जाह्नवी कपूर, टाइगर श्राफ और वरूण धवन ‘डेडली’ में नए यूनिवर्स को करेंगे तैयार: Bollywood Deadly Universe
Bollywood Deadly Universe

Bollywood Deadly Universe: बॉलीवुड में स्‍पाई यूनिवर्स, कॉप यूनिवर्स और एस्‍ट्रा वर्स यूनिवर्स की फिल्‍मों की फ्रैंचाइजी चल रही हैं। जिन्‍हें फैंस देखना भी पसंद करते हैं। दर्शकों को जल्‍द ही हॉलीवुड की तरह बॉलीवुड में एक असैसिन यूनिवर्स भी देखने को मिलने वाला है। खबरों की माने तो इस यूनिवर्स की शुरूआत जाह्नवी कपूर, टाइगर श्राफ और वरूण धवन से होने वाली है। ‘डेडली’ में जाह्नवी और टाइगर लीड रोल में पहली बार साथ नजर आएंगे। वहीं वरूण भी इस फिल्‍म में अमह किरदार में नजर आने वाले हैं।

Also read: ‘तेजस’ के टीजर में वायुसेना की वर्दी का दम दिखाती नजर आईं कंगना: Tejas Teaser

जाह्नवी कपूर और वरूण धवन की जोडी ‘बवाल’ में फैंस का दिल पहले ही जीत चुकी है। इस बार जाह्नवी को टाइगर के अपोजिट देखना फैंस के लिए रोचक होने वाला है। उससे भी ज्‍यादा रोमांचक करने वाली बात है कि वरूण इस फिल्‍म में असैसिन का किरदार निभाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असैसिन यूनिवर्स में जाह्नवी और टाइगर के जान के दुश्‍मन के रूप में वरूण नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक इस फिल्‍म की कहानी अनुराग कश्‍यप ने लिखी है। फिल्‍म का निर्देशन राज मेहता करने वाले हैं और फिल्‍म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन तले बनेंगी। राज मेहता इसके पहले फैमिली कॉमेडी ‘गुड न्‍यूज और जुग जुग जियो जैसी फिल्‍में बना चुके हैं। अब इस नए सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्‍म में वे क्‍या कमाल करेंगे ये तो फिल्‍म बनने के बाद ही पता चलेगा। यही नहीं दूसरे यूनिवर्स की तरह इस फिल्‍म के कई पार्ट दर्शकों के सामने आएंगे। हालांकि इस फिल्‍म को लेकर मीडिया में आई रिपोर्ट्स पर मेकर्स या स्‍टार्स ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ऐसा पहली बार न‍हीं है कि जाह्नवी और टाइगर को साथ लेकर फिल्‍म बनाने की चर्चा हो रही हो। इसके पहले भी दोनों के साथ में फिल्‍म करने की बात सामने आई है। दरअसल कुछ समय पहले पठान के डायरेक्‍टर सिद्धार्थ आनंद के रैम्‍बो का रीमेक बनाने की खबर सामने आई थी। खबरों के मुताबिक सिद्धार्थ रैम्‍बो के रीमेक में टाइगर और जाह्नवी कपूर के साथ बनाने की योजना कर रहे हैं। हॉलीवुड की एक्‍शन फिल्‍म ‘रैम्‍बो’ का हिंदी में रीमेक बनाने की खबरें कई सालों से सामने आ रही हैं। अब खबरों के मुताबिक इस साल फिल्‍म की शूटिंग शुरू होगी। फिल्‍म में टाइगर श्राफ के साथ वरूण धवन जबरदस्‍त एक्‍शन करते नजर आएंगे।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...