हाल ही में बांग्लादेश के लिए शूट किए एक ऐड में जब दीपिका पादुकोण के गर्दन का टैटू लोगों को नहीं दिखा, तो सबने ये कयासें लगानी शुरू कर दी कि रनबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका ने अपना टैटू हटवा दिया है। लेकिन ऐसा नहीं है, दीपिका ने ये टैटू अब भी रखा है, हां, इसके डिज़ाइन में उन्होंने थोड़ा छेड़-छाड़ जरूर किया है।
दरअसल गर्दन के पीछे बने इस टैटू पर दीपिका ने आर के यानी रनबीर कपूर के नाम का इनिशियल्स लिखवाया था। ये बात साल 2008 की है जब दीपिका और रनबीर कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन फिर जल्दी ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया और दीपिका के इस टैटू पर लोगों का ध्यान लगभग अटक सा गया था।
फिल्मों में, फोटो शूट आदि में जल्दी न दिखने वाला ये टैटू मुमकिन है कि मेकअप से छुपाया जाता रहा है, लेकिन हाल के कुछ फंकशन्स में दीपिका का ये टैटू साफ-साफ कैमरों में कैद हुआ है। गर्दन के पीछे बने इस टैटू के डिज़ाइन को गौर से देखने पर आर के साफ-साफ दिखता है, हालांकि दीपिका ने के को एक सुन्दर फूल में तब्दील करवा दिया है और आर पहले जैसा ही है।
और हम भी यही चाहते हैं कि ये आर यानी रनवीर सिंह हमेशा दीपिका का साथ निभाते रहे।

