नए साल पर पुरानी रसोई को दें नया लुक, बजट में ऐसे करें किचन का कायापलट: Kitchen Makeover Ideas
Kitchen Makeover Ideas

Overview:

इस नए साल अगर आप खुद को कुछ गिफ्ट करना चाहती हैं तो अपनी रसोई को नया लुक देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जी हां, रसोई का लुक बदलने से आपको नयापन महसूस होगा।

Kitchen Makeover Ideas: महिला चाहे वर्किंग हो या होममेकर, दोनों का ही काफी समय घर की रसोई में ही बीत जाता है। ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के साथ ही उन्हें रसोई में ढेर सारे काम होते हैं। ऐसे में इस नए साल अगर आप खुद को कुछ गिफ्ट करना चाहती हैं तो अपनी रसोई को नया लुक देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। जी हां, रसोई का लुक बदलने से आपको नयापन महसूस होगा। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप लाखों रुपए ही खर्च करें। आप कुछ सिंपल आइडियाज अपनाकर भी अपनी रसोई की काया पलट कर सकती हैं। कैसे होगा यह संभव, आइए जानते हैं।

कुछ स्टाइलिश कंटेनर करें शामिल

रसोई में जितने भी स्टोरेज कंटेनर क्यों न हों, वो कम पड़ ही जाते हैं। ऐसे में इस नए साल पर आप कुछ स्टाइलिश कंटेनर्स अपनी रसोई में शामिल करें। इन कंटेनर से आपकी रसोई न सिर्फ स्टाइलिश नजर आएगी। बल्कि आपको स्टोरेज का स्पेस भी मिलेगा। स्पून का नया स्टैंड, नई मसालदानी जैसी छोटी-छोटी चीजें भी नया बदलाव ला सकती हैं।

बनाएं स्टोरेज की जगह

रसोई चाहे छोटी हो या बड़ी उसमें स्पेस की कमी हमेशा रहती है। ऐसे में आप यूजफुल ऑर्गेनाइजर लाकर अपनी रसोई की स्पेस को ठीक तरीके से यूज कर सकते हैं। आजकल ऐसी कई किचन सेल्फ आती हैं, जिनके लिए आपको ड्रिलिंग की भी जरूरत नहीं होती है। इसपर आप आसानी से सामान रख सकते हैं। ये काफी स्टाइलिश भी लगती हैं। इसका दूसरा फायदा यह होगा कि आपकी रसोई बिखरी हुई नहीं दिखेगी। सारा सामान व्यवस्थित होगा।

नेचर से जुड़ाव रखें

हर घर की रसोई में खिड़की जरूर होती है। यहां आप कुछ छोटे इंडोर पौधे लगाएं। इससे आपको रसोई में फ्रेशनेस महसूस होगी, आपका मूड अच्छा रहेगा और रसोई का लुक भी बढ़ जाएगा। अपनी रसोई को नया लुक देने के लिए यह एक बजट फ्रेंडली तरीका है।

आर्ट इफेक्ट को दें स्पेस

आमतौर पर घरों की रसोइयां काफी नीरस सी नजर आती हैं। इनमें न कोई रंग होते हैं, न ही आर्ट। लेकिन इस नए साल पर आप यह बदलाव अपनी रसोई में जरूर लाएं। आप रसोई की दीवारों को पेंटिंग्स या आर्ट वर्क से जरूर सजाएं। इससे किचन लग्जरी भी नजर आएगी और उसका लुक भी बदल जाएगा।

टाइल्स पर करें कुछ नया ट्राई

आप रसोई की टाइल्स को चाहे जितना भी साफ क्यों न करें, समय के साथ वे गंदी होने लगती हैं। उनकी रौनक धुएं, तेल के छींटों और गंदगी में कहीं खो जाती है। लेकिन किचन की टाइल्स चेंज करवाना भी कोई आसान काम नहीं है। इसमें हजारों-लाखों का खर्च हो सकता है। ऐसे में आप वॉलपेपर और मेट्स का विकल्प चुन सकते हैं। यह किसी भी ई-कॉमर्स साइट पर आपको आसानी से मिल जाएंगे। किचन को नया रूप देने के लिए यह एक शानदार और बजट फ्रेंडली विकल्प है।

लाइट से बदलें लुक

किसी भी रसोई में लाइट की अच्छी व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। अगर आप किचन को लग्जरी फील देना चाहते हैं तो किचन में स्टाइलिश लाइट्स का इफेक्ट जरूर जोड़ें। इससे आपकी रसोई को शानदार लुक मिलेगा। और आपको काम करने में आसानी भी रहेगी। अगर रसोई में बड़ी लाइट लगाने की जगह नहीं है तो आप अपने किचन कैबिनेट के नीचे एलईडी लाइट्स लगवाएं। इससे भी आपकी रसोई को नया लुक मिल जाएगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...