फिट रहना है तो इन 7 कार्ब फ़ूड को हर दिन करें डाइट में शामिल
पूरी तरह से कार्बोहाइड्रेट लेना कभी भी बंद मत करिए। हाँ, आपको सही कार्ब फ़ूड का चयन करना है। जिनके सेवन से शुगर, वजन आदि भी नहीं बढ़े और शरीर को आवश्यकतानुरूप एनर्जी भी मिलती रहे।
Carb Diet : कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या फिर वजन बढ़ने की समस्या हो, लोग सबसे पहले अपनी डाइट से कार्बोहाइड्रेट को खत्म कर देते हैं। लेकिन, ऐसा करना बिलकुल ग़लत है, क्योंकि शरीर को सही तरह से काम करने के लिए जिस चीज़ की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती है, वह कार्बोहाइड्रेट ही है। इसलिए पूरी तरह से कार्बोहाइड्रेट लेना कभी भी बंद मत करिए। हाँ, आपको सही कार्ब फ़ूड का चयन करना है। जिनके सेवन से शुगर, वजन आदि भी नहीं बढ़े और शरीर को आवश्यकतानुरूप एनर्जी भी मिलती रहे। चलिए तो आज हम आपको ऐसे 5 कार्ब फ़ूड बताते हैं जिन्हें आपको अपनी डाइट में हर हालात में शामिल करना चाहिये-
Also read: खाना खाने के बाद पीते है चाय, तो जानिए आपके शरीर में क्या होगा बदलाव: Tea after Meals Effects
चोकरयुक्त गेहूं की रोटी

अधिकांश लोग रोटी। बनाने के लिए गेंहू को छानकर इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह तरीक़ा सही नहीं है, क्योंकि इससे फ़ाइबर ख़त्म हो जाते हैं। इसलिए आप हमेशा चोकरयुक्त रोटी का सेवन करें। अध्ययनों में सामने आया है कि जो लोग चोकरयुक्त गेहूं की रोटी खाते हैं, उनका बीएमआई कम था। चोकरयुक्त गेहूं की रोटी खाने से वजन कम करने और पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
ब्राउन राइस

सफ़ेद चावल का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से वजन बढ़ता है। इसकी जगह ब्राउन राइस को डाइट में शामिल करें। ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए इससे देर तक पेट भरा हुआ लगता है और फिर खाने पर कंट्रोल रहता है। इस कारण वेट कंट्रोल में रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम रहता है इसलिए यह शुगर को भी कंट्रोल में रखता है।
ओट्स

ओट्स हमारी सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद हैं। इनमें भी फ़ाइबर की भरपूर मात्रा होती है लेकिन आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा खूब होती है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है और यह आँतों में पाए जाने वाले, हेल्दी बैक्टिरीया को बढ़ने में मदद करता है। इसको आप अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप अपनी पसंद के अनुसार इसको मीठा या नमकीन बना सकते हैं।
सेब

सेब एक ऐसा फल है जिसको आप हर मौसम में खा सकते हैं। यह सुपर हाइड्रेटिंग और कार्बोहाइड्रेट का बढ़िया सोर्स है। सेब में 86 प्रतिशत पानी होता है, जो गर्मी के मौसम में आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसमें प्रो-बायोटिक गुण भी हैं, जो आपके पेट के लिए बेहतर है।
शकरकंद

शकरकंद को बहुत कम लोग खाते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें आलू की तुलना में कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर की मात्रा कम होती है। इसमें पोटेशियम और दूसरे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स अधिक होते हैं। इसके सेवन से वजन नियंत्रण में रहता है।
साबुत अनाज

चने, छोले, राजमा, सोया बड़ी जैसी चीज़ों को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करें। इनमें प्रोटीन की मात्रा खूब होती है और कार्बोहाइड्रेट की कम। इसलिए ये सेहत के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।
ताजे फल

तरबूज़, ख़रबूज़, ऐवाकाडो, आडू, जामुन आदि को डाइट में हर दिन लें। ये फल फ्रुक्टोज सेवन को नियंत्रित करते हैं और शरीर को ज़रूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
तो, आप भी अपनी डाइट में इन 7-कार्ब फ़ूड को ज़रूर शामिल करें।
