'पंचायत' से 'आश्रम' तक इन वेब सीरीज ने किया दर्शकों का भरपूर मनोरंजन: OTT Web Series
OTT Web Series

OTT Web Series: अब कोरोना महामारी में दस्तक दी थी और हर इंसान अपने घर में कैद हो गया था उस वक्त मनोरंजन का साधन सिर्फ टीवी और ओटीटी प्लेटफार्म थे। अब आलम यह है कि दर्शकों को थिएटर से ज्यादा ओटीटी पर चीजें देखना ज्यादा पसंद आता है। ये मार्केट इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे अब यहां पर काम करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

ना सिर्फ पॉपुलर टीवी शो ओटीटी पर आ रहे हैं बल्कि कई बड़ी फिल्मों को भी इसी पर रिलीज किया जा रहा है। हम आपको इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले कुछ शानदार वेब सीरीज के बारे में जानकारी देते हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आई है और इनमें काम करने वाले कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी है।

यह भी देखे-देश के नाम दो ऑस्कर अवार्ड,’नाटू-नाटू’ पर थिरकी दुनिया: Oscar Award 2023

पंचायत

OTT Web Series
OTT Web Series-Panchayat

इस सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि मेकर्स इसका दूसरा सीजन लाने के लिए मजबूर हो गए। यह एक ड्रामा को कॉमेडी है जो इंजीनियरिंग ग्रैजुएट अभिषेक के इर्द-गिर्द घूमती है जो एमबीए करना चाहता है। कुछ मजबूरियों की वजह से उसे यूपी के गांव में पंचायत सचिव बनना पड़ता है और यहीं से कहानी में ट्विस्ट और टर्न आना शुरू होते हैं। सीरीज में नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और चंदन रॉय मुख्य भूमिका में हैं।

आश्रम

Hit OTT Web Series
Aashram

इस सीरीज के हर सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। बॉबी देओल, ईशा गुप्ता, त्रिधा चौधरी और अदिति पोहनकर की इस सीरीज को प्रकाश झा ने बनाया है। एमएक्स प्लेयर की ये सीरीज लोगों को बहुत पसंद आई है और इसमें जमकर बोल्ड सीन फिल्माए गए हैं।

स्ट्रेंजर थिंग्स

Strager Things
OTT Web Series-Stranger Things

स्ट्रेंजर थिंग्स नेटफ्लिक्स की एक ऐसी वेब सीरीज है किसके तीन सीजन को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। क्रेज इतना ज्यादा था कि मेकर्स ने इसे चौथे सीजन को दो पार्ट में रिलीज किया। ये सीरीज अभी भी लोगों की वॉच लिस्ट में है।

जादूगर

Web Series
Jadugari

सीरीज पंचायत में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले जीतेंद्र की वेब सीरीज जादूगर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दर्शकों को ये कहानी बहुत पसंद आई है। इसमें जीतेंद्र के साथ आरुषि नजर आ रही हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

द बॉयज

The Boys Series
The Boys

अमेजन प्राइम वीडियो पर आया द बॉयज का तीसरा सीजन दर्शकों को बहुत पसंद आया। इसके पहले दो सीजन पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इस सीरीज को गर्थ एनिस और डेरिक रॉबर्टसन को लिखी हुई कॉमिक बुक की कहानी पर बनाया गया है। इस सीरीज की दर्शकों में बहुत डिमांड है।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...