सामग्री

गोंद (खाने वाला)- 200 ग्राम

शुगर 350 ग्राम

घी- 250 ग्राम

मेलन सीड-1 बड़ा चम्मच

बादाम-40-45

इलायची- 10

विधि

अगर गोंड के टुकड़े बहुत बड़े हैं तो उन्हें छोटे टुकड़ों में तोड़ दें। एक पैन में घी डालिये और इसे गरम करें। गरम घी में एक समय में गोंद की थोड़ी मात्रा में रखें। गोंद घी में पॉपकॉर्न की तरह उछलेगा। गोंद को धीमी आंच पर पकाए ताकि ये अच्छी तरह तल जाए। एक बार गोंद फ्राई और पक जाए तो इसे प्लेट में रखें। और बाकी बचे गोंद के साथ यही प्रकृया दोहराएं।
आटे को छानकर घी में तब तक भूने जब तक यह गुलाबी न हो जाए,  एक प्लेट में बादाम को छोटे टुकड़ों करें। इलायची को छीलकर क्रश करें।  गोंड को ठंडा होने के बाद, प्लेट पर एक रोलिंग पिन के साथ दबाएं जिससे कि बनावट अच्छी रहेगी। अब एक पैन में चीनी और 3/4 कप पानी डालकर चाशनी को तैयार करें। उबाल के बाद चाशनी को 3 से 4 मिनट के लिए उबलते छोड़ दें। चाशनी की कंसिस्टेंसी थोड़ी सॉलिड होनी चाहिए।

अब चाशनी का टेस्क्चर चेक करेंं एक बाउल में एक ड्रॉप चाशनी डालें और उंगली से चेक करें।  अपने अंगूठे और इंडेक्स फिंगर के बीच रखकर चाशनी रखकर देखें। उंगलियों में तार को अलग करते समय एक धागा दिखेगा। जब ये दो तार वाली चाशनी बन जाए तो गैस बंद कर दें। चाशनी में तले हुए गोंद, आटा, बादाम और इलायची पाउडर डालकर, अपने हाथों से सभी सामग्री ठीक से मिलाएं।एक समय में अपने हाथ में थोड़ी मात्रा में मिश्रण लें, एक गोल लड्डू बनाएं और उसे एक थाली पर रखें। पूरे मिश्रण का इसी तरह लड्डू बनाएं और प्लेट पर रखते जाएं। 

गोंद को फ्राई करते समय ऑयल छोड़ता है ऐसे में गैस कम कर दें। गोंद फ्राई करने के बाद इसे पैन से निकाल लें। बड़े पीस में इसे काटें और चेक करें अगर ये अंदर से कच्चे हों तो फिर उन्हें पीसेज में तोड़कर कम अांच पर दोबारा फ्राई करें। अगर आप बर्फी बनाना चाहते हैं तो इस मिश्रण को एक प्लेट पर  रखें और उस अपने आकार में एक चाकू के साथ लाइन बनायें जिसे बाद में आप काट लेंगे। यह  प्रक्रिया तुरंत करें क्योंकि ठंडा होने के बाद यह मिश्रण कठोर हो जाएगा।  

राजा,रसोई और अंदाज़ अनोखा शो आप देख सकते हैं हर शुक्रवार रात 8 बजे और इसका रिपीट टेलिकास्ट होगा रात 10 बजे

 रनवीर बरार की रेसिपीज और उनके ज़ायके की बात के लिए पढ़ें-

मेरी नज़र में दिल्ली का ज़ायका

मोदीजी को खाना खिलाने की तमन्ना है

शेफ रनवीर बरार से बनाना सीखें करीड टोफू स्टीक