आज के जमाने में हम हर चीज प्लास्टिक की प्रयोग करते हैं। हमारे घर की ज्यादा तर चीजें भी प्लास्टिक की बनी होती हैं। परंतु प्लास्टिक नाॅन बायो-डिग्रेडेबल होने के कारण हमारे वातावरण को अनेक तरह से प्रदूषित करता है। तो क्या हम प्लास्टिक के प्रयोग को छोड कर किसी ईको-फ्रैंडली चीज का प्रयोग कर सकते हैं? जिस से हम इस धरती को शुद्ध करने में कुछ योगदान दे सकें। हम खुद से शुरूवात कर सकते हैं। हम अमेजाॅन से $15(1000 ) के अंदर आने वाली चीजें खरीद सकते हैं जो कि ईको फ्रैंडली भी हैं। 

1. ग्लास से बनी स्ट्राॅ : प्लास्टिक से बनी स्ट्राॅ को हम कहीं भी फेंक देते हैं जिस से वातावरण प्रदूषित होता है। हम शैटर रैसिसटैंट ग्लास से बनी स्ट्राॅ का प्रयोग कर सकते हैं जो न केवल वातावरण को शुद्ध रखने में हमारी मदद करेगा बल्कि यह दिखने में भी बहुत फैंसी है। इन को बनाने में ऐसी किसी भी चीज का प्रयोग नहीं किया गया है जो वातावरण को प्रदूषित कर सके। 

2. कपडे से बने बैग : हम बाजार से सब्जियां व अन्य सामान लाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों की बजाए हाथ से बनाए गए कपडे के बैग का प्रयोग कर सकते हैं जो की एक ईको फ्रैंडली आॅपशन है। व यह देखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं। इस से हम अपने लोकल बुनकरों को भी सहयोग दे सकते हैं। 

3. सिलिकाॅन की बनी हुई बोतलें : हम प्लास्टिक की बोतलों का प्रयोग करना बंद कर के सिलिकान से बनी बोतलों का प्रयोग कर सकते हैं जो कि हमारे वातावरण को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इन में हम न केवल पानी बल्कि शैंपू, तेल आदि भी स्टोर कर के रख सकते हैं। यह लीक प्रूफ भी होती हैं। 

4. नाॅन टाक्सिक नेल पाॅलिश : आप इस प्रकार की नेल पोलिश का प्रयोग कर सकती हैं जो नाॅन टाक्सिक हैं व ये काफी सारे शेड्स में उपलब्ध होती हैं। इन नेल पोलिश का प्रयोग आप को खास कर तब करना चाहिए जब आप प्रैग्नैंट हों। यह आप को भी सुरक्षित रखेंगी व वातावरण को भी। 

5. बैंबू टूथ ब्रश : जैसा कि आप जानते हैं कि टूथ ब्रश प्लास्टिक से बनी होती हैं जो कि हमारे वातावरण के लिए एक श्राप है। आप प्लास्टिक की बजाए बैंबू से बनी टूथ ब्रश का प्रयोग कर सकते हैं। बैंबू बायो-डिग्रेडेबल व ईको फ्रैंडली है। 

हम सभी को नहीं बदल सकते लेकिन हम स्वयं को बदल सकते हैं। हम इस प्रकार की छोटी छोटी शुरूवात कर के अपने वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

नन्हे बच्चों की आंखों को सूर्य की किरणों से बचाने के लिए यह टिप्स अपनाएं

लोन लेने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

शिशु की त्वचा की देखभाल