taapsee pannu
taapsee pannu

Taapsee Pannu: एक तरफ जहां 25 मार्च को पूरा देश होली के त्यौहार बिजी था। तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और उनके लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड बैडमिंटन प्लेयर मैथियास बो ने अपनी शादी की खबरों से सुर्खियां बटोरी है। तापसी पन्नू और मैथियास बो ने राजस्थान के उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शांत तरीके से शादी कर ली है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी ड्रीम वेडिंग का प्लान बताया था।

read also: तापसी पन्नू ने बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ अपने रिलेशन दिया रिएक्शन: Taapsee Pannu Relationship

जनवरी 2023 में तापसी पन्नू ने मैथियास बो के साथ अपनी ड्रीम वेडिंग का आइडिया शेयर किया था। उन्होंने कहा था कि उनकी शादी में डांस होगा और अच्छा खाना परोसा जाएगा। जिसमें कोई नाटक और बढ़ा – चढ़ाकर कुछ नहीं होगा क्योंकि उनके प्रोफेशन में यह बहुत है। साथ तापसी अपनी शादी में कोई भी देर रात वाली रस्मे नहीं चाहती थी।

एक इंटरव्यू में तापसी ने ब्राइडल लुक को लेकर भी कहा था कि, उनका हेयरस्टाइल कुछ ऐसा होगा जो ऐसा नहीं लगेगा कि उन्हें तैयार होने के लिए किसी एक गांव की जरूरत पड़ी थी। जब वो आजकल की उन दुल्हनों को देखती है जिनके ऊपर मोटी-मोटी मेकअप की परतें होती हैं। तो उनका दिल खराब हो जाता है। जब आप उन तस्वीरों में एक अलग इंसान होते हैं तो आप खुद को देख कर खुश कैसे होते हैं? ये यादें सिर्फ उस पल के लिए नहीं हैं, ये हमेशा के लिए हैं। इसलिए तापसी सरल लुक में शादी चाहती थी जो उन्होंने की।

तापसी पन्नू और माथियास बो 23 मार्च को उदयपुर में शादी के बंधन मे बंध गए है। शादी की खबरों के बीच इस कपल ने 25 मार्च को अपने दोस्तों के साथ पहली होली भी मनाई है।