गर्मी में शरीर को ठंडा रखेंगी इन आटे से बनी रोटियां: Best Atta For Summer
Best Atta For Summer : गर्मी के दिनों में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए साधारण गेहूं के आटे की रोटी के बजाय शरीर को ठंडा रखने वाली रोटी का सेवन करें। आइए जानते हैं इस रोटी के बारे में-
Best Atta For Summer : गर्मी में अक्सर लोगों को खाने में मन नहीं लगता है। इसलिए वे अक्सर हल्की-फुल्की चीजों की तलाश करते हैं, ताकि उनका पेट भी भरे और शरीर उन्हें ज्यादा हैवी भी फील न हो। इसलिए वे कई तरह के ड्रिंक्स और तरल पदार्थओं का सेवन करते हैं। वहीं, रोटी की बात कि जाए, तो गेहूं से बनी रोटी गर्मी में काफी हैवी हो जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपको इस सीजन में ऐसी रोटी खाने का मौका मिले, जो स्वाद में बेहतर होने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने में मददगार हो तो परेशान न हों। आपको हम इस लेख में कुछ ऐसी रोटी के बारे में बताएंगे, जिसे गर्मी में खाने के साथ-साथ शरीर को ठंडा रखने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं गर्मी में शरीर को ठंडा रखने वाली रोटियां कौन सी हैं?
Also read : जानिए कितने करोड़ की है कंगना रनौत की सम्पति: Kangana Ranaut Net Worth
चने के आटे की रोटी
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप चने की रोटी खिला सकते हैं। इसमें प्रोटीन की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके शरीर को मजबूत बनाए रख सकता है। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर को ठंडा रख सकते हैं। यह पाचन तंत्र के लिए भी काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। साथ ही इससे आपके शरीर का वजन भी तेजी से कम हो सकता है। यह शरीर में हाई ब्लड प्रेशर से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी हो सकता है।

जौ के आटे की रोटी
जौ में शरीर को ठंडा रखने का गुम होता है। अधिकतर लोग गर्मी में जौ का पानी पीते हैं, ताकि पेट की गर्मी को शांत किया जा सके। अगर आप चाहते हैं कि गर्मी में आपका शरीर ठंडा रहे, तो आप जौ के आटे से बनी रोटियों का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ-साथ जौ डायबिटीज रोगियों के लिए भी हेल्दी हो सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और डाइजेशन को भी बेहतर करने में मदद मिल सकती है।

खाएं ज्वार का आटा
शरीर को ठंडा रखने के लिए आप ज्वार के आटे की रोटी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं। ज्वार में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकता है। अगर आप पाचन शक्ति को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो इसका सेवन करें। इससे मोटापा, कब्ज, दिल से जुड़ी बीमारी और मोटापा का खतरा कम हो सकता है।
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए आप कई तरह की चीजों का सेवन कर सकते हैं। इन रोटियों से आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ होगा। हालांकि, अगर आपकी स्थिति में किसी तरह का सुधार नहीं है तो एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।
