शर्ट लेस होने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं टाइगर श्रॉफ: Tiger Shroff Workout
Tiger Shroff Workout Routine

Tiger Shroff Workout: गनपथ एक्टर टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्हें डांस करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में वो व्हाइट कलर के कोट, शर्ट और पेंट में नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने शर्ट का बजन बंद नहीं किया है जिसकी वजह से उनके एब्स दिखाई दे रहे हैं। अंत में वो अपना कोर्ट भी उतार देते हैं। इस वीडियो में वो ‘आ रात भर’ गाने पर डांस किया है। ये गाना उनकी पहली फिल्म हीरोपंती का है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आई थीं।

Tiger Shroff Workout:स्टोरी में भी पोस्ट की है शर्टलेस वीडियो

Tiger Shroff Workout
Tiger Shroff Workout Pics

वहीं उनकी स्टोरी की बात करें तो वहां भी उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनका चहरा टी-शर्ट से कवर है लेकिन उन्होंने कुछ पहन नहीं रखा है। साथ ही फोटो पर लिखा है- “बॉल्स टू द वॉल्स, एवरीडे 24-7 गेम्स।“

इतना ही नहीं उनकी प्रोफाइल फोटो को भी देखें तो वहां भी वो शर्ट लेस ही नजर आ रहे हैं।

अपने फिटनेस से फैन्स को करते रहते हैं इम्प्रेस

टाइगर श्रॉफ अपनी फिटनेस और मार्शल आर्ट स्किल्स के लिए जाने जाते हैं और अपने फैन्स को अपनी फिटनेस के बारे में अधिक जागरूक होने और स्वस्थ जीवन शैली को फॉलो करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। वह नियमित रूप से अपने वर्कआउट वीडियो को इंस्टाग्राम पर डालते हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसे बहुत पसंद किया गया है। इस वीडियो में वो एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की खास बात ये है कि उन्होंने 60 किलो का डंबल दोनों हाथों में उठाया हुआ था। वीडियो के कैप्शन में टाइगर ने लिखा है- “60 किलोग्राम प्रत्येक हाथ किसी कारण से 50s के तुलना में हल्का महसूस हो रहा है….हर दिन कड़ी मेहनत… स्ट्रगल इज रियल।“

यह भी देखे-बॉलीवुड की इन फिल्मों ने तोड़ा महिलाओं को लेकर स्टीरियोटाइप

वहीं उन्होंने एक अन्य वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्हें -7 डिग्री टेंप्रेचर में शर्ट लेस देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा- “-7 डिग्री मेरे साथ नहीं रह सकते।” इस वीडियो पर फैन्स ने हैरानी भरा कमेंट किया है।

टाइगर शॉप की अपकमिंग फिल्म

  • अब अभिनेता हिंदी-भाषा की थ्रिलर गणपथ- पार्ट 1 की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।
  • हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जिसे टाइगर ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- “ऐसी एक दुनिया जहां आतंक का है राज, वहां गणपथ आ रहा है बन के अपने लोगों की आवाज।
  • ” फिल्म 20 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
  • उनका दूसरा एक्शन वेंचर अक्षय कुमार के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ होगा।
  • अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।
  • इन दो फिल्मों के अलावा वो रेम्बो में भी दिखाई देंगे।
  • टाइगर को आखिरी बार हीरोपंती 2 में देखा गया था जहां उन्हें तारा सुतारिया के खिलाफ कास्ट किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी डिजास्टर साबित हुई।