छोटे किचन को बनाना है खूबसूरत तो ट्राई करें ये हैक्स: Kitchen Interior
Kitchen Interior

छोटे किचन को बनाना है खूबसूरत तो ट्राई करें ये हैक्स

Kitchen Hacks : छोटे से साइज के किचन को अच्छे से सेट करने के लिए आप कुछ आसान से हैक्स आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Kitchen Interior: किचन छोटा हो या बड़ा, इसकी मालकिन आपके अलावा कोई नहीं होता है। किचन पर राज चलाने के लिए इसमें रहकर न सिर्फ खाना पकाना है, बल्कि इसकी क्लिनिंग और खूबसूरती भी बहुत ही जरूरी होती है। अगर आपका किचन काफी छोटा है, तो इससे परेशान न हों। बल्कि छोटे से किचन को आप बहुत ही खूबसूरती से सजा सकते हैं, जिससे आपको यहां काम करने में भी मन लगेगा। वहीं, लोग भी आपके किचन की तारीफ करेंगे। आइए जानते हैं छोटे से किचन को किस तरह से खूबसूरत बनाएं?

Also read : हैंगिंग बास्केट गार्डन के लिए पांच सबसे अच्छे पौधे

Kitchen Interior
interior Designer

अगर आप अपने छोटे से किचन को स्टाइलिश दिखाना चाहते हैं, तो सबसे पहले एक अच्छे से इंटिरियर डिज़ाइनर की सलाह लें। इंटिरियर डिजाइनर आपके किचन के कम स्पेस को स्मार्टली तरीके से एक अलग सोच प्रदान करता है। इसके अलावा आप इंटरनेट पर अलग-अलग तरह के आइडियाज सर्च कर सकते हैं, जिसमें कम स्पेस में सामान को रखने का सही तरीका बताया जाता है।

किचन काफी छोटा है, तो ऐसे में अपने किचन में बिना वजह से सामान न भरें। खासतौर पर अगर आप किसी पीजी या फिर किराए के घर में रहते हैं, तो ऐसे में आप बिना वजह सामान न रखें। सही सामान का ही प्रयोग करें, ताकि आप कम जगह में भी अच्छे से सेट हो पाएं।

Kitchen
Kitchen

किचन काफी ज्यादा छोटा होने पर आप दीवारों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसपर छोटे-छोटे हैंगर लगाएं, जिसपर आप बर्तनों और चम्मचों को टांग सकते हैं। इससे आपका कम स्पेस में भी बर्तन अच्छे से सेट हो जाएगा। बर्तनों को टांगने के लिए आप S शेप के हुक्स का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह के हुक्स काफी कम स्पेस घेरते हैं।

Hanger on Kitchen
Hanger on Kitchen

कई बार किचन में बड़ी-बड़ी दराजें होती हैं, जिसका प्रयोग आप एक साथ कर लेते हैं। ऐसे में चीजें मिक्स हो जाती है। इससे बचने के लिए आप दराजों को दो से अधिक हिस्सों में बांटकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बर्तनों को सेट करना काफी आसान हो जाता है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...