Celebrity Looks: टेलीविजन पर स्टार प्लस के सुपरहिट शो इमली से घर घर में बसने वाली सुम्बुल तौकीर असल जिंदगी में भी काफी खूबसूरत और चुलबुली हैं। इमली के बाद सुम्बुल तौकीर ने बिग बॉस में अपना खूब जलवा दिखाया और लोगों को जमकर एंटरटेन किया। सुम्बुल तौकीर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने यूनिक फैशन सेंस से अपने फैंस की जमकर तारीफ बटोरती नजर आती हैं। सुम्बुल तौकीर ट्रेडिशनल वियर से लेकर वेस्टर्न तक सभी लुक्स में स्ले करती हैं। सुम्बुल के कुछ खास लुक्स देख आप भी अपनी वार्डरोब में अच्छे आउटिफ्ट्स को शामिल कर सकती हैं। आइए सुम्बुल तौकीर के कुछ खास आउटफिट्स पर नजर डालते हैं।
सुम्बुल तौकीर के खूबसूरत लुक्स देख आप भी कर लें अपना वार्डरोब तैयार: Celebrity Looks
कैजुअल सूट और शरारा
सुम्बुल ने इस लुक में बेसिक कैजुअल कुर्ती के साथ व्हाइट शरारा और मैचिंग दुपट्टे को कैरी किया है। सुम्बुल इस कैजुअल एथेनिक लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को काफी कैजुअल रखा है। सुम्बुल ने न्यूड नो मेकअप लुक, मैचिंग इयररिंग्स और आंखों में काजल लगाकर लुक को कंप्लीट किया है। इस ट्रेडिशनल लुक में उनका सॉफ्ट कर्ली हेयर स्टाइल भी खूब जच रहा है। इस तरह का आउटफिट डे आउटिंग या घर की पूजा फंक्शन के लिए एकदम परफेक्ट है।
खूबसूरत ब्लैक लहंगा लुक
सुम्बुल का ये खूबसूरत ब्लैक लहंगा लुक उनके ऊपर खूब जच रहा है और सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस इस ट्रेडिशनल लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सुम्बुल ने इस लुक में इस पार्टी परफेक्ट ब्लैक लहंगे को ग्लोइंग मेकअप और मिनिमल ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है। डीप वी नेक कट स्लीव ब्लाउज के साथ डायमंड ज्वेलरी और खूबसूरत कर्ली वेव्स हेयर स्टाइल इस लुक को बखूबी कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। आप भी सुम्बुल तौकीर का ये खूबसूरत लुक किसी खास शादी फंक्शन पर ट्राई कर सकती हैं।
व्हाइट सिल्क साड़ी लुक
स्टार प्लस के सुपरहिट शो इमली में सुम्बुल तौकीर के सभी साड़ी लुक्स को उनके फैंस का जमकर प्यार मिला है। वे सभी साड़ी लुक्स में बला की खूबसूरत लगती हैं। इस लुक में सुम्बुल ने सफेद सिल्क साड़ी को हल्के आसमानी ब्लाउज के साथ कैरी किया है। सुम्बुल ने इस ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट करने के लिए ऑथेंटिक गोल्डन ज्वेलरी जैसे गोल्डन कंगन, रिंग, झुमकिया और नेक पीस से एक्सेसराइज किया है। सुम्बुल के लो बन गजरा हेयर स्टाइल ने इस साड़ी लुक में चार चांद लगा दिये हैं। आप भी सुम्बुल का ये खूबसूरत लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
ऑफ शोल्डर गाउन लुक
सुम्बुल तौकीर ने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान इस बेहद खूबसूरत पिंकिश ऑफ शोल्डर गाउन को बड़ी खूबसूरती और स्टाइलिश तरीके से कैरी किया है। इस लुक में उन्होंने ऑफ शोल्डर गाउन ड्रेस के साथ हेयरस्टाइल में साइड पार्टीशन स्लिक पोनीटेल को स्टाइल किया है। जो ड्रेस को काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लुक दे रहा है। सुम्बुल इस खास गाउन लुक में एकदम बार्बी डॉल की तरह नजर आ रही हैं। आप भी सुम्बुल तौकीर का ये पिंक बार्बी लुक कॉकटेल पार्टी या बर्थडे पार्टी पर स्टाइल कर सकती हैं।
कैजुअल ऑरेंज स्पॉर्टी लुक
टेलीविजन पर सबकी चहेती चुलबुली इमली की तरह असल जिंदगी में भी सुम्बुल तौकीर काफी चुलबुली हैं। और इस तरह के कैजुअल स्पॉर्टी आउटफिट्स को पसंद करती हैं। सुम्बुल ने इस लुक में खूबसूरत ब्राइट ऑरेंज कलर टैंक टॉप के साथ स्टाइलिश जॉगर्स को कैरी किया है। सुम्बुल ने इस कैजुअल लुक को स्टाइलिश ज्वेलरी और स्पोर्ट्स शूज के साथ कैरी किया है। जिसमें वे बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आप भी कैजुअल डे आउटिंग, ब्रंच डेट और कॉलेज के पहले दिन पर ये कुल लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।
