20+ राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Rajsthan Me Ghumne ki Best Jagah

राजस्थान में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगहें

राजस्थान में घूमने के स्थानों के अलावा राजस्थान के जायकों का भी एक अलग ही स्वाद हैI ऐसे में घूमने के लिए राजस्थान एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैI

Rajasthan Me Ghumne ki Best Jagah: राजस्थान, भारत का एक बड़ा राज्य हैI राजस्थान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए भी प्रसिद्ध हैI यहाँ घूमने के लिए कई लोकप्रिय स्थान हैं, जिसे देखने के लिए देश व विदेश से यहाँ पर्यटक घूमने के लिए आते हैंI घूमने के स्थानों के अलावा राजस्थान के जायकों का भी एक अलग ही स्वाद हैI ऐसे में घूमने के लिए राजस्थान एक बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैI जब आप राजस्थान घूमने के लिए आएं तो यहाँ के कुछ प्रसिद्ध जगहों को जरूर देखेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
जयपुर (Jaipur) 205.2
उदयपुर (Udaipur) 348.6
जैसलमेर (Jaisalmer) 383.9
माउंट आबू (Mount Abu) 389.5
जोधपुर (jodhpur)    203.7 
अजमेर (Ajmer)  91.7
रणथंभोर (ranthambore) 341.6
बीकानेर (Bikaner) 179.1
पुष्कर (Pushkar) 80 km
भरतपुर (Bharatpur) 411.4
बूंदी (Bundi) 259.2
सवाई माधोपुर (Sawai madhopur) 363.4
अलवर (Alwar) 344
पाली (Pali) 194.3
चित्तौड़गढ़ (chittorgarh) 288
हनुमानगढ़ (Hanumangarh) 377.1
झुंझुनू (Jhunjhunu) 200.7
झालावाड़ (Jhalawar) 389.0
चुरू (Churu) 191.3
कोटा (Kota) 292.4
20+ राजस्थान में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Rajasthan Me Ghumne ki Best Jagah
Jaipur

जयपुर शहर प्राचीनता और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण हैI पिंक सिटी यानी गुलाबी शहर के नाम से जयपुर शहर पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैI दरअसल जयपुर शहर को गुलाबी रंग से रंगा गया है, जिसके कारण इस शहर की खूबसूरती देखते ही बनती हैI यहाँ घूमने के लिए कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जिसे देखने के लिए देश से ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी यहाँ पर्यटक घूमने के लिए आते हैंI

जयपुर शहर देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI

Udaipur
Udaipur

उदयपुर शहर को अगर “राजस्थान का कश्मीर” कहा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं हैI उदयपुर को “झीलों का शहर” भी कहा जाता हैI उदयपुर चारों तरफ से अरावली पहाड़ों से घिरा हुआ हैI यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक माना जाता  हैI इस शहर की अनोखी वास्तुकला देख कर पर्यटक यहाँ बार-बार आना पसंद करते हैंI

उदयपुर घूमने के लिए आपको कोई भी प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI आप इस शहर में निशुल्क घूम सकते हैंI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर और नवंबर से लेकर फरवरी का महीना होता हैI

Jaisalmer
Jaisalmer

जैसलमेर शहर को “गोल्डन सिटी”, के नाम से भी जाना जाता हैI इस शहर को यह  नाम थार मरूस्थल में उड़ते सुनहरे पीले बालू टिब्बों के कारण दिया गया हैI यह शहर पाकिस्तान की सीमा के करीब बसा हुआ है और इसी वजह से भी एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बन गया हैI यहाँ कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो सुनहरे पीले रंग के चूना-पत्थर से बने हुए हैंI

यह शहर देशी और विदेशी दोनों ही पर्यटकों के लिए बिलकुल निशुल्क हैI यहाँ घूमने आने का सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर अप्रैल तक के बीच का महीना माना जाता हैI

Mount Abu
Mount Abu

माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र पहाड़ी इलाका हैI यह स्थान अपने हरे-भरे व ठंड़े वातावरण के कारण पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहता हैI यहाँ स्थित दिलवारा मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध हैI यह मंदिर ऐतिहासिकता व वास्तुकला का एक खूबसूरत प्रतीक माना जाता हैI

