Upcoming Movie of Tiger : बॉलीवुड के एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचना बना चुके टाइगर श्रॉफ लगातार अपनी अलग-अलग फिल्मों के साथ दर्शकों के बीच में आते रहे हैं। इस बार उनकी नई फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर कुछ खास असर दर्शकों पर देखने को नहीं मिला। इस फिल्म में टाइगर के साथ लीड रोल में अक्षय कुमार थे। उनके साथ ही साथ मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी मुख्य भूमिका में थीं। अब रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर एक बिग प्रोजेक्ट में काम करने जा रहे हैं। इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
टाइगर श्राफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हो चुकी है। अब दर्शक ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी की सबसे करीबी फिल्म में से एक है। वहीं दर्शक इस फिल्म में टाइगर के एक्शन का जलवा देखना चाहते हैं। टाइगर के पास इसके साथ ही कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वे काम करने वाले हैं। इसी बीच एक ऐसे प्रोजेक्ट की चर्चा हो रही है, जिसमें टाइगर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को करण जौहर पूरा करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन के साथ बन रही फिल्म में टाइगर नए अंदाज में नजर आएंगे।
Also read : Bollywood Deadly Universe: जाह्नवी कपूर, टाइगर श्राफ और वरूण धवन ‘डेडली’ में नए यूनिवर्स को करेंगे तैयार
धर्मा प्रोडक्शन के साथ आएंगे टाइगर
Tiger Shroff and Dharma Productions collaborate on a big-budget feature film to be produced by Karan Johar.
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) May 20, 2024
The actor returns to the big screen in 2025 with a role that he hasn’t done ever before!@iTIGERSHROFF @DharmaMovies https://t.co/zQLlQdMb2A
बताया जा रहा है कि यह ऐसा रोल होगा, जिसमें पहले कभी टाइगर को नहीं देखा गया होगा। कई कहानियों, स्क्रिप्ट्स पर चर्चा करने के बाद टाइगर और करण जौहर ने एक फिल्म की कहानी को फाइनल कर लिया है। इन दोनों का प्लान साल 2025 में एक दमदार कहानी के साथ पर्दे पर वापसी की जाए। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो जून के अंत तक एक और बड़ी घोषणा धर्मा प्रोडक्शन की ओर से की जा सकती है। इसको लेकर चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि यह एक फुल एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसे बड़े स्केल पर तैयार किया जाएगा।
2025 में आने वाली हैं कई फिल्में
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जबसे इस खबर को शेयर किया है, टाइगर के फैन्स की उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ के पास कई प्रोजेक्ट पड़े हुए हैं, जिनपर वे काम कर रहे हैं। साल 2025 में आने के लिए उनकी कई फिल्में हैं। इनमें से एक बागी-4 रिलीज के लिए तैयार है। इसके साथ ही करण जौहर के साथ उनकी बनने वाली फिल्म भी 2025 में ही रिलीज होने की चर्चा है। उम्मीद की जा रही है कि टाइगर के करियर की अब तक की सभी फिल्मों से यह फिल्म अलग होने वाली है। हीरोपंती, बागी, अ फ्लाइंग जट, मुन्ना माइकल, बागी-2, स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2, वार, बागी-3, बड़े मियां छोटे मियां जैसी फिल्में सिनमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी हैं। ऐसे में ‘सिंघम अगेन’ में उनकी भूमिका का लोगों को इंतजार है। इसके साथ ही बागी-4 में भी वह कुछ अलग और एक्शन का कमाल दिखाने वाले हैं।
