एग्जाम हो गए हैं खत्म तो इस तरह बच्चों को घर में रखें बिजी
Parenting Tips : बच्चों के एग्जाम खत्म हो चुके हैं। इस दौरान अगर आपका बच्चा फ्री है, तो आप उन्हें कुछ चीजों में एक्टिव रख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Parenting Tips: मार्च-अप्रैल में लगभग सभी बच्चों के एग्जाम खत्म हो जाते हैं। यह एक ऐसा समय है, जब आपका बच्चा काफी ज्यादा फ्री रहता है। उन्हें आप इस दौरान पढ़ाई के लिए भी ज्यादा जोर नहीं दे सकते हैं। मुख्य रूप से जबतक बच्चा आगे की पढ़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं होता है, तब तक वे काफी ज्यादा बोर फील करता है। अगर आपका बच्चा भी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान काफी ज्यादा फ्री रहता है या फिर बोर फील करता है, तो ऐसे में आप उन्हें घंटों टीवी दिखाने के बजाय कुछ अलग सी एक्टिविटीज करा सकते हैं। इससे बच्चा बोर फील नहीं करेगा। साथ ही आप बच्चों के अंदर अन्य एक्टिविटीज के प्रति रुचि भी ला सकते हैं। आइए जानते हैं एग्जाम खत्म होने के बाद बच्चों को किस तरह से रखें एक्टिव?
Also read: शिल्पा शेट्टी की तरह जवां दिखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स
बच्चों की हॉबीज को करें एक्सप्लोर

बच्चों के जब एग्जाम खत्म हो जाते हैं, तो उन्हें कुछ दिनों तक पढ़ने का मन नहीं करता है। ऐसे में आप उन्हें पढ़ने पर जोर देने के बजाय उनकी हॉबीज को एक्सप्लोर करें। आप गौर करें कि आपके बच्चे को क्या पसंद है, जैसे-पेंटिंग, डांसिंग इत्यादि एक्टीविज के लिए आप उन्हें क्लासेस ज्वाइंन करा सकते हैं।
नया स्किल करें डेवलप

कुछ बच्चों को अपनी स्किल्स का पता नहीं होता है आखिर उन्हें क्या पसंद है। इस छुट्टियों में आप अपने बच्चे के अंदर के स्किल्स पर जोर दे सकते हैं। उन्हें कुछ स्पेशल क्लासेज दिला सकते हैं, जिसमें वे समझ सके कि आखिर उन्हें क्या सबसे ज्यादा पसंद है।
प्रकृति से जोड़ें कनेक्शन
अगर आपका बच्चा पूरैे दिन काफी ज्यादा बोर महसूस करता है, तो उन्हें नेचर से जोड़ने की कोशिश करें। इसके लिए आप उन्हें कुछ देर प्लांटिंग्स करने के लिए करें। पार्क में जानें दें और वहां पक्षियों की चहचहाट सुनने के लिए कहें। इसी तरह के अन्य प्राकृतिक चीजों के प्रति उन्हें जागरुक करने की कोशिश करें।
बच्चों को घर के जर्नल काम सिखाएं
स्कूल के दिनों में आप बच्चों से घर के छोटे-मोटे काम नहीं करा सकते हैं। इसलिए अगर आपका बच्चा घर पर इन दिनों काफी फ्री है, तो उन्हें घर के छोटे-मोटे काम कराएं। ताकि वे आगे जरूरत पड़ने पर घर के काम को भी बखूबी ढंग से कर पाएं।
ऑनलाइन क्लासेज कराएं
बच्चों को आगे के लिए तैयार कराने के लिए आप उन्हें कुछ ऑनलाइन क्लासेज जैसे- रीजनिंग, मैथ्स इत्यादि करा सकते हैं। इससे बच्चा आगे के लिए बेहतर ढंग से तैयार होता है। साथ ही उनके अंदर पढ़ने की इच्छा भी जागृत होती है।

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को फ्री रखने के बजाय उन्हे आप इन छोटी-मोटी चीजों से बिजी रख सकते हैं। इससे आपका बच्चा काफी एक्टिव रहेगा। साथ ही वे आगे के लिए तैयार हो सकेगे।
