मानुषी छिल्लर के ये ट्रेडिशनल अवतार हैं बहुत ही गॉर्जियस, अप्सरा सी नजर आएगी आप: Manushi Chhillar Look
Manushi Chillar Saree Looks

Manushi Chillar Saree Looks : 2017 मिस वर्ल्ड की विनर रह चुकी मानुषी छिल्लर आजकल एक्टिंग में अपना हाथ आजमा रही हैं। मानुषी छिल्लर अक्सर सोशल मीडिया पर अपने ट्रेडीशनल आउटफिट्स से अपने चाहने वालों का दिल जीत लेती हैं। 2017 से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मानुषी असल जिंदगी में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। आज हम आपके लिए मानुषी के कुछ बेहद खास साड़ी लुक्स लेकर आए हैं, जिन्हें देख आप भी फैशनेबल आउटफिट आइडियाज ले सकती हैं। आइए मानुषी के साड़ी लुक्स पर एक नजर डालते हैं।

Also read : सोनारिका भदोरिया के ट्रेडिशनल लुक्स देख आप भी ले सकती हैं, आउटफिट आइडियाज: Sonarika Traditional Looks

मानुषी छिल्लर के खूबसूरत साड़ी लुक्स देख कर ले डिजाइनर आउटफिट रिक्रिएट : Manushi Chillar Saree Looks

सुपर स्टाइलिश रफल रेड साड़ी

मानुषी का ये रफल रेड साड़ी लुक काफी स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आ रहा है। इस लुक में मानुषी ने डिजाइनर रेड साड़ी को डीप वी नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस तरह के स्टाइलिश ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड कर रहे हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने मिनिमल ज्वेलरी जैसे लाइट नेकलेस और स्टड इयरिंग्स के साथ न्यूड मेकअप लुक कैरी किया है। आप भी मानुषी के इस स्टाइलिश लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

खास गुलाबी बनारसी साड़ी

पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर का यह खूबसूरत बनारसी साड़ी लुक आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है। मानुषी ने इस लुक में खास रानी पिंक बनारसी साड़ी को प्लेन गोल्डन ब्लाउज के साथ कैरी किया है। जो आजकल आसानी से मार्केट में उपलब्ध है। आप भी मानुषी का ये बनारसी साड़ी लुक लो बन हेयर स्टाइल, कानों में स्टड इयरिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इंडो वेस्टर्न रफल साड़ी

इस इंडो वेस्टर्न साड़ी लुक में मानुषी काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही है। इस लुक में मानुषी ने बेहद खूबसूरत सफेद रंग की प्री ड्रेप्ड साड़ी को डीप यू नेक डिजाइनर ब्लाउज के साथ कैरी किया है। मानुषी ने इस लुक में सटल न्यूड मेकअप और वेवी कर्ल ओपन हेयर स्टाइल से लुक को कंप्लीट किया है। आप भी मानुषी के इस लुक को पार्टी या फंक्शन में रीक्रिएट कर सकती हैं।

हॉलीवुड स्टाइल ब्लैक साड़ी

मानुषी छिल्लर ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक हर आउटफिट में कमाल लगती हैं। इस लुक में वह काफी खूबसूरत और हॉट दिख रही हैं। मानुषी ने इस लुक में बेसिक प्लेन ब्लैक साड़ी को डीप वी नेक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कैरी किया है। मानुषी का ये हॉलीवुड रेट्रो स्टाइल लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था। इस लुक में बेल्ट और नेट हैंड ग्लव्स ने चार चांद लगा दिए हैं। आप भी फेयरवेल या कॉकटेल पार्टी में इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

खास व्हाइट चिकनकारी साड़ी

मानुषी छिल्लर का ये चिकनकारी साड़ी लुक काफी ट्रेडिशनल और खूबसूरत है। इस लुक में मानुषी ने व्हाइट चिकनकारी साड़ी को स्लीवलेस डीप वी नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस व्हाइट साड़ी के साथ मानुषी ने सिंपल न्यूड मेकअप और ब्राउन लिप्स क्रिएट किए हैं। इस लुक को खूबसूरती से कंप्लीट करने के लिए मानुषी ने पर्ल नेक चोकर और मेसी बन हेयर स्टाइल से लुक को कंप्लीट किया है। आप भी मानुषी का ये लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

क्रेजी रेड सिल्क साड़ी

मानुषी छिल्लर का ये रेड साड़ी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और उनके फैंस इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मानुषी ने इस लुक में लाल सिल्क साड़ी को सुपर स्टाइलिश डीप वी नेक ब्लाउज के साथ कैरी किया है। इस लुक में मानुषी ने मैचिंग डायमंड ज्वेलरी और मिडिल पार्टीशन स्लीक बन हेयरस्टाइल के साथ लुक को कंप्लीट किया है। आप भी मानुषी का ये लुक स्टाइल कर सकती है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...