डार्क प्राइवेट एरिया के अधिक डार्क हो जाने से अगर आप भी परेशान हैं तो चिंता मत करें, इसका भी समाधान हमारे पास है। कई बार महिलाएं डार्क प्राइवेट एरिया को जब अपनी बाकी की स्किन से अलग रंग का देखती हैं तो बहुत शर्मिंदगी महसूस करती है। उनको अच्छा महसूस नहीं होता है। कई बार तो इस कारण सेल्फ कॉन्फिडेंस में भी कमी आती है।
इनके डार्क होने के काफी कारण होते हैं जैसे डीईओ आदि का प्रयोग करना, अधिक पसीना आना और हाइजीन का ध्यान न रखना, अधिक टाइट कपड़े पहनना, अधिक गर्मी के कारण भी प्राइवेट एरिया थोड़ा अधिक डार्क हो जाता है। आइए डार्क प्राइवेट एरिया को थोड़ा लाइट करने के कुछ प्रभावी तरीके जानते हैं जो केवल प्राकृतिक होंगे।
खीरे का रस

प्राकृतिक रूप से खीरे को एक स्किन लाइटनर माना जाता है। इसमें विटामिन A होता है और खीरा आपकी स्किन के मेलानिन को नियंत्रित करता है। जिससे आपकी स्किन डार्क नहीं होती है। इस तरीके से आप डार्क प्राइवेट एरिया को लाइट कर सकती हैं।
- एक खीरा ले और इसे कद्दू कस कर लें ।
- इसका सारा रस निकाल लें।
- इसे अधिक डार्क स्किन पर अप्लाई कर ले।
- अब इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर धो लें।
- आप इसे रोजाना दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
दही और हल्दी का पेस्ट

हल्दी में एंटी इनफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। जो कि आपकी स्किन को लाइट करने में और उसे हील करने में मदद करते हैं। तो जाने डार्क प्राइवेट एरिया को थोड़ा लाइट करने का तरीका-
- इस पेस्ट को बनाने के लिए आप थोड़ी सी दही में एक छोटी चम्मच दही मिला दें ।
- अगर चाहें तो आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकती हैं।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और अपने प्राइवेट एरिया पर अप्लाई कर लें।
- 20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
- अपने आप डार्क प्राइवेट एरिया का रंग हल्का हो जाएगा।
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल आपकी स्किन को सूद करता है और इसे लाइट करने में भी मदद करता है। आप अपने डार्क प्राइवेट एरिया को लाइट रखने के लिए इसका प्रयोग रोजाना भी कर सकती हैं।
- आपको ताजा एलोवेरा की पत्ती लेनी है।
- उसमें से जेल निकाल लेना है।
- इस जेल को आपको अपनी डार्क स्किन पर लगाना है।
- आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
- फिर ठंडे पानी से धो लें।

डार्क प्राइवेट एरिया स्किन के लिए टमाटर भी एक प्रभावी रेमेडी का काम करता है। तो जाने कैसे करें टमाटर का इस्तेमाल
टमाटर का रस
- आप को केवल टमाटर को आधे भाग में काट लेना है
- उसकी एक स्लाइस बना कर उसे अपनी स्किन पर रगड़ना शुरू कर दें।
- सबसे पहले उसे थोड़ा सा निचोड़ लें ताकि उसमें से रस और उसका पल्प निकाल सके।
- आधे घंटे के लिए छोड़ दें
- इसके बाद सादे और ठंडे पानी से धो लें।
नींबू और दही का पेस्ट

डार्क प्राइवेट एरिया को लाइट करने का सबसे बेहतरीन इलाज है। इसमें विटामिन सी होता है जो आपकी स्किन को लाइट करने के काम आता है।
- आपको एक नींबू लेना है और उसे निचोड़ लेना है।
- अब इसके रस में आपको दो चम्मच दही भी मिक्स कर लेनी है।
- दोनो चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें और एक पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपनी डार्क स्किन पर लगा लें
- 15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- धोने के बाद अच्छा सा मॉइश्चराइज भी लगा लें क्योंकि निम्बू से आपकी स्किन थोड़ी सी इरिटेट हो सकती है।
तो इन सारे प्राकृतिक इंग्रेडिएंट्स का प्रयोग करके आप अपने प्राइवेट भाग को जोकि अधिक डार्क हो चुका है थोड़ा सा लाइट कर सकती हैं और नतीजे देखने के लिए इसका नियमित प्रयोग करें।
