खुश रहना है तो आज से ही अपनाएं ये आदतें: Habits of Be Happy
Habits of Be Happy

Habits of Be Happy: खुश रहना किसी भी व्यक्ति के अंदर का एक ऐसा भाव है, जो पूरी तरह से उसी पर निर्भर करता है। परिस्थितियों के मुताबिक व्यक्ति को खुश रहना है या फिर परेशानियों से परेशान होना है यह वह खुद ही तय कर सकता है। हालांकि, कई बार व्यक्ति अपने आप को प्रसन्न रखने के लिए अपनी जिंदगी में कुछ बदलाव भी करता है। फिर भी स्वभावतः ऐसी कुछ आदतें होती हैं, जिनके दम पर हर हाल में खुश रहता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों की जानकारी देते हैं जो खुश रहने वाले लोगों में होती है।

Also read : सूर्योदय तक जागने के हैं अनेक फायदे: Benefits of Waking Up at Sunrise

सुबह जल्दी उठना

जब हम सूर्योदय से पहले उठ जाते है तो हमें एक अलग ही अनुभव होता है और ऐसा लगता है मानों प्रकृति एक नया दिन लिए हमारा स्वागत कर रही है। सूर्योदय से कुछ समय पूर्व, आसमान का नजारा अद्भुत होता है और ऐसा लगता है जैसे हमारे अन्दर एक नई उर्जा का संचार हो रहा है। जिस दिन हम सुबह जल्दी उठते है–उस दिन हम ज्यादा खुश और ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहते है।

सूर्योदय से पहले उठने के ये फायदे-

  • रचनात्मकता बढ़ती है।
  • मैडिटेशन, योग और व्यायाम के लिए अच्छा समय मिल जाता है।
  • एक सकारात्मक और अच्छी शुरुआत होती है।
  • आयुर्वेद के अनुसार इससे हमारे शरीर में एक नई उर्जा का संचार होता है।
  • प्रकृति के अद्भुत नज़ारे का बेहतरीन अनुभव होता है।
  • पूरे दिन के कार्यों के लिए मानसिक रूप तैयार होना।

नियमित व्यायाम करना

मैडिटेशन एंव योग से हम मानसिक एंव शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते है। शारीरिक रोगों के साथ साथ ही हमारे मानसिक विकार भी दूर होते है और हम मानसिक रूप से सक्षम बनते है। यह प्रमाणित तथ्य है कि मैडिटेशन एंव योग से सारे तनाव दूर किये जा सकते है। जो व्यक्ति नियमित रूप से योग करता है, उसकी आतंरिक शक्तियां जागृत हो जाती है जिससे वह हर प्रकार की परिस्थिति का सामना कर सकता है।

वर्तमान में जीना

Live in the present
Live in the present

वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादातर लोगों का 70 प्रतिशत से 90 प्रतिशत तक समय भूतकाल, भविष्यकाल एंव व्यर्थ की बातें सोचने में चला जाता है। अगर हम अपनी समस्याओं और तनाव के कारणों का विश्लेषण करेंगे तो पायेंगे कि हमारे 90 प्रतिशत तनाव का कारण भूतकाल में या भविष्यकाल में है। इसका मतलब यह है कि वर्तमान में हमें कोई समस्या नहीं है और हमारे तनाव का कारण या तो भूतकाल की कोई घटना है या भविष्यकाल का डर। अगर तनाव का कारण भूतकाल है तो अब उसका तो कुछ किया नहीं जा सकता इसलिए व्यर्थ में तनाव लेकर हम अपने ही दिमाग में वायरस छोड़ रहे है। यदि अगर तनाव का कारण भविष्यकाल का कोई डर है तो उसका भविष्य तो वर्तमान ही तय करेगा।

