The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
शिवानी बाजवा ने 28 वर्ष की आयु में लोगों के लिए कुछ ऐसा काम करने का निर्णय लिया, जिससे लोग स्वस्थ और सुखी जीवन जी सकें। अपने अनुभव व मेहनत के बल पर शिवानी ने सन 2010 में लुधियाना में योग सूत्रा संस्था की स्थापना की, ताकि लोग अपने जीवन को स्वस्थ तरह से जी सके। इसके पीछे शिवानी का मकसद क्या था, आइए जानें-
स्थिरता के लिए संघर्ष जरूरी
हमारे जीवन में संघर्ष इसीलिए होते हैं ताकि हम संसार से स्थिरता ढूंढ सकें। मुझे आखिरकार स्थिरता मिल गई है और अब मुझे संघर्ष करने की आवश्यकता नहीं है। मुझे शुरू से लोगों के लिए कुछ करना था और जब मेरे साथ घटी दुर्घटना ने मुझे इस काम के लिए प्रेरित किया। एक एक्सीडेंट के दौरान मुझे स्पाइनल प्रॉब्लम हो गई थी, जिसके चलते मुझे शिवानंद आश्रम केरल जाना पड़ा। जहां मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मुझे भी ऐसा ही सेंटर खोलना है, जहां मैं लोगों की सहायता कर सकूं और मेरा यह सपना पूरा हुआ। आज मैं अपने इस कार्य से बेहद खुश हूं।
लक्ष्य पर नज़र रखना चुनौतीभरा
मेरी सबसे बड़ी चुनौती होती है अपने लक्ष्य पर हमेशा अपना फोकस रखना। सफलता के लिए श्रेणीबद्ध ना हों मेरी सफलता का मंत्र यही है कि मैंने कभी लोगों के बीच ‘फिट इन करने की कोशिश नहीं की और कभी खुद को किसी तरह से श्रेणीबद्ध नहीं किया। तभी मैं आज यहां हूं। नकारात्मकता से दूरी ही मेरी सफलता मेरी सबसे बड़ी सफलता, शक्ति, सम्पत्ति और योग है। मुझे एक ऐसा तरीका मिला है, जिससे मैं खुद को नकारात्मक चीज़ों से दूर रख पाती हूं। सिर्फ इतना ही नहीं योग से मेरे अंदर दया की भावना भी पैदा हुई, जो मुझे हमेशा चुस्त और दुरुस्त रखता है।
अगर आपको भी बनना है गृहलक्ष्मी ऑफ द डे?
यदि आप भी ‘गृहलक्ष्मी ऑफ़ द डे’ बनना चाहती हैं, तो हमें अपनी एंट्री भेंजें या किसी को नॉमिनेट करें इस लिंक पर http://glkittyparty.com/hi/ । साथ ही गृहलक्ष्मी के फेसबुक पेज पर सभी पोस्ट को लाइक व शेयर करें । फिर देर किस बात की, आज ही भेजें अपनी एंट्री।
या
आप अपने बारे में ये जानकारियां लिख भेजें हमें –
पसंद-
जिंदगी का मंत्र –
एक शब्द में आप-
आइडियल –
आपका सपना–
आपकी उपलब्धियां-
ये जवाब लिखकर भेजें अपने फ़ोन नंबर और ईमेल आई डी और फोटो के साथ।अपनी फोटो हमारे फेसबुक मेसेज बॉक्स में या वेबसाइट पेज पर नीचे लॉगिन कर कमेंट बॉक्स में या फिर grehlakshmihindi@gmail.com पर भेजे।