Summary: बच्चा नहीं सोता? अपनाएं ये आसान स्लीप टिप्स और पाएं राहत
छोटे बच्चों की नींद बहुत हल्की होती है, इसलिए उन्हें सुलाने के लिए सही माहौल और रूटीन बनाना बेहद जरूरी है। जानिए 5 आसान टिप्स, जिनसे आपका बच्चा जल्दी और गहरी नींद सो सकेगा।
Sleep Tips for Children : छोटे बच्चों को सुलाना इतना आसान काम नहीं होता है, उन्हें सुलाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती हैI कई बार तो बच्चों को सुलाते-सुलाते आप कब सो जाती हैं, आपको पता भी नहीं चलता हैI दरअसल छोटे बच्चों की नींद काफी कच्ची होती है, उनके सोते समय अगर जरा सा भी शोर हुआ नहीं कि उनकी नींद खुल जाती है और वे रोना शुरू कर देते हैंI इसलिए यह बहुत जरूरी है कि उनके सोने की अच्छी व्यवस्था की जाए ताकि वे चैन की नींद सो सकें और जब सोकर उठें, तो अपनी प्यारी सी मुस्कान से सबका दिल जीत लेंI आइए जानते हैं बच्चों को सुलाने के 5 असरदार तरीकों के बारे मेंI
सही कमरे का चुनाव करें

छोटे बच्चों को सुलाने के लिए जरूरी है कि बच्चे का कमरा ऐसा हो जिसमें अच्छी धूप व हवा आएI अगर आप बंद कमरे में जहाँ सीलन की समस्या हो और कमरे में ताज़ी हवा ना आए, वहां बच्चे को सुलाती हैं तो ऐसा कमरा बच्चे की सेहत के लिए बिलकुल भी अच्छा नहीं होता है और ऐसे कमरे में बच्चे को अच्छी नींद भी नहीं आती हैI इसलिए बच्चे को सुलाने के लिए सबसे पहले एक अच्छे कमरे का चुनाव करेंI
कमरे में करें हल्की रोशनी की व्यवस्था

आपका बच्चा रात में चैन की नींद सोए, इसके लिए आप कमरे में हलकी रौशनी की व्यवस्था जरूर करें, क्योंकि अगर कमरे में बहुत ज्यादा अँधेरा होगा तो बच्चा डर जाएगा और डर के कारण अच्छे से नहीं सो पाएगाI
सोने का समय तय करें
अगर आप बच्चे को अपनी सुविधानुसार सुलाती हैं, तो ऐसा हो सकता है कि उस समय बच्चे को नींद ना आए या बच्चे की नींद भाग जाएI इस परेशानी से बचने के लिए आप सबसे पहले सोने के लिए एक समय तय करें और हर दिन बच्चे को उसी समय पर सुलाएंI ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बच्चे की आदत बन जाएगी और वह तय समय पर आराम से सो जाएगाI
बच्चे को सीने से लगा कर सुलाएं
आप चाहती हैं कि आपका बच्चा जल्दी और आराम से सो जाए, तो आप उसे अपने सीने से लगा कर सुलाएंI ऐसा करने से बच्चा रिलैक्स महसूस करता है और उसे अच्छा फील होता है, जिसकी वजह से वह आराम से सो जाता हैI इस समय आप भी बच्चे के साथ थोड़ी देर आंख बंद करके रिलैक्स करें, ताकि बच्चे को लगे कि आप भी सो रही हैं और वह भी शांति से सो जाएI
बच्चे को सुलाते समय लोरी सुनाएँ

बच्चों को लोरी सुना कर सुलाने से उन्हें अच्छी नींद आती हैI साथ ही उनका मन भी शांत होता है और वे किसी तरह के डरवाने सपनों को देख कर नहीं जगते हैंI लोरी सुनकर सोने के लिए उनके अन्दर एक रोमांच बना रहता है और वे सोने के लिए काफी उत्साहित भी रहते हैंI इसलिए अपने बच्चों को सुलाते समय लोरी जरूर सुनाएँI इससे वे खुश भी रहेंगे और आपके बीच भी एक प्यारा सा बॉन्ड भी बनेगाI