अगर हम वर्तमान में जियेंगे तो भविष्य अच्छा ही होगा और अगर हम बार बार उस डर से डरते रहेंगे जो अभी तक पैदा ही नहीं हुआ तो फिर हम अपना वर्तमान ख़राब कर देंगे और हमारा यही वर्तमान हमारा भविष्य खराब कर देगा। इसलिए हमें वर्तमान में ही रहना चाहिए और इसे बेस्ट बनाना चाहिए क्योंकि न तो भूतकाल एंव न ही भविष्यकाल पर हमारा नियंत्रण है।

अपने पसंदीदा काम करना

दिन में कम से कम एक घंटा कुछ ऐसा करें जो आपको पसंद हो जैसे खेलना, संगीत सुनना या लिखना। ऐसे कार्य आपको एक नयी उर्जा प्रदान करते है और आपको रिचार्ज कर देते है। अगर संभव हो तो हमें अपने करियर को इसी दिशा में मोड़ देना चाहिए। हमें अपना करियर उसी क्षेत्र में बनाना चाहिए जिसमें हमारी रुचि हो। अगर हम ऐसे क्षेत्र में कार्य कर रहे है जिसमे हमारी रुचि नहीं है, तो हमारे पास दो विकल्प है–पहला यह की अपने कार्यक्षेत्र को बदल दो और करियर उस क्षेत्र में बनाओ जिसमें हमारी रुचि हो और दूसरा की अगर ऐसा संभव ना हो सके तो वर्तमान कार्य को अपनी रुचि बना लो। अगर हम दोनों में से एक भी विकल्प नहीं अपनाते और ऐसे कार्य करते रहते है जिसमें हमारा मन नहीं लगता। इस कारण से हम कभी भी अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते और ज्यादातर समय बर्बाद कर रहे होते है।

असफलता से सीखना

जो लोग हमेशा खुश रहते हैं उनकी सबसे बड़ी क्वालिटी यह होती है कि वह अपनी असफलताओं में उलझे नहीं रहते बल्कि इससे आगे बढ़कर गलतियों से सीख लेकर सफलता पाने के बारे में सोचते हैं।

पॉजिटिव लोगों के साथ रहना

जो लोग खुश रहते हैं वो पॉजिटिव लोगों के साथ रहना पसंद करते हैं। जब आपके आस-पास पॉजिटिविटी होती है तो आप एनर्जेटिक रहते हैं और अच्छा महसूस करते हैं।

ईर्ष्या से दूर रहना

खुशमिजाज लोगों के व्यक्तित्व में दूसरों के प्रति ईर्ष्या या जलन नहीं होती है। यह किसी के अच्छे पर ईर्ष्या कर अपनी एनर्जी बर्बाद करने की जगह खुद की सक्सेस और खुशियों पर फोकस करना बेहतर समझते हैं। इन्हें अपनी तरक्की सेलिब्रेट करना अच्छा लगता है।

खुलकर बात करना

Talk Openly
Talk Openly

यह लोग अपने रिश्तों को अच्छी तरह से निभाना जानते हैं। बात जब पार्टनर की आती है तो यह लोग खुलकर हर बात को रखना पसंद करते हैं ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी ना हो। इन्हें रिश्ते में किसी तरह की उलझन पसंद नहीं होती।

संतुष्ट रहना

जो लोग खुशमिजाज व्यक्तित्व के होते हैं वह परफेक्शन की उम्मीद लेकर नहीं बैठते बल्कि जो उनके सामने होता है, यह उसमें संतुष्ट रहने की कोशिश करते हैं। यह अच्छी तरह से जानते हैं कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है और अपनी कमियों से इंसान को सीखने की जरूरत होती है। यही कारण है कि यह परफेक्शन की चाहत में न पड़कर अपनी एनर्जी अच्छे कामों में लगाते हैं।

परिवर्तन स्वीकार करना

अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो परिवर्तन को स्वीकारना जरुरी होता है। परिवर्तन के साथ आपके जीवन में भी कई अच्छे बदलाव आते हैं जो खुश रहते हैं।