रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का लुक हुआ आउट: Ajay Devgan Singham Look
Ajay Devgan Singham Look

Ajay Devgan Singham Look: फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने अब अपनी फिल्म सिंघम अगेन में बाजीराव सिंघम के रूप में कॉप यूनिवर्स के पुलिस ऑफिसर अजय देवगन का मच अवेटेड फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज़ किया है। इससे पहले रोहित ने दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और करीना कपूर खान के फर्स्ट-लुक पोस्टर को लॉन्च किया था।

Also read : जब अजय देवगन और काजोल के रिश्ते में आ गई थी खटास: Kajol-Ajay Devgan Relationship

पोस्टर को डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। इसमें अजय देवगन को एक जख्मी शेर से कंपेयर किया जा रहा है। रोहित ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! बाजीराव सिंघम वापस आ गया है!… सिंघम अगेन…”

अजय देवगन सिंघम अगेन vs पुष्पा 2 को लेकर परेशान थे क्योंकि उनकी रिलीज़ डेट एक ही है। अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द रूल के साथ टकराव से बचने के लिए अजय देवगन और रोहित शेट्टी अपनी फिल्म की रिलीज में देरी करने पर विचार कर रहे है..लेकिन अभी तक इसकी कोई भी आफिशियल न्यूज नहीं आई है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म के स्टार एक्टर में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और अन्य स्टार शामिल हैं।लेडी सिंघम के रूप में दीपिका पादुकोण भी फिल्म में होंगी और टाइगर श्रॉफ भी पुलिस यूनिवर्स में शामिल होंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह एसीपी सत्या की भूमिका में कहानी को आगे बढ़ाएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह सिम्बा और अक्षय कुमार सूर्यवंशी की भूमिका में हैं।