Farrey Screening: सलमान खान की भतीजी अलिजेह अग्निहोत्री फिल्म ‘फैरी’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। बुधवार रात को इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड जगत की कई नई नामी हस्तियां शामिल हुईं। अलिजेह के मामा सलमान खान और उनकी टाइगर 3 की को-स्टार कैटरीना कैफ भी स्क्रीनिंग में टीम फैरी का उत्साह बढ़ाने पहुंचे।
ये हस्तियां हुईं शामिल
अपनी बहन अलिजेह को सपोर्ट करने के लिए उनके सभी कजिन भाई मौजूद रहे। इसी के साथ फिल्म फैरी की स्पेशल स्क्रीनिंग में सनी देओल, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, गौरी खान, कियारा आडवाणी, अनन्या पांडे, पूजा हेगड़े, रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी, सई मांजरेकर सहित कई हस्तियां पहुंचीं। साथ ही सोनाली कुलकर्णी, पुलकित सम्राट, जायद खान भी नजर आए।
डीसेंट अंदाज में पहुंची अलिजेह
बॉलीवुड में कदम रखने को उत्साहित अलिजेह अपनी पहली फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान काफी कॉन्फिडेंट नजर आईं। उन्होंने ब्लैक कलर का स्टाइलिश आउटफिट वियर किया। उनके डीसेंट लुक ने सभी को इंप्रेस कर दिया।
लाल परी लुक में कटरीना कैफ
स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस कटरीना कैफ रेड कलर की बॉडीकॉन ड्रेस वियर करके पहुंचीं। कटरीना बहुत ही फिट और खूबसूरत नजर आ रही थीं। मिनिमम मेकअप लुक में कटरीना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
येलो ब्लेजर में गौरी खान
इस दौरान एक्टर शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान बहुत ही एलिगेंट लुक में नजर आईं। गौरी ने ब्लैक ट्यूब टॉप और ट्राउजर के साथ येलो कलर का ओवरसाइज ब्लेजर वियर किया। इस लुक में वह काफी अच्छी लग रही थीं।
पूजा का पिंक स्टाइल
स्क्रीनिंग में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े पिंक आउटफिट में पहुंचीं। पिंक ट्यूब टॉप और थाई हाई स्लिट स्कर्ट के साथ पूजा ने ओवर साइज मैचिंग लॉन्ग ब्लेजर कैरी किया। पूजा का यह ग्लैमरस अवतार काफी शानदार दिखा।
लैवेंडर लुक में अनन्या
फैशन का दूसरा नाम अनन्या पांडे इस दौरान लैवेंडर ड्रेस में नजर आईं। अनन्या ने लैवेंडर बॉडी कॉन शॉर्ट ड्रेस के साथ ओवरसाइज मैचिंग ब्लेजर वियर किया। सिंपल मेकअप के साथ उन्होंने रेड कार्पेट एंट्री ली।
हाई स्कूल ड्रामा है ‘फैरी’
फिल्म फैरी का निर्देशन सौमेंद्र पाढ़ी ने किया है। इससे पहले सौमेंद्र वेब सीरीज ‘जामताड़ा’ का निर्देशन कर चुके हैं। फैरी एक हाई स्कूल ड्रामा है, जिसमें अलिजेह अग्निहोत्री लीड रोल में नजर आएंगी। गौरतलब है कि अलीजेह अभिनेता और निर्माता अतुल अग्निहोत्री और सलमान खान की बहन अलवीरा खान की बेटी हैं। सलमान खान अपनी प्यारी भतीजी को लगातार सपोर्ट करते रहे हैं। पिछले दिनों सलमान ने अलिजेह को बॉलीवुड डेब्यू की बधाई देने के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, मामू पर एक एहसान करो, जो भी करना दिल और मेहनत से करना! हमेशा याद रखो, जिंदगी में सीधे जाओ और दाएं मुड़ो। केवल अपने आप से प्रतिस्पर्धा करो। फिट होने के चक्कर में वही मत हो जाना और अलग होने के चक्कर में सबसे अलग मत हो जाना। और जरूरी बात यह है कि एक बार जो तुमने कमिटमेंट की तो फिर मामू की भी नहीं सुनना।
