Bastar Trailer Release: अभिनेत्री अदा शर्मा अपने फैंस के लिए एक नए अवतार में नज़र आने वाली हैं। अदा शर्मा की फिल्म केरला स्टोरी को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। उनकी वेब सीरीज सनफ्लावर को भी काफी पसंद किया गया था। अब अदा शर्मा एक नए अवतार में अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जी हाँ अदा शर्मा अब एक नई फिल्म ‘बस्तर’ में नज़र आएंगी। फिल्म ‘बस्तर’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। तो चलिए जानते हैं कैसा है फिल्म बस्तर का ट्रेलर।
कैसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म ‘बस्तर’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर में नक्सलियों और जवानों की जंग को दिखाया गया है। सरकार किस तरह नक्सलियों के आगे बेबस है और एक आम इंसान किस तरह नक्सलवादी बन जाता है इसे ट्रेलर में दिखाया गया है। ट्रेलर में अदा शर्मा एक पुलिस अफसर की भूमिका में नज़र आ रही हैं। जो लगातार नक्सलियों द्वारा जवानों की हत्या से परेशान हैं और इसके लिए संघर्ष करती नज़र आ रही हैं। ट्रेलर में राइमा सेन , नमन जैन , शिल्पा शुक्ला और इंदिरा तिवारी जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इस दिन होगी रिलीज़
फिल्म बस्तर के ट्रेलर को अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट किया कि ‘प्रिपेयर फॉर द रॉ ट्रूथ टू हिट हार्ड’ इस कैप्शन के साथ अदा ने अपने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म ‘बस्तर’ का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है। फिल्म 15 मार्च को रिलीज़ होगी। अदा शर्मा , राइमा सेन , नमन जैन , शिल्पा शुक्ला , यशपाल शर्मा , विकास शुक्ला और इंदिरा तिवारी जैसे कलाकार फिल्म बस्तर में नज़र आएँगे। सुदीप्तो सेन की फिल्म केरला स्टोरी चर्चा का विषय बनी थी। जिसपर लोगों ने अपने अपने मत रखे। कहीं फिल्म को पसंद किया गया तो कहीं इसे कुछ ख़ास तवज्जो नहीं मिली। अब देखना होगा कि निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म बस्तर दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
