10 घरेलू नुस्खे चेहरे के तिल से छुटकारा दिलाने के लिए
10 घरेलू नुस्खे चेहरे के तिल से छुटकारा दिलाने के लिए

तिल को खूबसूरती की निशानी मानते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इनकी वजह से आप बदसूरत भी दिख सकती है। इस आलेख में हम आपको घरेलू उपाय से तिल को कैसे हटाएं इसके बारे में बताएंगे।

कहते हैं कि हर तिल की अपनी अलग कहानी होती है। कोई चेहरे की खूबसूरती बढ़ा देता है तो कोई उस खूबसूरत से चेहरे पर बदसूरती का धब्बा बन जाता है। अगर तिल सुंदरता बढ़ाए तो ठीक है, लेकिन बदसूरत दिखने वाले तिल से हर कोई पीछा छुड़ाना चाहता है।

हालांकि आज कल इनसे छुटकारा पाने के लिए कई तरह की तकनीक भी मार्केट में उपलब्ध हैं।लेकिन हर कोई इसका खर्चा नहीं उठा सकता है। साथ में इससे होने वाले रिएक्शन के बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता। कैसे हटेंगे बदसूरत से दिखने वाले तिल, चलिए जान लेते हैं कुछ खास घरेलू नुस्खे।

एप्पल विनेगर

तिल को हटाने के लिए एप्पल विनेगर
घरेलू नुस्खा-एप्पल विनेगर

एप्पल विनेगर का इस्तेमाल कई तरह के घरेलू उपचार के लिए किया जाता है। 

  1. रुई में एप्पल विनेगर डुबोकर तिल के उपर लगाएं।
  2. इसे तिल पर 6 से 7 घंटे टक ऐसे ही रहने दें। 
  3. आप इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक तिल पपड़ी ना बन जाए। 
  4. आपको जल्द ही तिल से छुटकारा मिल जाएगा।

घरेलू नुस्खा-काला नमक

काला नमक चेहरे के तिल से छुटकारा दिलाने के लिए
काला नमक-घरेलू नुस्खा

इनको हटाने के लिए काला नमक किसी मरहम से कम नहीं है। 

  1. आप इनपर काला नमक लगाकर उसको बैंडेज से ढक दें। 
  2. इसे कम से 12 घंटे तक लगाकर रखें। 
  3. जब तक तिल का रंग हल्का ना हो जाए तब तक इस प्रक्रिया को दोहराते रहें। 

कैस्टर ऑयल के साथ बेकिंग सोडा

चेहरे के तिल से छुटकारा दिलाने के लिए
कैस्टर ऑयल के साथ बेकिंग सोडा

कैस्टर ऑयल और बेकिंग सोडा का घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल तिल और मस्सों को हटाने के लिए किया जाता रहा है। 

  1. इन दोनों ही चीजों का पेस्ट तिल पर लगाएं।
  2. उसे ढक दें। 
  3. आप इस प्रक्रिया को रात के समय करें।
  4. इस घरेलू उपचार को रोज रात में जरुर दोहराएं।

केले का छिलका का घरेलू नुस्खा

केले का छिलका
केले का छिलका

केले के छिलके में नेचुरल एंजाइम और एसिड होते हैं। जिससे अनचाहे तिल और मस्सों को हटाने में मदद मिलती है। 

  1. आप केले के छिलके का एक छोटा सा टुकड़ा अपने तिल पर लगाएं।
  2. इसे हर रात लगाएं। 
  3. आप इस प्रक्रिया का तब तक दोहराएं जब तक तिल गायब नहीं हो जाता।

लोबान का तेल

लोबान का तेल
लोबान का तेल

तिल पर एक से दो बूंद लोबान के तेल की काफी फायदेमंद होती है। इस तेल के इस्तेमाल से स्किन के आसपास के क्षेत्र में कसाव आता है। 

  1. हर रोज तिल पर इस तेल को दो से तीन बार लगाएं।
  2. अंत में तिल पपड़ी बनकर गिर जाएगा।

लहसुन

लहसुन
तिल को हटाने के लिए लहसुन

तिल को हटाने के लिए लहसुन के घरेलू नुस्खे का हर रोज इस्तेमाल काफी जल्दी रिजल्ट देगा। 

  1. लहसुन के पेस्ट को रुई के कपड़े में बांध लें।
  2. तिल पर लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। 
  3. आप इसे लगातार तीन हफ्ते तक लगाएं।

आयोडीन के साथ पेट्रोलिम जेली

आयोडीन के साथ पेट्रोलिम जेली
आयोडीन के साथ पेट्रोलिम जेली
  1. तिल से छुटकारा पाने के लिए आयोडीन काफी लाभदायक होता है। 
  2. आप जब भी तिल पर आयोडीन लगाएं तो उससे पहले आस-पास के क्षेत्रों में पेट्रोलियम जेली लगा लें। दिन में दो बार आयोडीन की एक बूंद तिल या मस्से पर लगाएं। 
  3. वो अपने अपने आप झड़ जाएगा।

नींबू का रस

नींबू का रस
तिल को हटाने के लिए नींबू का रस
  1. अगर आप बदसूरत से दिखने वाले तिल या मस्सों को हटाना चाहती हैं तो, रुई को नींबू के रस में भिगोकर तिल पर रखें।
  2. 15 से 20 मिनट तक उसे ऐसे ही रखे रहें। 
  3. इससे आपका तिल हल्का हो जाएगा। 
  4. आखिर में पपड़ी बनकर गिर जाएगा।

अजवायन का तेल

तिल को हटाने के लिए अजवायन का तेल
तिल को हटाने के लिए अजवायन का तेल

एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर अजवायन का तेल, तिल और मस्से को हटाने के लिए काफी कारगर है। 

  1. आप दो बूंद अजवायन तेल में दो बूंद अरंडी का तेल मिलाकर तिल पर लगाएं। 
  2. आप हर रोज तीन से चार बार लगाएं। 

टी ट्री आयल

टी ट्री आयल का इस्तेमाल तिल को हटाने के लिए
टी ट्री आयल का इस्तेमाल तिल को हटाने के लिए

सदियों से टी ट्री आयल का इस्तेमाल तिल को हटाने के लिए किया जाता रहा है। इससे किसी भी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। 

  1. आप रुई के टी ट्री आयल में डूबोकर तिल पर लम्बे समय तक रखें। 
  2. आप दो से तीन हर रोज इसे लगा सकती हैं।

ये नुस्खे ऐसे हैं, जो स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। अगर आप भी इस समस्या से घिरी हैं तो ये लेख आपकी काफी मदद करेगा।

Leave a comment