गर्मियों में 4 तरह के आटे की रोटियां आपको रखेगी कूल: Types of Flour
Types of Flour

4 तरह की रोटियों को खाने से आपका शरीर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

चलिए जानते है गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले आटे कौन से है।

Types of Flour: हम बदलते मौसम के साथ अपने खान-पान में भी बदलाव करते है। हम सर्दियों में बहुत सी ऐसी चीज़ खाते है, जो हम गर्मियों में नहीं खाते है। अगर हम सर्दियों में मक्के और बाजरे की रोटी खाते है, जिनसे हमारे शरीर को गर्मी मिलती है। वैसे ही गर्मियों में भी कुछ इस तरह के आटे होते है, जिनसे बनी रोटियां आपके शरीर को रखेगी कूल। चलिए जानते है गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले आटे कौन से है।

गेहूं का आटा

रोटियां हर घर में कम से कम दो बार तो बन ही जाती है। गर्मियो में गेहूं के आटे का उपयोग करें। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा। गेहूं के आटे से बनी रोटियां ज्यादातर लोगों की डाइट का हिस्सा होती है, लेकिन बहुत कम लोग भी यह जानते होंगे कि गेहूं की तासीर ठंडी होने की वजह से गर्मियों में इसका सेवन काफी लाभदायक होता है। पोषक तत्वों से भरपूर गेहूं का आटा पाचन क्रिया में सुधार करने के साथ ही खून को साफ भी करता है। इसके लिए अलावा इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने में कारगर है।

चने का आटा

गर्मियों के मौसम में चने के आटे से बनी रोटियां खाने से काफी फायदा मिलेगा। दरअसल, चने के आटे की ठंडी तासीर की वजह से यह गर्मी के मौसम के अनुकूल होती है। साथ ही प्रोटीन से भरपूर चने के आटे की रोटी खाने से मांसपेशियों के निर्माण और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। कई लोग बेसन को ही चने का आटा समझते हैं, लेकिन असल में दोनों एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं।

जौ का आटा

गर्मियों में शरीर की ठंडक बनाए रखने के लिए जौ का आटा भी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। गर्मियों में इसकी रोटी खाने से न सिर्फ शरीर की ठंडक बनी रहेगी, बल्कि पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। साथ ही इसके सेवन से गर्मी की वजह से होने से वाली कील-मुहांसों की समस्या से भी निजात मिलती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी जौ की रोटियां लाभकारी होती है।

ज्वार का आटा

प्रोटीन, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन जैसे गुणों से भरपूर ज्वार का आटा भी गर्मियों में आपकी सेहत के लिए गुणकारी होगा। इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से यह गर्मी में भी बॉडी को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही यह पित्त और कफ को शांत करता है। ज्वार के आटे के सेवन से वजन कम होने के साथ ही थकान भी दूर होती है और शरीर को बल मिलता है।

गर्मियों में अगर आप इन रोटियों को अपने डाइट में शामिल करेंगे, तो आपका शरीर रहेगा ठंडा और आप रहेंगे हेल्दी।

Leave a comment