माउंट आबू घूमने आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI आप यहाँ पूरे साल घूमने के लिए आ सकते हैंI

jodhpur
jodhpur

राजस्थान के जोधपुर शहर को “गेटवे टू थार” के नाम से भी जाना जाता हैI यहाँ का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल मेहरनगढ़ किला है, जो इतिहास व संस्कृति का अनोखा संगम हैI इस किले के भीतर ही दो मंदिर व एक संग्राहलय भी बने हुए हैंI जब आप यहाँ जाएँगे तो यहाँ किले के प्रवेश द्वार पर आपको राजस्थानी लोकगीत की झलक भी देखने को मिलेगीI

यहाँ घूमने जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ पूरे साल घूमने के लिए जा सकते हैंI

Ajmer
Ajmer

अजमेर शहर चारों तरफ से अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ हैI यह शहर मुईनुद्दीन चिशती की दरगाह शरीफ के लिए सबसे ज्यादा मशहूर हैI राजस्थान में अगर आप मुगल वास्तुकला को करीब से देखना चाहते हैं तो अजमेर देखना ना भूलेंI यहाँ लोग भारी संख्या में घूमने के लिए आते हैंI संस्कृति और शिल्प कौशल इस शहर की सबसे बड़ी खासियत हैI

अजमेर में आपको किसी भी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, यह शहर घूमने के लिए निशुल्क हैI आप यहाँ पूरे साल भर घूमने के लिए आ सकते हैंI

ranthambore
ranthambore

राजस्थान का रणथंभोर भारत के सबसे श्रेष्ठ टाईगर रिज़र्व में शामिल हैI यह रिज़र्व विंध्य व अरावली की तलहटी में बसा हुआ हैI यह राजस्थान के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में भी शामिल है और यहाँ लोग छुट्टियाँ मनाने आना पसंद करते हैंI यह उद्यान तक़रीबन 392 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और कई विलुप्त प्रजातियों का घर भी माना जाता हैI

वैसे तो रणथंभोर शहर घूमने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन अगर आप रणथंभोर राष्ट्रीय उद्यान देखने के लिए जाते हैं तो यहाँ आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ घूमने आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच का महीना माना जाता हैI

Bikaner
Bikaner

बीकानेर शहर अपनी संस्कृति के लिए पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैI इस शहर को ‘ऊँटों का देश” भी कहा जाता हैI यहाँ ऊँटों की सवारी कर बालू टिब्बों से गुज़रने पर आपको एक अलग अनुभव मिलता हैI यहाँ कई प्राचीन महल व किले बने हुए हैं, जिनकी खूबसूरती देख कर आप दंग रह जाएँगेI आपको बता दें कि बीकानेर शहर अंतर्राष्ट्रीय ऊँटों के त्योहार के लिए भी काफी ज्यादा मशहूर है, इसे देखने के लिए विश्वभर से लोग यहाँ आते हैंI

बीकानेर शहर देखने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यहाँ घूमने आने का सबसे अच्छा समय जनवरी व फरवरी का महीना माना जाता हैI

Pushkar
Pushkar

पुष्कर, राजस्थान का एक प्राचीन शहर है, यह पाँच पवित्र धामों में से भी एक माना जाता हैI यही एकलौता शहर है जहाँ पर ब्रह्माजी को समर्पित एक मंदिर है और यह शहर इसी के लिए ही प्रसिद्ध हैI यहाँ की संस्कृति पर्यटकों को यहाँ आकर्षित करती हैI

पुष्कर शहर देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर व नवंबर का महीना होता हैI इस दौरान यहाँ पर विश्व प्रसिद्ध ऊंट मेला आयोजित किया जाता हैI

Bharatpur
Bharatpur

भरतपुर शहर को “पक्षियों के स्वर्ग” के नाम से जाना जाता हैI यह शहर आज भी अपनी संस्कृति को समेटे हुए हैI यह कई प्रवासी पक्षियों का घर भी हैI यहाँ पशु-पक्षियों की लगभग 370 प्रजातियाँ हैं, यह बर्ड सेंक्चुरी के नाम से प्रचलित हैI  जब आप यहाँ घूमने आएंगे तो यहाँ आपको ढेर सारे अनोखे पक्षी देखने को मिलेंगेI

भरतपुर घूमने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अगस्त से लेकर नवंबर तक का महीना होता हैI

