दीपिका पादुकोण डायरेक्टर रोहित शेट्टी की नई फिल्म में 'लेडी सिंघम' बनकर मचाएंगी सनसनी: Singham Again
नवरात्रि के पहले दिन रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह लेडिस सिंघम के रूप में नजर आ रही हैं।
Deepika in Singham Again: बॉलीवुड के फेमस एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का नया पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म पिछले काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। क्योंकि, पिछले दिनों इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फैंस भी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी ने एक ऐसा पोस्टर रिलीज़ कर दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो गए हैं। दरअसल, नवरात्रि के पहले दिन रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण की तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह लेडिस सिंघम के रूप में नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण के लुक पोस्टर ने मचाई सनसनी
दीपिका पादुकोण और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने नवरात्रि के प्रथम दिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें दीपिका पुलिस की वर्दी पहने हुए है और वो खून से लथपथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। उनके मुंह में बंदूक भी रखी हुई है और उन्होंने दूसरे हाथ से क्रिमिनल का बाल पकड़ रखा है। फैंस को दीपिका का यह लुक काफी पसंद आ रहा है। रोहित ने दीपिका का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण’। बता दें, दीपिका का पोस्टर रिलीज़ होते ही सिंघम अगेन के सभी सितारों ने दीपिका का टीम में वेलकम किया है, जिसमें करीना कपूर से लेकर अजय देवगन का नाम शामिल है।
पुलिस ऑफिसर के रोल में ये अभिनेत्रियां भी आ चुकी हैं नज़र
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां मौजूद है, जिन्होंने दीपिका से पहले बड़े स्क्रीन पर पुलिस की वर्दी पहनी है और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया है।
अदा शर्मा

द केरला स्टोरी फेम अभिनेत्री अदा शर्मा फिल्म कमांडो-2 में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। इसमें उनके साथ विद्युत जामवाल थे। उनके रोल को दर्शकों ने काफी सराहा था।
तब्बू

बॉलीवुड में अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग को लेकर मशहूर अभिनेत्री तब्बू भी फिल्म दृश्यम में आईजी मीरा देशमुख का रोल अदा कर चुकी है, जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में तब्बू के साथ श्रिया शरन और अजय देवगन भी थे।
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल न सिर्फ एक बार बल्कि बड़े पर्दे पर दो बार पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर चुकी है। उन्होंने पहली बार फिल्म डॉन 2 में एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था , जबकि दूसरी बार वह फिल्म जय गंगाजल में भी वर्दी पहने हुए नजर आई थी।
रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है, जिनमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। लेकिन, रानी ने अपना जोरदार कमबैक फिल्म मर्दानी से किया था। जिसमें वह एक बड़े पुलिस अधिकारी का रोल प्ले कर रही थी। उनकी एक्टिंग ने फैंस के रोंगटे तक खड़े कर दिए थे।
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की कुछ महीने पहले फिल्म दहाड़ रिलीज़ हुई थी। इसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनाक्षी के किरदार को दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया था।
