स्वाति कुमारी
लैक्मे फैशन वीक में फैशन डिज़ाइनर शालिनी जयकारिया और पारस बैरोलिया ने 'प्रोफ्यूजन' नाम से नया कलेक्शन लॉन्च किया है।
फैशन डिज़ाइनर शालिनी और पारस के नए कलेक्शन के लॉन्च के लिए अलाया एफ रनवे पर रैंप वॉक के लिए उतरी है।
एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का सी-थ्रू ब्रालेट और लूज पैंट कैरी किया हुआ है। आउटफिट में फ्रिंज डिटेलिंग काफी खूबसूरत लग रही हैं।
अलाया ने न्यूड मेकअप के साथ आंखों पर राइनस्टोंस से विंग बनाया है। उनकी ड्यूई स्किन और ग्लॉसी लिप्स लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
शालिनी और पारस की इस मॉडल ने बीड्स डिटेलिंग वाले ऑफ शोल्डर पेपल्म टॉप के साथ मैचिंग ए लाइन स्कर्ट पहना है।
मॉडल ने बीड्स डिटेलिंग वाला पेस्टल ब्लू कलर का कॉर्सेट स्टाइल ड्रेस पहना है। जिसमें, दोनों साइड से कट आउट की डिटेलिंग हैं।
मेल मॉडल ने शिमर ब्लू ब्लेजर के साथ मैचिंग पैंट और शर्ट स्टाइल किया है। आउटफिट के स्लीव्स में बीड्स शानदार लग रहे हैं।
इस मॉडल ने मल्टीकलर्ड प्लंजिंग नेकलाइन वाला बॉडीकॉन गाउन पेयर किया है। आउटफिट में कट-आउट की डिटेलिंग हैं।
स्वाति कुमारी