Singham Again Villain: अपनी एक्शन फिल्मों के लिए मशहूर रोहित शेट्टी फिलहल सिंघम रिटर्न की वजह से चर्चा का केंद्र बने है। एक्शन को पसंद करने वालों को उनकी फिल्मों का खासा इंतजार रहता है। फिलहान वो अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन के प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। इसमें विलेन के नाम पर मुहर लग चुकी है। खबर है कि अर्जुन कपूर आपको हीरो के तौर पर नहीं बल्कि रोहित की फिल्म में विलेन के तौर पर नजर आएंगे। वे सुपर कॉप सिंघम, सिम्बा, सूर्यवंशी और लेडी सिंघम से भिड़ते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म सुपर कॉप पर केंद्रित है।
अपना बेस्ट देना चाहते हैं रोहित
दर्शकों की रोहित से इस बार बहुत उम्मीदें हैं और रोहित भी इस फिल्म के लिए अपना बेस्ट देना चाहते हैं। वे फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर बहुत सचेत हैं। अर्जुन की बात करें तो वह अपने इस रोल के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने इसको लेकर तैयारी भी शुरु कर दी है। भारतीय सिनेमा का इस समय अच्छा दौर चल रहा है उम्मीद है कि दूसरी फिल्मों की तरह सिंघम भी दूसरी फिल्मों की तरह कुछ नए रेकॉर्ड बनाने में कामयाब रहेगी। हालांकि अर्जुन के रोल के बारे में रोहित गोपनीयता रखना चाहते थे। हालांकि इस संदर्भ में अर्जुन या मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयां नहीं आया है।
और भी हैं सितारे
इस एक्शन थ्रिलर मूवी में फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा टाइगर श्रॉफ ‘सूर्यवंशी’ की कहानी को आगे बढ़ाएंगे। इस फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरु की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त 2024 तक यह फिल्म रिलीज कर दी जाएगी। आपको बता दें कि रोहित शेट्टी की एक्शन फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2011 से सिंघम के साथ हुई थी। इसके बाद 2014 में सिंघम रिटन आई थी। यह भी हिट हुई थी। ऐसे में इसके तीसरे सीक्वल से लोगों की काफी उम्मीदें जुड़ गई हैं।
