होंठों के रंग से समझें अपने सेहत का हाल, लिवर से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर करता है इशारा: Lips Color and Health
Lips Color and Health

होंठों के रंग से समझें अपने सेहत का हाल, लिवर से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर करता है इशारा

Lips Color and Health : होठों के रंगों में बदलाव शरीर में कई तरह की बीमारी की ओर इशारा करते हैं। अगर आपके लिप्स के रंगों में बदलाव नजर आ रहा है, तो फौरन अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Lips Color and Health: किसी भी बीमारी का शुरुआती संकेत अधिकतर मामलों में होंठों पर देखा जा सकता है। इसलिए कई चिकित्सा पद्धति में होंठों को स्वास्थ्य की खिड़की कहा जाता है। यदि हमारे होठों का रंग बदलता है, तो इसका मतलब साफ है कि शरीर में किसी तरह की गड़बड़ी शुरू हो चुकी है। हमारे होठों के रंग से ही हमारे शरीर, उसके आंतरिक अंगों, तापमान और खून की स्थिति का पता चल सकता है। आइए जानते हैं होठों के अलग-अलग रंग सेहत के बारे में क्या बयां करते हैं?

Also read: शादी में दिखना चाहती हैं पिक्‍चर परफेक्‍ट, तो 7 दिन करें ये वेट लॉस ब्रेकफास्‍ट

Lips Color and Health
Red Lips

लाल होंठों का मतलब है कि आपका शरीर काफी ज्यादा गर्म है। ऐसे समय में आपको सांसों की दुर्गंध के लक्षण भी दिखते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के लक्षणों से समझ जाए ंकि आपका लिवर निष्क्रिय हो है, जो शरीर में गर्मी छोड़ता है। इसके अलावा, लाल होंठ किसी भी प्रकार के भोजन या तरल पदार्थ से एलर्जी के कारण भी नजर आ सकता है। इस स्थिति में लिप्स पर सूजन भी नजर आता है।

Blue Lips
Blue Lips

सर्दियों के दौरान इस तरह के लिप्स नजर आना सामान्य है। लेकिन लंबे समय तक बैंगनी या नीले रंग के होंठों की परेशानी को नजरअंदाज करने से बचें। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका मतलब यह हो सकता है कि आपको हृदय और श्वसन संबंधी कोई समस्या है। साथ ही शरीर में रक्त संचार ठीक से नहीं हो रहा है। यदि आपके होठों के आसपास बैंगनी रेखा नजर आ रही है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।

गुलाबी होंठ संतुलित दिमाग के साथ स्वस्थ शरीर का संकेत देते हैं। इसका मतलब है कि आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए जो कुछ कर रहे हैं, वो बिल्कुल सही है। यह आपके सही आहार और फिटनेस व्यवस्था का नतीजा है। यह स्वस्थ शरीर की ओर इशारा करता है।

Pink Lips
Pink Lips

लिप्स के रंगों में बदलाव नजर आने पर इसे अनदेखा बिल्कुल भी न करें। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज करने से स्थिति गंभीर हो सकती है।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...