Bundi
Bundi

बूंदी, राजस्थान का एक और बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल हैI यह, राजस्थान से तक़रीबन 210 किलोमीटर की दूरी पर हैI बूंदी शहर कभी बूंदा मीना नामक जनजातियों का घर हुआ करता था और इसी वजह से इसे यह नाम विरासत में मिला हैI यह शहर अपने शानदार किलों, बावड़ियों, झीलों और प्राचीन वास्तुकला के लिए ही प्रसिद्ध हैI

बूंदी शहर देखने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI आप यहाँ पूरे साल घूमने के लिए आ सकते हैंI

Sawai madhopur
Sawai madhopur

सवाई माधोपुर शहर का निर्माण सन 1763 में महाराजा सवाई माधो सिंह के द्वारा किया गया थाI सवाई माधोपुर राजस्थान के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता हैI इसलिए, जब आप राजस्थान घूमने जाएँ तो सवाई माधोपुर देखना ना भूलेंI

यह स्थान निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय नवंबर से लेकर फरवरी तक का महीना माना जाता हैI

Alwar
Alwar

अलवर शहर को पहले उलवर के नाम से जाना जाता थाI अलवर शहर की स्थापना राजपूत शासक प्रताप सिंह ने 1770 में की थीI यह शहर ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ संधि पर हस्ताक्षर करने वाला पहला शहर थाI अलवर को भानगढ़ के ‘प्रेतवाधित’ किले के लिए खास जाना जाता हैI यहाँ देशी और विदेशी दोनों ही पर्यटक घूमने आना पसंद करते हैंI

यहाँ पर्यटकों से कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यहाँ घूमने आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI

Pali
Pali

पाली के बारे में जो चीज़ पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, वह है इसका घोंघा जैसा आकार, टेढ़े-मेढ़े मैदान और बिखरी हुई पहाड़ियाँ के साथ ही यहाँ के प्रसिद्ध मंदिरI पाली लगभग 12387 वर्ग किलोमीटर के कुल भौगोलिक क्षेत्र में फैला हुआ हैI राजस्थान में घूमने के लिए यह सबसे अनोखी जगहों में से एक माना जाता हैI

पाली घूमने आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगाI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर अप्रैल तक महीना होता हैI

chittorgarh
chittorgarh

चित्तौड़गढ़ शहर सबसे प्राचीन शहरों में से एक हैI यह शहर बेराच नदी के तट पर स्थित हैI इसकी स्थापना मौर्य राजवंश के द्वारा सन 734 ईस्वी में किया गया थाI यह शहर महाराणा प्रताप और मीरा बाई सहित कई ऐतिहासिक शख्सियतों का जन्मस्थल भी रहा हैI

यहाँ आने वाले पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यहाँ आप पूरे साल घूमने के लिए आ सकते हैंI

Hanumangarh
Hanumangarh

हनुमानगढ़, घग्गर नदी के तट पर स्थित हैI यह राजस्थान के उत्तरी क्षेत्र का एक प्राचीन शहर हैI सन 1951 में इस शहर और इस नदी के आसपास फैले 100 से भी अधिक गांवों में सिंधु घाटी सभ्यता के कई अवशेष पाए गए थे, जिसकी वजह से ऐसा माना जाता है हनुमानगढ़ लगभग 5 हजार साल पुरानी सभ्यता का हिस्सा थाI यहाँ मानव कंकाल, टिकटें, सिक्के, अज्ञात लिपियाँ, गहने, टेराकोटा सजावटी टाइलें, बर्तन, कुएं, खिलौने और मूर्तियों के भी अवशेष मिले हैंI

हनुमानगढ़ में पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यहाँ जाने का सबसे अच्छा समय सितंबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI

Jhunjhunu
Jhunjhunu

झुंझुनू शहर राजस्थान के जिले का केंद्र हैI इस शहर में कई भव्य भित्तिचित्र और भव्य महल भी हैंI यह राजस्थान में घूमने के लिए एक ऑफबीट जगह हैI यहाँ श्री रानी सती दादी मंदिर, खेतड़ी महल, बंधे का बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर कुछ प्रसिद्ध दर्शनीय स्थान हैं, जिसे देखने के लिए पर्यटक यहाँ आते हैंI

यहाँ  पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता है, यह शहर घूमने के लिए निशुल्क हैI

Jhalawar
Jhalawar

झालावाड़ शहर, राजस्थान का एक आश्चर्यजनक शहर हैI झालावाड़ राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित हैI इस शहर की यात्रा में आपको पृथ्वी पैलेस और वीरेंद्र भवन जैसे विभिन्न शाही महलों को पास से देखने का मौका मिलता हैI जब आप राजस्थान घूमने आएं तो झालावाड़ शहर देखना बिलकुल भी ना भूलेंI

