Taapsee Pannu Secret Wedding: तापसी पन्नू बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस हैं। उन्हें सबसे ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। होली से पहले 23 मार्च को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड मेथियास बो के साथ शादी कर ली थी। इस बारे में किसी को पता नहीं चला था लेकिन चर्चाओं का दौर जारी था। वहीं बीते दिन से एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी तस्वीर और वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि तापसी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की है। एक्ट्रेस ने अब तक इस बारे में पब्लिकली ऐलान नहीं किया है लेकिन उनका एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें वह बोल रही है कि जीवन के इस मोड़ पर अब वह काम के अलावा अपनी लाइफ को इंजॉय कर रही है।
Also read: बॉलीवुड में इन प्रसिद्ध शहरों के नाम पर बनी फिल्में: Bollywood Films
क्या बोलीं तापसी
तापसी पन्नू ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रोफेशनल चॉइस काफी हद तक मेरी टाइम वैल्यू से प्रेरित है। मैं जो भी प्रोजेक्ट साइन कर रही हूं वह मेरे लिए इस समय सही है या नहीं यह देखना जरूरी है क्योंकि मैं काम के अलावा अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हूं। तापसी ने पिंक,थप्पड़ और हसीन दिलरूबा जैसे फिल्मों में बहुत कमाल दिखाया है। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में यह भी कहा है कि वो किसी भी तरह की होड़ का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।
सामने आयीं तस्वीरें
तापसी और उनके बॉयफ्रेंड की शादी के वीडियो और फोटो धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक और उनकी एंट्री दिखाई दे रही है। इस वीडियो में एंट्री के बाद कपल एक दूसरे को वरमाला पहना हुआ दिखाई दे रहा है। एक्ट्रेस ने जहां पूरा पंजाबी ट्रेडिशनल लुक चुना था तो मैथियास भी पंजाबी दूल्हे के अवतार में खूबसूरत नजर आ रहे थे।
तापसी का वेडिंग लुक
तापसी के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का सूट पहना हुआ था और साथ में हैवी ज्वेलरी, माथा पट्टी और लाल चूड़ा भी नजर आ रहा था। एक्ट्रेस ने पंजाबी लुक में काफी धांसू एंट्री और अपनी सहेलियों के साथ काला चश्मा लगाए वह पंजाबी गाने पर डांस कर रही थी। दूल्हे के पास पहुंचते ही उन्होंने उसे गले लगा लिया।
इस अंदाज़ में नज़र आए मैथियास
तापसी के दूल्हे की बात करें तो उन्होंने भी ट्रेडिशनल पंजाबी लुक चुना था। व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ उन्होंने पगड़ी और सेहरा बंधा हुआ था। इस लोक में वह बहुत जच रहे थे। वरमाला के बाद उन्हें साइकिल से वापस जाते हुए भी देखा गया।
