उर्फी जावेद के 7 लेटेस्ट अतरंगी आउटफिट्स: Urfi Javed Outfits
Urfi Javed Outfits

Urfi Javed Outfits: उर्फी जावेद एक ऐसी सेंसेशन का नाम है, जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। उर्फी रोजाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसी फोटो पोस्ट करती है, जिससे उनके अकाउंट पर लाइक, डिसलाइक और कमेंट्स का सिलसिला जारी रहता है। खास बात तो यह है कि उसे जब भी ऐसी अतरंगी ड्रेस पहनती है तो पैपराजी भी उनके पीछे पड़ जाते हैं और उनकी फोटो क्लिक करने से बाज नहीं आते हैं।

अभी एक दिन पहले भी उर्फी ने कोई ऐसी ड्रेस पहन ली, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। उर्फी ने एक दिन पहले बबलगम से बनाई ड्रेस पहन कर अपनी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। इससे पहले भी उर्फी ऐसा कई बार कर चुकी हैं और अतरंगी ड्रेसेज पहन चुकी हैं। तो फिर क्यों ना आज इस आर्टिकल में हम उर्फी जावेद के उन 7 लेटेस्ट अतरंगी आउटफिट्स पर नजर डालें, जिन्हें देखकर लोगों के मुंह से निकला कि “अरे यह कैसे पहना”।

बबलगम टॉप  

उर्फी जावेद की यह ड्रेस बबलगम से बनी है, जो देखने में बिल्कुल भी बबलगम से बना टॉप नहीं लग रहा। इस फोटो को देखकर कहा जा सकता है इस बबलगम टॉप को बनाने में कितनी मेहनत लगी होगी। आश्चर्य की बात तो यह है कि उर्फी को इसमें जरा भी घृणा नहीं आई बल्कि उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ इस बबलगम टॉप को पहना है। 

मेटल आर्ट ड्रेस 

एक समय था जब उर्फी जावेद को डिजाइनर अपनी ड्रेस पहनाने के बारे में सोचते तक नहीं थे लेकिन यह उर्फी की बढ़ती कामयाबी ही है कि बड़े-बड़े डिजाइनर भी उर्फी को अपनी ड्रेस देने से संकोच नहीं करते हैं। अभी दो दिन पहले ही उर्फी नहीं डिजाइनर अमित अग्रवाल की यह ड्रेस पहनी है जो मेटल आर्ट से इंस्पायर्ड थी। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को पोस्ट करने के साथ ही वीडियो भी पोस्ट किया है और बताया है कि यह अमित अग्रवाल की क्रिएशन है, जिसे उन्होंने मेटल आर्ट से प्रेरित होकर बनाया है। 

बाल से बनी ड्रेस 

उर्फी जावेद कितनी क्रिएटिव हो सकती हैं, इसका पता उनके इस लुक से चलता है। उर्फी ने यहां ब्लैक कलर की पैंटी  तो पहनी है लेकिन ऊपर टॉप के नाम पर नकली बालों को अपने शरीर पर चिपकाने का काम किया है। उनका यह लुक इतना शानदार लग रहा है इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता लेकिन यह बात भी उतनी ही बड़ी सच है कि उर्फी के ऐसे अतरंगी लुक्स से लोग खुश नहीं रहते हैं और उन पर कमेंट करने से बाज नहीं आते हैं। 

सींग वाली ड्रेस 

पिछले महीने के अंतिम दिनों में उर्फी जावेद ने अपनी इस फोटो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। भले ही इस ड्रेस में उर्फी जावेद ढकी हुई नजर आ रही हैं लेकिन लोगों के कमेंट्स ने रुकने का नाम नहीं लिया। किसी ने उनकी इस ड्रेस को यमराज की बीवी की ड्रेस कहा तो किसी ने इच्छाधारी भैंस। लेकिन सच तो यह है कि उर्फी जावेद हर बार कुछ नया कर जाती हैं, जिसकी कल्पना शायद किसी ने भी नहीं की हो। 

ब्रेस्ट पेंटेड ड्रेस 

अब इस ड्रेस को क्या नाम दिया जाए, यह तो हमें भी नहीं पता लेकिन यह जरूर है कि इस अतरंगी ड्रेस को उर्फी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ पहना है और यह उनके चेहरे से झलक रहा है। इस अतरंगी ड्रेस को एक्टर से डीआईवाई क्वीन श्वेता महादिक ने पेंट किया है। श्वेता महादिक ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में इस ड्रेस को पोस्ट किया था और लिखा था कि उर्फी जावेद के लिए कुछ तैयार करना हो तो उसका सबसे अलग होना जरूरी है।  

रस्सी से बनी ड्रेस 

बॉलीवुड फिल्म करीना कपूर ने उर्फी जावेद के आत्मविश्वास की तारीफ़ क्या कर दी, उर्फी जावेद की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। अपनी उसी खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए उर्फी ने रस्सी से बनी इस ड्रेस को पहनकर इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट किया था। यह ग्रीन कलर की रस्सी से बनी ड्रेस है, जो दरअसल ड्रेस नहीं है बल्कि शरीर के ऊपर लपेटी गई है। यह बात जरूर है कि इसके नीचे उर्फी ने अंडरगारमेंट्स पहने हैं। इस रस्सी वाली ड्रेस के साथ उर्फी ने बालों की चोटी बनाई है और गजरा लगाया है, जो उनके इस लुक को सबसे अलग और खास बना रहा है।

टॉयलेट पेपर ड्रेस 

टॉयलेट पेपर का इस्तेमाल ड्रेस बनाने के लिए भी हो सकता है, यह तो किसी ने सपने में भी ना सोचा होगा। लेकिन वह कहते हैं ना कि जो कोई नहीं सोच सकता वह उर्फी जावेद कर जाती हैं। उर्फी की यह ड्रेस टॉयलेट पेपर से बनी है, जिसे देख कर कहा नहीं जा सकता इसे टॉयलेट पेपर से बनाया गया है। यह ड्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही है, जिस पर टॉयलेट पेपर से टॉप और मिनी स्कर्ट भी बनाया गया है। खास बात तो यह है कि ड्रेस पर टॉयलेट पेपर से गुलाब भी बने हैं, जिससे इस ड्रेस की खूबसूरती में इजाफा हो गया है। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...