यहाँ सभी पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यहाँ घूमने आने का सबसे सर्वोत्तम समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI

Churu
Churu

चूरू एक ऐसा शहर है जो राजस्थान के विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों को एकदूसरे से जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित हैI जब आप यहाँ घूमने आएंगे तो यहाँ आपको देखने के लिए कई हवेलियाँ  व महल मिलेंगेI  यह जगह शहर की भीड़भाड़ से दूर सुनहरे रेत के टीलों के बीच एक छोटा सा आदर्श शहर हैI

यहाँ आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ेगाI यहाँ आने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च का होता हैI

Kota
Kota

कोटा शहर को भला कौन नहीं जानता हैI यह चंबल नदी के किनारे स्थित हैI कोटा राजस्थान का एक छोटा शहर है, लेकिन यह काफी ज्यादा लोकप्रिय भी हैI यहाँ आपको सिटी पैलेस, महाराव माधो सिंह संग्रहालय, चंबल गार्डन और जगमंदिर पैलेस घूमने के लिए कई लोकप्रिय स्थान मिलेंगेI

यहाँ आने वाले यात्रियों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यहाँ घूमने आने का सबसे सर्वोतम समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI

वैसे तो आप राजस्थान घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं, लेकिन राजस्थान घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी तक का महीना होता हैI इस समय यहाँ का तापमान कम होता है, जिसकी वजह से घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती हैI

हवाई मार्ग से – अगर आप हवाई मार्ग से राजस्थान पहुंचना चाहते हैं तो आप आराम से राजस्थान पहुँच सकते हैंI यहाँ जयपुर में हवाई अड्डा है, आप यहाँ पहुँच कर राजस्थान के सभी प्रसिद्ध स्थानों को आसानी से देख सकते हैंI

सड़क मार्ग से – अगर आप सड़क मार्ग के माध्यम से राजस्थान पहुंचना चाहते हैं, तो आप यहाँ आराम से पहुँच सकते हैंI यहाँ सड़कों की काफी उत्तम व्यवस्था की गई है, इसलिए आप राजस्थान राज्य परिवहन की बसों, प्राइवेट बसों और अपनी गाड़ी से यहाँ आराम से पहुँच सकते हैंI

रेल मार्ग से– अगर आप रेल मार्ग के द्वारा राजस्थान पहुंचना चाहते हैं, तो सबसे पहले आप यह पता करें कि आपके शहर से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन मिलती है या नहींI अगर आपको अपने शहर से सीधी ट्रेन नहीं मिल रही है तो आप दिल्ली के लिए ट्रेन लें और फिर यहाँ से आप राजस्थान की ट्रेन लेकर आराम से राजस्थान पहुँच सकते हैंI

ओबेरॉय उदयविलास

एचएमजीसी वीवीवी, बड़ी-गौरेला-मुल्ला तलाई रोड, हरिदास जी की मगरी, पिछोला, उदयपुर, राजस्थान

सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा

सिक्स सेंसेज फोर्ट बरवाड़ा, चौथ का बरवाड़ा, राजस्थान

रामबाग पैलेस

भवानी सिंह रोड, रामबाग, जयपुर, राजस्थान

FAQ | राजस्थान में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

राजस्थान घूमने में कितना दिन लगता है?

राजस्थान अच्छे से घूमने में 2 से 3 दिन का समय लग सकता हैI

राजस्थान घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप अच्छे से बजट बना कर घूमते हैं तो आप 5 हजार रूपए में राजस्थान बड़े आराम से घूम सकते हैंI

राजस्थान घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

राजस्थान घूमने आने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच तक का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम ठंडा होता है, जिससे आपको घूमने में किसी तरह की भी कोई परेशानी नहीं होती हैI  

मुझे राजस्थान में कहाँ रहना चाहिए?

राजस्थान में आपको रहने के लिए कई सस्ते और महंगे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय राजस्थान में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

राजस्थान में रात के समय घूमने के लिए ज्यादा कुछ है नहींI आप दिन में ही यहाँ घूमने की कोशिश करेंI

हम रात में राजस्थान में क्या कर सकते हैं?

राजस्थान में  रात में करने के लिए ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैI आप चाहे तो रात के समय यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजनों का लुफ्त ले सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...