिसेप्शन समारोह में एक्टर और राजनेता विजय के साथ उनकी मौजूदगी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसी बीच गलाटा अवॉर्ड्स के दौरान अभिनेता-निर्देशक आर. पार्थिबन की टिप्पणी ने विवाद को और बढ़ा दिया।

Trisha Krishnan Bold Reply: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में एक वेडिंग रिसेप्शन में एक्टर और राजनेता थलपति विजय के साथ उनकी मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। खासतौर पर यह चर्चा और तेज हो गई क्योंकि थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक के लिए याचिका दायर की है। इसी बीच फिल्म निर्माता और एक्टर आर. पार्थिबन ने भी दो अलग-अलग मौकों पर तृषा को लेकर तंज कस दिए। अब तृषा ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

तृषा ने रविवार शाम अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने किसी का नाम लिए बिना अपनी नाराजगी जाहिर की। तृषा ने लिखा, “हाल ही में जिस ईवेंट में उनका नाम और तस्वीर दिखाई गई थी, उसके बारे में उन्हें आयोजकों से बाद में जानकारी मिली। यह सब अंतिम समय में किसी व्यक्ति के अनुरोध पर किया गया था, जो उनके असिस्टेंट के जरिए पहुंचाया गया था।”

अपने पोस्ट में तृषा ने बेहद तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि केवल हाथ में माइक्रोफोन होने से किसी की बात समझदार या मजेदार नहीं बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना जानकारी के किए गए भद्दे कमेंट्स अक्सर उस व्यक्ति के बारे में ज्यादा बताते हैं जो उन्हें कह रहा है, बजाय उस व्यक्ति के जिसके लिए वे कहे जा रहे हैं। 

दरअसल यह पूरा विवाद हाल ही में आयोजित गलाटा अवॉर्ड्स के दौरान शुरू हुआ था। ईवेंट के दौरान जब आर. पार्थिबन से उन एक्टर्स के बारे में राय पूछी गई, जिनके साथ वे काम कर चुके हैं, तब स्क्रीन पर तृषा की तस्वीर दिखाई गई। उन्होंने शब्दों का खेल करते हुए तृषा के पॉपुलर रोल ‘कुंदवै’ का जिक्र किया और मजाकिया अंदाज में कहा कि इस कुंदवै को कुछ दिनों तक घर में ही रखा जाना चाहिए और बाहर नहीं आने देना चाहिए। उनके इस कथन को कई लोगों ने गलत माना।

बाद में 8 मार्च को पार्थिबन ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बावजूद यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। पार्थिबन ने लिखा, “जो भी हुआ गलत है। पछताने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है!”

यह पूरा विवाद रश्मिका और विजय के रिसेप्शन के बाद शुरू हुआ, जिसमें विजय और तृषा एक साथ पहुंचे थे। इस दौरान विजय के हाथ में फूलों का गुलदस्ता था, जबकि तृषा वहां मौजूद मेहमानों से गर्मजोशी से मिलती हुई नजर आईं। दोनों साथ-साथ स्टेज तक गए, रश्मिका-विजय को बधाई दी और तस्वीरों के लिए पोज भी किया। बाद में दोनों एक ही समय पर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकलते दिखाई दिए। बस यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

इन दिनों विजय की निजी जिंदगी चर्चा में है। खबरों के अनुसार उनकी पत्नी संगीता ने चेन्नई के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है और चेन्नई स्थित घर में रहने के लिए अंतरिम आदेश की मांग भी की है। विजय और संगीता की शादी 1998 में लंदन में हुई थी और बाद में 1999 में चेन्नई में फैंस की मौजूदगी में दोबारा विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इनके दो बच्चे भी हैं।

Subscribe GL

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...