बजट में भी बेडरूम को मिल सकता है लग्जरी लुक, कुछ स्टाइल आएंगी आपके काम: Bedroom Interior Design
bedroom interior design Credit: istock

Overview:

बैडरूम वो कमरा होता है, जहां आप अपना खुद का समय अपने अनुसार बिताते हैं। रिलेक्स करते हैं और शांति के कुछ पल बिताते हैं। ऐसे में बेडरूम का इंटीरियर हमेशा ही अच्छा होना चाहिए।

Bedroom Interior Design: किसी भी ड्रीम हाउस का सबसे अहम हिस्सा होता है आपका मास्टर बैडरूम। यह वो कमरा होता है, जहां आप अपना खुद का समय अपने अनुसार बिताते हैं। रिलेक्स करते हैं और शांति के कुछ पल बिताते हैं। ऐसे में बेडरूम का इंटीरियर हमेशा ही अच्छा होना चाहिए। अगर आप भी अपने बेडरूम का इंटीरियर बजट में करवाने की सोच रहे हैं तो कुछ आइडियाज आपके काफी काम आ सकते हैं।

चुनें व्हाइट और अर्दी टोन

अगर आपको हल्के रंग पसंद हैं और आप अपने बेडरूम को कूल, क्लासी और कोजी लुक देना चाहते हैं तो एक लाइट कलर थीम चुनें। इन दिनों व्हाइट और अर्दी टोन यानी मिट्टी जैसे रंग काफी ट्रेंड में हैं। बेडरूम के इस इंटीरियर के लिए आप सिंपल बेड के पीछे अपनी पसंद का पैटर्न बनवाएं और उसे एलईडी लाइट से हाईलाइट करें। बैड के साइड में दो हैंगिंग लैप्स लगाएं। इस तरह के लैप्स इन दिनों काफी चलन में हैं और यह किसी भी ई कॉमर्स साइट पर आपको मिल जाएंगे। इनकी रेंज करीब 1000 रुपए से शुरू हो जाती है।

केन वर्क से मिलेगा क्लासी लुक

अपने बेडरूम के लिए कुछ सिंपल और क्लासी खोज रहे हैं तो केन वर्क आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। केन वर्क और फर्नीचर दोनों ही इन दिनों काफी चलन में हैं। इसकी तीन खासियत हैं। पहला यह कभी पुराना नहीं लगता, दूसरा इसे मेंटेन करना बहुत आसान होता है और तीसरा यह एक बजट फ्रेंडली विकल्प है। बेडरूम के लिए केन फर्नीचर चुनें और दीवारों पर अपनी पसंद के केन पैटर्न बनवाएं। अगर आपका बजट ज्यादा है तो छत भी इसकी के ​अनुसार डिजाइन करवा सकते हैं।

वॉलपेपर है सस्ता विकल्प

वैसे तो वॉलपेपर्स काफी सालों से चलन में हैं, लेकिन आज भी यह लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि यह एक बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। जब एक ही थीम या कलर से आपका मन भर जाए तो आप मात्र चार से पांच हजार रुपए के खर्च में इसे बदल भी सकते हैं। अगर आप बेडरूम को लग्जरी फील देना चाहते हैं तो बेड के दोनों ओर वुडन पैनल बनवाएं। इससे लुक में चार चांद लग जाएंगे। फॉल सीलिंग, एलईडी लाइट्स, हैंगिंग लैप्स आपके बैडरूम को शानदार लुक देंगे।

चुनें ब्लैक एंड व्हाइट थीम

अगर आप अपने बेडरूम को अलग लुक देना चाहते हैं तो इसके लिए लाखों रुपए खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। आप सही कलर थीम और कॉम्बिनेशन चुनकर भी यह काम आसानी से कर सकते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट थीम से सजा कमरा हमेशा लग्जरी फील देता है। हालांकि यह थीम बड़े कमरे पर ही अच्छी लगती है। आप व्हाइट बैड चुनें और पीछे की दीवार को ब्लैक पेंट करवाएं। आप इस दीवार पर अपने पसंद से पैटर्न भी बनवा सकते हैं। बैड की दोनों ओर लगे कांच कमरे को बड़ा दिखाने का काम करते हैं।

आर्च पैटर्न लगता है आकर्षक

बेडरूम का इंटीरियर करवाने जा रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जरूरी नहीं है कि आप हमेशा दूसरे लोगों को ही फॉलो करें। आप स्क्वायर की जगह आर्च पैटर्न को चुनें। आर्च पैटर्न का बैड रेस्ट शानदार लगता है। इसी के साथ अलमारी भी आर्च पैटर्न पर ही डिजाइन करें। इससे आपके रूम को न सिर्फ शानदार लुक मिलेगा, बल्कि यह डिफरेंट भी होगा। अगर आपका रूम साइज छोटा है तो यह पैटर्न आपके लिए बेस्ट है। इससे रूम बड़ा नजर आता है। रूम में यूज की गई एलईडी लाइट्स इसे और भी अच्छा लुक देती हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...