कांच के बर्तन को साफ करने के लिए चाय पत्ती का करें इस्तेमाल: Glass Bottle Cleaning
Glass Bottle Cleaning

कांच के बर्तन को साफ करने के लिए चाय पत्ती का करें इस्तेमाल : Glass bottle cleaning

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने घर में रखे हुए कांच के बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं

Glass Bottle Cleaning: हर घर में कांच के बर्तन होना एक आम बात होती है क्योंकि सब इसका बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। हालांकि देखा जाए तो कांच के बर्तन बहुत ही नाजुक होते हैं इसीलिए इनका साफ करना और इनका रखाव करना मतलब समस्या का सामना करना। कई बार ऐसा होता है कि कांच के बर्तन पर कुछ दाग लग जाते हैं जो दिखने में बहुत ही ज्यादा गंदे लगते हैं।

ऐसे में कांच के बर्तन को चमकाने के लिए आज हम घरेलू नुस्खे के बारे में बात करने जा रहे हैं। जी हां बिल्कुल आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप अपने घर में रखे हुए कांच के बर्तन को आसानी से साफ कर सकते हैं और इसके लिए आपको बाजार से क्लीनर खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

Also read : भगवान की तस्वीर का कांच टूटना क्या यह किसी संकट का संकेत तो नहीं? जानें

इस तरह करें चाय पत्ती का घोल तैयार

Glass Bottle Cleaning
how to make tea
  • कांच के बर्तन को अगर आप चाय पत्ती के जरिए साफ करते हैं तो वह और भी ज्यादा साफ हो जाते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी लेना है और गैस पर चढ़ाना है। इसके बाद आप इसमें एक चम्मच चाय पत्ती डाल दे और उसे 5 से 10 मिनट के लिए उबाल ले।
  • जैसे ही चाय की पत्ती वाले इस लिक्विड में अच्छी तरह से उबाल आ जाता है तब आप गैस बंद कर दें।
  • गैस बंद करने के बाद इस मिश्रण को थोड़ा सा ठंडा होने के लिए रख दे।
  • अब यह घोल बिल्कुल तैयार है इसके जरिए आप कांच के बर्तन साफ कर सकते हैं।

इस तरह करें कांच के बर्तन साफ

glass utencils cleaning
glass utencils cleaning
  • अगर आप कांच के बर्तन को अच्छी तरीके से साफ करना चाहते हैं तो सारे कांच के बर्तन को एक जगह पर इकट्ठा कर ले।
  • अब उन बर्तन पर चाय पत्ती से तैयार किए हुए घोल को लगाएं।
  • इसके बाद आप साफ कॉटन की कपड़े की मदद से हल्के हाथ से बर्तन को रगड़े।
  • इसके बाद साफ कपड़े से कांच के बर्तन को साफ करें आपके कांच के बर्तन एकदम नए दिखने लगेंगे।

कांच के बर्तन के लिए इस्तेमाल करें नींबू

cleaning with lemon
glass cleaning with lemon

कांच के बर्तन को और भी अच्छी तरीके से साफ करने के लिए चाय पत्ती के साथ-साथ नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर आप चाय पत्ती का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप नींबू के छिलका का इस्तेमाल करें। नींबू के छिलकों को बर्तन पर अच्छी तरह से रगड़े। इसके जरिए आपके बर्तन पूरे तरीके से साफ हो जाते हैं और बर्तन में पहले जैसी चमक भी आ जाती है।

गर्म पानी और बेकिंग सोडा का कर सकते हैं इस्तेमाल

hot water and baking soda
hot water and baking soda

कांच के बर्तन को साफ करने के लिए अगर आप चाय पत्ती और नींबू के छिलके का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसके लिए आप बेकिंग सोडा के घोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा गर्म पानी ले और उसमें बेकिंग सोडा मिला ले। अब इसमें कुछ देर के लिए कांच के बर्तन को भिगोकर रख दे। कुछ देर के बाद नॉर्मल तरीके से धोकर कपड़े से साफ कर ले आपके कांच के बर्तन बिल्कुल साफ हो जाते हैं।

इस तरीके से आप अपने कांच के बर्तनों को पूरे तरीके से साफ कर सकते हैं और आपके कांच के बर्तन एकदम नए जैसे भी दिखाई देंगे। इसीलिए कांच के बर्तन को साफ करने के लिए इन तरीकों का इस्तेमाल जरूर करें।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...