वजन
Carb Cycling Credit: Istock

Carb Cycling – वजन घटाने के लिए आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट को डाइट से हटाने या कम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि वजन घटाने, मसल्‍स गेन और एथलेटिक परफॉर्मेंस के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन आवश्‍यक माना जाता है। ये शरीर को एनर्जी प्रदान करने और थकान को कम करने के लिए ग्‍लूकोज और ग्‍लाइकोजन को स्‍टोर करता है। वजन कम करने के लिए कुछ समय से बॉडी बिल्‍डर्स और एथलीट्स के बीच एक ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है जिसे कार्ब साइकलिंग के नाम से जाना जाता है। इस प्रकिया से काफी वजन कम किया जा सकता है। इस प्रकिया को शुरू करने से पहले इसके बारे में जानकारी हासिल करना महत्‍वपूर्ण है। आखिर ये कार्ब साइकलिंग क्‍या है और ये कैसे काम करता है चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है कार्ब साइकलिंग

what is carb cycling
what is carb cycling

कार्ब साइकलिंग एक प्रकिया है जो शरीर की आवश्‍यकता के अनुसार दिन-ब-दिन बदलती रहती है। इसमें कार्ब्‍स की मात्रा पहले हाई करते हैं फिर लो करते हैं और फिर हाई करते हैं। वहीं कुछ दिनों के लिए कार्ब्‍स पूरी तरह से बंद भी कर देते हैं। इस प्रकिया में जब आपके शरीर को कार्ब्‍स की जरूरत होती है, उस समय कार्ब्‍स का सेवन करते हैं और जिस समय कार्ब्‍स की आवश्‍यकता नहीं होती तब इसे डाइट से हटा देते हैं। इससे आपके शरीर को कार्ब्‍स से मिलने वाले सभी जरूरी पोषक तत्‍व मिल जाते हैं। हालांकि कार्ब सा‍इकलिंग का उपयोग कुछ समय के लिए ही किया जाता है।

कार्ब साइकलिंग से कैसे होता है वजन कम

कार्ब साइकलिंग वजन कम करने में मदद कर सकती है क्‍योंकि ये शरीर में कैलोरी की कमी कर देता है। कार्ब साइकलिंग हार्मोन पर अधिक और कम कैलोरी पर आधारित होती है। कार्ब साइकलिंग ग्‍लाइकोजन यानी बॉडी में मौजूद कार्ब्‍स को एनर्जी के रूप में प्रयोग करता है। इससे आपका फैट और वेट दोनों धीरे-धीरे कम होने लगता है। जिस दिन आप कम कार्ब्‍स का सेवन करते हैं, उस दिन वर्कआउट करने से अधिक फैट बर्न किया जा सकता है। कार्ब साइकलिंग क्रेविंग को रोकने में भी मदद करता है। कार्ब साइकलिंग से इंसुलिन सेंसिटिविटी, कोलेस्‍ट्रॉल लेवल और मेटाबॉलिज्‍म को सुधारने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra

कार्ब साइकलिंग के लिए कौन से कार्बोहाइड्रेट चाहिए

What Carbohydrates Are Needed for Carb Cycling
What Carbohydrates Are Needed for Carb Cycling

कार्ब साइकलिंग के दौरान डाइट में कई तरह के कार्ब्‍स को शामिल किया जाता है। कार्ब्स का सेवन करने के लिए दिन निधार्रित होते हैं। आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

फल- फल आपकी डाइट में शामिल करने वाले हेल्‍दी कार्बोहाइड्रेट होते हैं। नॉर्मल शुगर खाने की बजाय, आपको अपने हाई कार्ब वाले दिनों में कम से कम 60 ग्राम फल खाने चाहिए।

साबुत अनाज – कार्ब साइकलिंग के दौरान आप अपनी डाइट में साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं। डाइट में ब्राउन राइस, जौ, बाजरा और गेंहूं जैसे विकल्‍प शामिल किए जा सकते हैं।

सब्जियां – आप अपनी थाली में हरे, पीले, नारंगी और लाल रंग की सब्जियों को शामिल करें। ये एंटी-ऑक्‍सीडेंट से भरपूर होती हैं और हेल्‍दी कार्बोहाइड्रेट से स्‍त्रोत भी हैं।

फलियां और दालें- फलियां और दालें हमारे बैलेंस्‍ड मील का अहम हिस्‍सा हैं। अपने कार्ब, फैट और प्रोटीन का संतुलन बनाए रखने के लिए इन्‍हें अपनी डाइट में अवश्‍य शामिल करें।